Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label गुजरात. Show all posts
Showing posts with label गुजरात. Show all posts

Saturday, December 12, 2015

इशरत जहां लश्कर की फिदायीन थी : हेडली

अनुचर     8:20 AM  No comments
दो पाकिस्तानीयों अमजद अली और जीशान जौहर अब्दुल गनी और एक भारतीय जावेद शेख के साथ गुजरात मे हुए एक कथित एंकाउंटर मे मारी गयी इशरत जहां लश्कर की फिदायीन थी। ये खुलासा लश्करे तैयबा के अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली ने एनआईए को बताया है। इशरत अहमदाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि हेडली ने पूछताछ के लिए शिकागो गई टीम को यह जानकारी दी थी। इस टीम में एनआईए और कानून विभाग के सदस्य थे। टीम को जानकारी मिली थी कि इशरत लश्कर के सुसाइड स्क्वॉड की सदस्य थी। उसे लश्कर आतंकी मुजामिल ने भर्ती किया था। वहीं हेडली ने 2006 से भारत में लश्कर के आतंकी हमलों के लिए रेकी करना शुरू किया था। 

ये लोग कार में थे और पुलिस के रोकने पर मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने दावा किया था कि ये लोग आतंकी थे और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले के इरादे से गुजरात में आए थे। वहीं इशरत के परिवार ने दावा किया था कि वह स्टूडेंट थी। उन्होंने मुठभेड़ के खिलाफ कोर्ट में अपील भी की थी। इशरत की मां शमीमा कौसर ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें कहा था कि उनकी बेटी सेल्सवुमन के तौर पर भी काम करती थी।

Thursday, October 17, 2013

मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो मुझे खुशी होगी-आडवाणी

अनुचर     7:52 AM  No comments
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की एक बार फिर तारीफ की है। गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में आडवाणी ने कहा है की मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। 

उन्होंने मोदी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री हमेशा कुछ नया करने की सोचते हैं। कार्यक्रम में गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। 

भोपाल में भाजपा की रैली के बाद ये दूसरा कार्यक्रम था, जिसमें आडवाणी और मोदी ने मंच साझा किया। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कारपोरेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आडवाणी ने साबरमती नदी पर बने गार्डनों का उद्घाटन किया।

गौरतलब है‌‌ कि नरेंद्र मोदी को भाजपा की चुनाव समिति का प्रमुख नियुक्‍त किए जाने के बाद आडवाणी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

गांधीनगर से सांसद लालकृष्‍ण आडवाणी अपने गृह नगर में 2011 के बाद किसी बड़े सार्वजनिक समारोह में शामिल हुए थे। 

Wednesday, September 18, 2013

UPA सरकार के खिलाफ नफरत का घड़ा भर गया: मोदी

अनुचर     9:36 AM  No comments
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने 64वें जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए केन्द्र की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपीए सरकार के खिलाफ नफरत का घड़ा भर चुका है और अब देश की जनता बेसब्री से इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रही है।

मंगलवार को गांधीनगर में अपने 64वें जन्मदिन और भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के उपलक्ष में अपने सम्मान में आयोजित एक समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने 2014 चुनावों के बारे में कहा कि जिस समय से मैने राजनीति और चुनावों को समझना शुरू किया, यह पहला अवसर है जब आम आदमी बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहा है।

मोदी ने आगे कहा कि आम आदमी चुनाव का इंतजार इस तरह कर रहा है जैसे जून की भीषण गर्मी में बारिश का इंतजार किया जाता है। उन्होने कहा की देश की जनता में यूपीए सरकार के प्रति इतनी नफरत और नापसंदगी भर गई है कि जनता के लिए चुनावों तक का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।

Tuesday, September 17, 2013

मोदी का आज 64वां जन्मदिन

Yugal     9:26 AM  No comments
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके समर्थक खास तरीके आजमा रहे है। फेसबूक पर भी हर मोदी समर्थक ने नरेंद्र मोदी के चित्र वाला प्रोफ़ाइल फोटो लगा लिया है 

बीजेपी की तरफ से पीएम पद का उम्मीदवार बनने के बाद मोदी आज पहला जन्मदिन मनाएंगे। मोदी का ये चौसठवां जन्मदिन है। वहीं गुजरात के जामनगर में मोदी की तस्वीरों वाले खास पेड़े बनाए गए हैं। तस्वीर के अलावा पेड़े में मोदी के पीएम बनने की कामना भी की गई है।
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी आज से अपना चुनावी अभियान शुरू करेगी। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 13 सितंबर को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

