Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label जम्मू-कश्मीर. Show all posts
Showing posts with label जम्मू-कश्मीर. Show all posts

Friday, September 11, 2015

गौमांस प्रतिबंध का विरोध - जम्मू कश्मीर

अनुचर     8:35 AM  No comments
ऑल पार्टी हुर्रियत कोन्फ्रेंस ने जम्मू और कश्मीर मे गौमांस प्रतिबंध के फैंसले का विरोध करते हुए कहा है की राजस्थान, जम्मू कश्मीर और अहमदाबाद जैसी जगहों पर गौमांस पर प्रतिबंध लगाने का फैंसला राजनीति से प्रेरित है। और इससे सांप्रदायिक तनाव बड़ेगा। 
गिलानी ने कहा की इस फैंसले के पीछे बीजेपी आरएसएस का हाथ है। अब वे जम्मू हाईकोर्ट के फैंसले के खिलाफ शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन करेंगे। और फिर शनिवार को पूर्ण बंद रखा जाएगा। 

Tuesday, October 15, 2013

हिज्बुल कमाण्डर गिरफ्तार

अनुचर     7:51 AM  No comments
सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष कमाण्डर को कश्मीर घाटी के बांदीपुरा जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि आतंकी संगठनके लिये पिछले 14 साल से काम कर रहे जुनैद उर्फ मंजूर को गतबुधवार को उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा जिले के तुर्कपुरा इलाके सेगिरफ्तार किया गया. इलाके के एक मकान में एक आतंकवादी के होनेकी विशेष सूचना पर सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान में मकानको घेर लिया.

प्रवक्ता ने बताया कि जुनैद ने घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया गया. उसके पास से एक एके 56 राइफल दो मैगजनीन और 60 गोलियां बरामद हुईं. पुलिस ने बताया कि जुनैद एक गाइड के रुप में भी काम कर रहा था और घाटी मेंनियंत्रण रेखा पार कराने में आतंकी समूहों की मदद करता था. सेना ने जब पिछले माह एक अभियान में गंदेरबल जिले में पांचआतंकवादियों को मार गिराया तब जुनैद बच निकला था. पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी पर चलाए जा रहे अभियान केकारण उसकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गयी थी.

Saturday, August 31, 2013

कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल के 5 आंतकी ढेर

Yugal     9:25 AM  No comments
जम्मू कश्मीर में आंतकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कड़ी मुठभेड़ की खबर है। गुरुवार रात से दी सुरक्षाबलों और आंतकियं की बीच फायरिंग हो रही है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकवादी को मार गिराया है। ये सभी आतंकवादी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे जो भारत सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे 24 राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिक और राज्य पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के गंदरबल जिले के प्रेंग स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक नाजवान जंगल के किनारे स्थित हिस्से को घेर लिया।

घुसपैठ की कोशिश में लगे ये पांचों आतंकी जब चारों ओर से सुरक्षाबलों से घिर गए तो इन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जि सके बाद जबावीकार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग शुरु कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया और अंत में कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षीबलों ने पांचों आंतकवादियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट में हालांकि, उनके विदेशी नागरिक होने के संकेत मिले हैं। इस अभियान में किसी भी सुरक्षाकर्मी को कोई क्षति नहीं पहुंची है। गौरतलब है कि सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग के कारण पहले से बहुत दबाव है। बार-बार पाकिस्तान के ओर से सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है। जहां सीमा पर पाकिस्तान मनमानी कर रही है वहीं सीमा के भीरत आंतकवादी तनाव बढ़ाने की जुगत कर रहे है।