Friday, September 6, 2013

गुजरात के पूर्व मंत्री नलिन भट्ट का निधन

अनुचर     9:27 AM  No comments

गुजरात के पूर्व मंत्री और एक समय मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी, भाजपा नेता नलिन भट्ट का लंबी बीमारी के बाद आज तड़के निधन हो गया। 


वह 67 साल के थे। भाजपा नेता कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। 



भाजपा नेताओं और राज्य के मंत्रियों की मौजूदगी में आज शाम भट्ट का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Saturday, August 31, 2013

महिलाएं असुरक्षित महसूस करें तो हम "मर्द" नहीं : मोदी

Yugal     9:23 AM  No comments

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने "माताओं और बहनों" की सुरक्षा को भारतीय समाज के समक्ष एक बडा मुद्दा बताते हुए कहा कि यदि महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं तो भारतीय पुरषों को स्वयं को "मर्द" कहने का कोई अधिकार नहीं है। मोदी ने कहा कि सीता और सावित्री के देश में माताओं और पुत्रियों की सुरक्षा भारतीय समाज में एक बडा सवाल हैं। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन मैं पुरूषों से पूछना चाहता हूं कि हमारी मौजूदगी के बावजूद हमारी बहनें शांतिपूर्ण जीवन क्यों नहीं जी पा रही हैं। ऎसा क्यों है। 

हमारी बहनें घर में अकेली क्यों नहीं रह पातीं! उन्होंने कहा कि अगर ऎसा है तो हमें खुद को पुरूष कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। हमें अपने को मर्द कहने का भी कोई अधिकार नहीं है। हमें शर्म से डूब मरना चाहिए। वहीं दूसरी ओर मोदी ने उन लोगों का मजाक उडाया जो लोग इन घटनाओं के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि दूषित मानसिकता वाले कुछ पुरूष ऎसे कृत्यों के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराते है। महिलाओं का कोई दोष नहीं है। दोष पुरूषों के दूषित दिमाग का है। समाज को ऎसी दूषित मानसिकता के खिलाफ लडना होगा।

मोदी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों का उत्पीडन समाज पर एक धब्बा है जिसके खिलाफ समाज को लडना चाहिए। समाज को इस धब्बे से छुटकारा पाना चाहिए। हमें इस धब्बे से छुटकारा पाने के लिए एक सामूहिक जिम्मेदारी उठानी चाहिए। ये देश कभी भी ऎसा नहीं था। ये दूषित मानसिकताएं वो नहीं हैं जिनसे भारत सम्बद्ध है। मोदी ने इस मौके पर यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गत 60 वषों से झूठे वादे करने वालों के विपरीत उनकी सरकार ने अपने वादे पूरे किए।

Wednesday, August 28, 2013

वडोदरा में दो इमारतें जमींदोज, 8 की मौत

Yugal     9:30 AM  No comments

वडोदरा में आज तड़के दो इमारतें जमींदोज हो गई हैं। ये दोनों इमारतें तीन मंजिला थीं। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी 35 से 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे से अब तक 8 शवों को निकाला जा चुका है। जबकि सात लोग जिंदा निकाले गए हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ है जब घरों में ज्यादातर लोग सो रहे थे।

जानकारी के मुताबिक माधवनगर में बने ब्लॉक नंबर 10 और 11 धराशायी हुए हैं। एक ब्लॉक में 14 फ्लैट थे। ये ब्लॉक वडोदरा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के बनाए हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंची हुई हैं। मौके पर राहत कमिश्नर भी रवाना हुए हैं।

वडोदरा में हुए हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। 
मोदी ने लिखा,वडोदरा में दो इमारतों के गिरने की खबर पता चली। राहत और बचाव अभियान शुरू हो चुका है। मेरे सहयोगी मंत्री नितिनभाई मौके पर पहुंच रहे हैं।


Monday, August 26, 2013

गुजरात पर पूरी दुनिया को होगा गर्व: मोदी

Yugal     8:15 AM  No comments
कांग्रेसनीत संप्रग सरकार के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भ्रष्टाचार ने प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को तार-तार कर दिया है।

मोदी ने 15 अगस्त को साबरकांठा जिले से अलग करके नया अरावली जिला बनाए जाने पर अपने सम्मान में मोडासा में आयोजित समारोह में कहा कि व्यापक भ्रष्टाचार ने प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है क्योंकि उनसे नीचे के लोग और अधिक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ 1974 में शुरू हुए युवाओं के नवनिर्माण आंदोलन का उल्लेख करते हुए मोदी ने लोगों से अब भी ऐसा ही उत्साह दिखाते हुए देश को भ्रष्ट शासकों से मुक्त कराने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विकास का मुद्दा केवल आगामी चुनावों को जीतने की रणनीति के तौर पर नहीं उठाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य विकास के साथ आम आदमी के जीवनस्तर को उठाना है। हमारी सरकार लोगों के लिए काम करती है और एक दिन हम गुजरात को उस उंचाई पर ले जाएंगे जहां हमारा राज्य पूरी दुनिया के लिए गौरव होगा।

Thursday, July 25, 2013

दम है तो जल्दी चुनाव करा ले UPA: मोदी

Yugal     9:48 AM  No comments
नरेंद्र मोदी
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार को जल्द चुनाव कराने के लिए ललकारा है। अहमदाबाद में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मोदी ने केंद्र सरकार और कांग्रेस की आर्थिक नीतियों पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि अगर यूपीए सरकार को अपनी लोकप्रियता का इतना ही गुमान है कि जल्द चुनाव कराने से क्यों घबरा रही है? उन्होंने कहा, अगर हिम्मत है तो यूपीए सरकारजल्द चुनाव करा ले और नतीजा देख ले।

मोदी अपने पूरे भाषण में यूपीए सरकार की आर्थिक नीतियों को कोसते रहे। मोदी ने कहा कि आज ऐसा लगता है कि जैसे रुपये और केंद्र सरकार में नीचे गिरने की होड़ मची हुई है। उन्होंने कहा रुपये की इस हालत के पीछे यूपीए सरकार की गलत आर्थिक नीतियां हैं। मोदी ने कहा कि देश में विदेश से कर्ज लेने की शुरुआत नेहरू ने कर दी थी।


मोदी ने कहा कि आज भारत में निवेशकों का विश्वास कम हुआ है। देश में एफडीआई नहीं आ रहा है। चिदंबरम कहते हैं कि लोग सोना न खरीदें, लेकिन सोचने की बात यह है कि लोग सोना खरीदने के लिए मजबूर क्यों हैं? उन्होंने कहा कि दरअसल आज आर्थिक नीतियां कुछ ऐसी हैं कि लोगों को बस सोने या फिर रीयल इस्टेट में निवेश सुरक्षित लगता है। ब्लैक मनी भी इसमें खप रही है।


अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की जमकर तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि तब अर्थव्यवस्था पटरी पर थी। न्यूक्लियर टेस्ट के बाद लगी पाबंदियों के बाद भी महंगाई काबू में थी। लोगों की बचत आज के मुकाबले कई ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में यूपीए सरकार ने सबकुछ लुटा दिया। यही नहीं आज देश को बड़े आर्थिक संकट में डाल दिया है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान 'पैसे पेड़ पर नहीं उगते' पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि अगर सही नेतृत्व हो तो पैसे पेड़, कारखानों, मिट्टी, पसीने में भी उगाए जा सकते हैं।

देखिये वीडियो 

Wednesday, July 17, 2013

पी. चिदंबरम के कहने पर इशरत का बदला गया था हलफनामा

Yugal     3:57 PM  No comments
गुजरात में कथित फर्जी मुठभेड़ में मारी गई इशरत जहां मामले में खुफिया ब्यूरो (आइबी) ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की पोल खोल दी है। सूत्रों के मुताबिक एनआइए ने गृह मंत्रालय को बताया है कि मुंबई हमले के आरोपी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली ने अपने कबूलनामे में इशरत का नाम नहीं लिया था। लेकिन आइबी ने एनआइए के उस नोट को लीक कर दिया है, जिसमें हेडली ने इशरत को लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी बताया था। इस बीच जहां गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इशरत की असलियत पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है, वहीं पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लै भी अपने 2011 के बयान से पलट गए हैं। पद पर रहते हुए इशरत को लश्कर का आतंकी बताने वाले पिल्लई अब उसे संदेह का लाभ देने की बात कह रहे हैं। उधर, गृह मंत्रालय के पूर्व अंडर सेक्रेटरी ने सीबीआइ के सामने स्वीकार किया है कि तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदंबरम के कहने पर इशरत का हलफनामा बदला गया था।

ताजा घटनाक्रम में इशरत के आतंकी होने के बारे में हेडली के बयान को छुपाने की एनआइए की कोशिशों की आइबी ने हवा निकाल दी है। आइबी द्वारा लीक किए गए 13 अक्टूबर 2010 के एनआइए के नोट के अनुसार 2005 में लश्कर के ऑपरेशन हेड जकी-उर-रहमान लखवी ने हेडली को मुजामिल से मिलाया था। लखवी ने मुजामिल पर तंज कसते हुए था कि यह लश्कर-ए-तैयबा के बड़े कमांडर हैं, जिनके सारे ऑपरेशन फेल हो गए और इशरत जहां माड्यूल उनमें एक था। हालांकि अब एनआइए का कोई भी अधिकारी इस नोट के बारे में बोलने के लिए तैयार नहीं है। वहीं, शिंदे ने इशरत की असलियत के बारे में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। शिंदे के अनुसार अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआइ और एनआइए के बीच करार के तहत हेडली के बयान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। एक समाचार पत्र 'दैनिक जागरण' ने सोमवार को विस्तार से बताया था कि राजनीतिक मजबूरियों के कारण गृह मंत्रालय ने इशरत की असलियत पर कुछ भी नहीं बोलने का फैसला किया है। उधर, मंगलवार को गुवाहाटी में पिल्लै अपने पुराने बयान से पलट गए। इसके अनुसार इशरत के आतंकी होने का कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन उसके साथ मारे गए तीन लोग लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षित आतंकी थे और इशरत उनके साथ देश के कई भागों में गई थी। उन्होंने आशंका जताई कि तीनों कंट्टर आतंकी इशरत को कवर के रूप में उपयोग कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि इशरत के आतंकी होने की गहराई से जांच की जरूरत है और इसमें लश्कर-ए-तैयबा की अधिकृत वेबसाइट पर इन्हें शहीद बताने को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए, जिसे तीन साल बाद हटा लिया गया था। गौरतलब है कि 2011 में गृह सचिव रहते हुए जीके पिल्लै ने इशरत और उसके साथियों को लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी करार दिया था।


news source : दैनिक जागरण 

Friday, July 12, 2013

मोदी ने कहा, 2002 में उन्होंने ‘‘बिल्कुल सही काम’’ किया था

Yugal     6:30 PM  No comments


अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि वह ‘‘हिंदू राष्ट्रवादी’’ हैं, एक जन्मजात हिंदू । नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2002 में जब राज्य में दंगे हुए थे उन्होंने ‘‘बिल्कुल सही काम’’ किया था और उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल :एसआईटी: ने उन्हें ‘‘पूरी तरह से क्लीन चिट ’’ दी थी। 


संवाद एजेंसी रायटर्स को गांधीनगर स्थित अपने सरकारी आवास पर दिए साक्षात्कार में मोदी से सवाल किया गया था कि क्या यह निराशाजनक लगता है जब लोग उन्हें 2002 से परिभाषित करते हैं। जून में भाजपा चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद यह उनका पहला साक्षात्कार है। 

Thursday, July 11, 2013

मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद

अनुचर     4:07 PM  No comments

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के पाक महीने के पहले दिन आज मुस्लिमों को मुबारकबाद दी। 

कांग्रेस ने आलोचना करते हुए कहा कि ‘‘वह वोट के लिए कुछ भी करेंगे।’’ 

मोदी ने रमजान की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘रमजान की बधाई। यह पाक महीना हमारे जीवन में प्रसन्नता, शांति और समृद्धि लाये।’’ 


मोदी को लेकर कांग्रेस बौरा गई है : भाजपा

अनुचर     3:53 PM  No comments


भाजपा ने आज नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस पर बौरा जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी को लेकर बौरा गयी है यदि ऐसा नहीं होता तो उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की अगुवाई वाली सरकार, गुजरात की तरफ से आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता की पेशकश संबंधी तथ्यों को ‘सुनियोजित तरीके से छिपाती’ नहीं। 

भाजपा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से जातीय रैलियों पर लगी रोक पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश की राजनीति में अपरिहार्य हो गए हैं और इसीलिए सभी दल उनका नाम अपनी रैलियों में ले रहे हैं। बीजेपी ने कहा कि संविधान में साफ है कि जाति और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं की जा सकती। 

इसके बावजूद कई राजनीतिक दलों ने खासतौर पर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने लगातार जाति आधार पर रैलियां कीं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बीजेपी कोर्ट के इस आदेश का पुरजोर स्वागत करती है और मानती है कि इससे राजनीति मे आदर्श स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कोर्ट के आदेश को जाति के आधार पर राजनीति करने वालों के लिए झटका बताया है।


Friday, July 5, 2013

रिपोर्ट मे से इशरत से जुड़ा हिस्सा हटाया गया था

अनुचर     11:36 AM  No comments

एक न्यूज चेनल एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अमेरिका में आतंकी डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ के आधार पर जो रिपोर्ट तैयार की थी, उसमें से इशरत से जुड़ा हिस्सा हटाया गया था।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने फरवरी 2013 में सीबीआई को एक चिट्ठी लिखकर जानकारी दी थी कि हेडली ने बताया था कि अहमदाबाद में एनकाउंटर में मारी गई इशरत लश्कर की एक फिदायीन हमलावर थी।

मुंबई धमाकों के आरोपी हेडली से एनआईए की टीम ने 2010 में 3 से 9 जून के बीच 34 घंटे की पूछताछ की थी। इसके आधार पर एजेंसी ने 119 पेज की रिपोर्ट तैयार थी और इसमें दो पैरा इशरत जहां के बारे में था। हालांकि, जब रिपोर्ट को दूसरी एजेंसियों के साथ शेयर किया गया तो इस हिस्से को हटा दिया गया।

सीबीआई को लिखी चिट्ठी में आईबी ने कहा था, 'लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर ने हेडली को इशरत के बारे में बताया था। चिट्ठी के मुताबिक, हेडली ने कहा था कि इशरत को लश्कर ने भर्ती किया था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने 25 मई 2010 को जानकारी दी थी कि इशरत और उसके साथी अक्षरधाम मंदिर, सोमनाथ मंदिर और शिरडी के मंदिर को टारगेट बनाने की साजिश रच रहे थे। लेकिन एनआईए ने हेडली की बातों पर भरोसा नहीं किया।'

इशरत जहां एनकाउंटर मामले में केंद्र सरकार का रवैया भी बदलता रहा है। इशरत की मां की सीबीआई जांच की याचिका पर 6 अगस्त 2009 को गृह मंत्रालय ने हलफनामा दिया था कि चारों के आतंकी होने के पुख्ता प्रमाण हैं, इसलिए इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। हालांकि, दो महीने बाद ही तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने नया हलफनामा दाखिल करवाया, जिसमें सीबीआई जांच की सिफारिश की गई।

Thursday, July 4, 2013

सीबीआई की चार्जशीट आरोप मात्र है कोई फैंसला नहीं .....

Yugal     7:58 AM  No comments
मीडिया मे कल से खबर चल रही है की इशरत आतंकी नहीं थी, मुठभेड़ फर्जी निकली। एक तरह से ऐसा लग रहा है की जैसे इस मामले मे कोई  फैंसला आ गया हो। जबकि ये सिर्फ सीबीआई के आरोप मात्र है जो भी फैंसला होगा न्यायालय करेगा। जिस तरह से सीबीआई ने सात अधिकारियों के खिलाफ जांच के आधार पर  फर्जी मुठभेड़ की  के आरोप लगाए हैं उसी तरह कोई भी अपने ज्ञान और सोच के आधार पर सीबीआई पर आरोप लगा सकता है की सीबीआई के ये आरोप किसी जांच के आधार पर नहीं बल्कि मे किसी के दिशा निर्देश पर लगाए गए हैं। 

मुठभेड़ फर्जी थी या असली ये अभी भी "कथित" ही है। क्यूंकी जिस तरह से पुलिस अधिकारियों को दण्ड देने का और मारने का अधिकार नहीं है उसी तरह से सीबीआई को भी फैंसला सुनाने का अधिकार नहीं है। 

सीबीआई की चार्जशीट के आधार पर पूरे देश का मीडिया सीबीआई के आरोपों को ही फैंसला समझकर ये खबर चला रहा है की मुठभेड़ फर्जी थी और इशरत आतंकी नहीं थी। 

सबसे मुख्य बात ये हैं की सीबीआई ने अपने आरोपों मे सिर्फ मुठभेड़ का जिक्र किया है। मरने वाले आतंकी थे या नहीं इसका कहीं कोई जिक्र नहीं है, लेकिन फिर भी मीडिया मे खबरे चल रही है की सीबीआई ने इशरत-जहां को आतंकी नहीं बताया। 

सीबीआई ने आरोप लगाए हैं तो अदालत विचार करेगी फिर अंतिम फैंसला होगा। भारतीय मीडिया का बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना और पक्षपाती रवैया दिखाई दिया है। इससे बड़ी हास्यसपद बात क्या होगी की कुछेक अखबारों को छोडकर सभी अखबार वालों ने भी सीबीआई के आरोपों को फैंसला माना है। 

जबकि सीबीआई ने अपने आरोपों के अंत मे साफ साफ लिखा है की "जनता को सूचित किया जाता है इस मामले मे लगाए गए आरोप एकत्रित किए गए साक्ष्यों और जांच के आधार पर लगाए गए हैं। भारतीय कानून के आरोपित व्यक्ति को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक की न्यायालय मे निष्पक्ष सुनवाई के बाद दोषी सिद्ध नहीं हो जाये। 

सीबीआई की चार्जशीट के बाद की प्रेस रिलीज 





Wednesday, July 3, 2013

गुजरात में पंचायत चुनावों में बीजेपी का क्लीन स्वीप

अनुचर     7:55 AM  No comments

गुजरात के जिला पंचायत और तालुका पंचायत चुनावों के नतीजे मंगलवार को आ गए हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने कांग्रेस को बुरी तरह हराया है. कांग्रेस को कई परंपरागत सीटें भी गंवानी पड़ीं।

गुजरात में अब तक ग्रामीण मतदाताओं के बीच कांग्रेस की गहरी पैठ मानी जाती थी और मोदी राज में भी आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक रहता था। मगर इस बार के पंचायत चुनावों में यह मजबूत गढ़ ढह गया है।

प्रदेश में कुल तीन जिला पंचायत हैं। तीनों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 19 तालुका पंचायतों में से बीजेपी को 12 में जीत हासिल हुई है। कांग्रेस का जिला पंचायत में स्कोर जीरो रहा। जबकि तालुका पंचायत में उसे 7 जगहों पर जीत हासिल हुई। इन नतीजों से किसने क्या हासिल किया। इसे समझने के लिए पिछली बार के नतीजे भी देखने होंगे। 

पिछली बार कांग्रेस ने तीन में से दो जिला पंचायतों पर जीत का झंडा फहराया था। जबकि बीजेपी के खाते में एक पंचायत आई थी। तालुका पंचायत की बात करें तो कांग्रेस 19 में से 15 जगह जीती थी। जाहिर है कि शहरी क्षेत्रों में बीजेपी से पिछड़ने के बाद ग्रामीण इलाकों में भी कांग्रेस की भद्द पिटनी शुरू हो गई है। 

Wednesday, June 26, 2013

नरेंद्र मोदी ने 15000 गुजरातियों की बात कभी नहीं की

अनुचर     3:48 PM  No comments

गुजरात ने मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 15000 गुजरातियों को बचा के लेजाने की बात पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच छिड़ी शब्द-जंग के बीच आज बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी ने कहा की गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

"नरेंद्र मोदी वहाँ उत्तराखंड के लोगो के दुख की घड़ी मे सहानुभूति व्यक्त करने गए थे और उन्हे बदनाम करने के लिए कहा गया की उन्होने सिर्फ 15000 गुजराती बचाए। मैंने स्वयं उनसे इस मुद्दे पर बात की तो उन्होने बताया की मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।" जैसा की राजनाथ जी ने पत्रकारों को बताया। 

राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड आपदा पर कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं करने की अपील की। 

"किसी अन्य पार्टी के नेताओं के बयानो पर आक्रामक रुख जताने की कोई जरूरत नहीं है" राजनाथ जी ने कहा। 

इससे पहले कॉंग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्हे "रेमबो" कहा था। 


विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.