Monday, August 12, 2013

किश्तवाड़ का सच छिपाना चाहती सरकार

अनुचर     9:19 AM  No comments
अरुण जेटली
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने किश्तवाड़ में हुई घटनाओं का सच छिपाने का प्रयास करने का जम्मू.कश्मीर सरकार पर आरोप लगाते हुये रविवार को कहा कि इसी मकसद से उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी गयी। 
जेटली रविवार को किश्तवाड़ जाना चाहते थे लेकिन उन्हें जम्मू हवाईअड्डे पर ही रोक लिया गया और वहां जाने की अनुमति नहीं दी गयी। किश्तवाड़ में शनिवार को दो समुदायों में हिंसक झडपें हुयी थीं।
जेटली ने जम्मू से यहां लौटने के बाद कहा, जम्मू कश्मीर सरकार नहीं चाहती कि किश्तवाड़ का सच सामने आये।
उन्होंने कहा कि भाजपा का एक दल किश्तवाड़ के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना चाहता था लेकिन प्रशासन के निषेधाज्ञा लागू कर देने की वजह से उसे वहां जाने से रोक दिया गया।
किश्तवाड़ में पिछले तीन दिनों से हिंसक घटनायें हो रहीं है उनका असर जम्मू क्षेत्र के दूसरे क्षेत्रों पर भी हो रहा है। कुछ जगहों पर कफ्र्यू लगाया गया है।

Saturday, August 10, 2013

किश्तवाड़ झड़पों में दो की मौत, इलाके में कर्फ्यू

Yugal     8:50 AM  No comments

जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार रात किश्तवाड़ जिले में हुई झड़प के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव एमए बुखारी ने अपने आदेश में कहा कि जम्मू के डिविजनल आयुक्त शांतमनु को हिंसा और आगजनी की घटनाओं, किश्तवाड़ में हुए जानमाल के नुकसान की जांच के लिए नियुक्त किया जाता है।

उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर दें। जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इलाके में स्थिति सामान्य करने के लिए सेना ने फ्लैग मार्च भी किया।

पुलिस अधीक्षक का तबादला : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपायुक्त मोहम्म्द सलीम का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में कर दिया गया है। उनका स्थान बशीर अहमद खान लेंगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील गुप्ता को पुलिस महानिदेशक के कार्यालय में भेज दिया गया है। उनका स्थान संजय कुमार कोतवाल लेंगे।

आज जम्मू बंद : किश्तवाड़ साम्प्रदायिक हिंसा के खिलाफ आज भाजपा ने जम्मू बंद का ऐलान किया है तो दूसरी ओर ‍हुर्रियत कांफ्रेंस ने कश्मीर बंद का ऐला‍न किया है। किश्तवाड़ में कर्फ्यू जारी है। (भाषा)

Wednesday, July 24, 2013

पाक ने इस माह चौथी बार किया संघषर्विराम का उल्लंघन

Yugal     9:18 AM  No comments
जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने इस माह चौथी बार संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर गोलियां दागी । 

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल आर के पाल्टा ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कल रात साढे दस बजे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलियां चलायीं । 

पाकिस्तानी सैनिकों ने पीका रायफल का भी इस्तेमाल किया । 

Friday, July 19, 2013

कश्मीर घाटी मे कर्फ़्यू लगाया गया

Yugal     12:39 PM  No comments
श्रीनगर : अलगाववादी और कट्टरवादी धार्मिक समूहों की योजना को विफल करने के लिए आज कश्मीर के सभी प्रमुख शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया।  ये लोग रामबन फायरिंग मे 6 अलगाववादियों के बीएसएफ़ द्वारा मारे की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे।


एक पुलिस अधिकारी ने कहा "ये कर्फ़्यू श्रीनगर और घाटी के अन्य प्रमुख शहरों मे अगले आदेश तक लागू रहेगा। घाटी मे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्फ़्यू लगाना जरूरी हो गया था।"



इसी बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने इस घटना को "अत्यधिक अस्वीकार्य" बताया। और देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही और घटना की जांच करने का वादा किया।


Thursday, July 18, 2013

मस्जिद 'नापाक' किए जाने से भड़के कट्टरपंथियों ने किया कैंप पर किया हमला, बीएसएफ की फायरिंग में 7 मरे

Yugal     4:53 PM  No comments

एक रेल परियोजना की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ की एक पेट्रोलिंग पार्टी ने बीती रात करीब एक बजे जिले के गूल तहसील के धरम इलाके में परियोजना स्‍थल के पास संदिग्‍ध परिस्थितियों में एक युवक को देखा, जिसकी पहचान शाबिर के रूप में हुई है। बीएसएफ के जवानों ने इलाके में मौजूदगी के बारे में पूछताछ करने के बाद उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मामला उस समय बिगड़ गया जब एक स्‍थानीय मदरसे के एक मौलवी ने सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नापाक करार देते हुए लोगों को उकसाया।

इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। रामबन, रामसू और बनिहाल में लोगों ने हड़ताल कर दी है। सभी दुकानें और व्यौपारिक प्रतिष्ठिान बंद कर दिए गए हैं। उत्तेजित लोगों ने रामबन और बनिहाल में राष्ट्रीय राजमार्ग को भी वाहनों के लिए बंद कर दिया है।

Monday, July 15, 2013

2 चीनी हेलिकॉप्टरों ने किया भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन

अनुचर     9:08 AM  No comments

लेह: भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों के घुसपैठ करने और निगरानी कैमरा ले जाने के कुछ दिनों के बाद ही चीन की सेना के दो हेलिकॉप्टरों ने 11 जुलाई को लद्दाख के चुमार सेक्टर में भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया। 

पीएलए हेलिकॉप्टरों ने चुमार सेक्टर में 11 जुलाई को सुबह में करीब आठ बजे भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन किया और कुछ समय तक उड़ान भरने के बाद वापस लौट गए। 







source: pti

Thursday, July 11, 2013

जम्मू-कश्मीर सरकार के धन इस्तेमाल को बताने के लिए बने तंत्र: भाजपा

अनुचर     4:01 PM  No comments


भाजपा ने आज जम्मू-कश्मीर सरकार को राज्य के विकास के लिए दिए गए केंद्रीय धन के इस्तेमाल के बारे में हिसाब देने के लिए एक तंत्र बनाए जाने की मांग की। 

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और राज्य पार्टी प्रवक्ता जितेंद्र सिंह ने मांग की कि सरकार एक स्पष्ट ब्यूरो के साथ आए ताकि इस दावे को साबित किया जा सके कि राज्य के तीनों हिस्सों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को केंद्रीय धन का समान रूप से आवंटन किया गया है।

सिंह ने यहां कहा, ‘केंद्र सरकार से हर साल जम्मू कश्मीर को मिलने वाली उदार वित्तीय सहायता के इस्तेमाल के बारे में हिसाब देने के लिए एक तंत्र बनाया जाना चाहिए।’

Tuesday, July 9, 2013

चीनी सैनिकों ने फिर की घुसपेठ, केमरों को तौड़ा

Yugal     5:35 PM  No comments

नई दिल्ली: एक बार फिर चीनी सेना भारतीय सीमा घुस आई। लेह-लद्दाख के चुमुर इलाके में घुसकर चीनी सेना ने भारतीय सेना द्वारा लगाए गए सिक्यूरिटी कैमरों को भी तोड़ दिया। भारतीय सेना द्वारा बनाए गए कुछ अस्थायी ढांचों को भी गिरा दिया। साथ ही वहां मौजूद लोगों को चीनी सैनिकों ने हिंदी भाषा में इलाका खाली करने की धमकी दी।



अंग्रेजी अखबार डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 17 जून को चीनी सैनिकों ने घुसपैठ के बाद चुमुर में लगे कैमरों को तोड़ दिया। ये कैमरे हाई रेजॉलूशन के थे। भारतीय सेना ने अप्रैल में इन कैमरों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों की निगरानी के लिए लगाया था। चीनी सैनिकों ने वहां के लोगों को हिंदी में वह जगह तुरंत खाली करने के लिए कहा।




भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक अच्छी तरह से हिंदी जानते थे। उन्होंने वहां रह रहे स्थानीय लोगों से कहा कि वे इस इलाके को तुरंत खाली कर दें, यह इलाका उनका है। इस घुसपैठ की सूचना खुफिया एजेंसियों ने सरकार को दी थी। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है।




सरकार इस पूरे मामले में चुप्‍पी साधे हुए है। उत्तराखंड में आई आपदा के समय सरकार किसी अंतरराष्ट्रीय विवाद को जन्‍म नहीं देना चाहती थी। ताजा घटना के बाद 3 जुलाई को दोनों देशों की सेना के बीच हुई फ्लैग मीटिंग में भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा भी यह मुद्दा उठाया गया। सबूत के तौर पर टूटे हुए कैमरे भी दिखाए गए।



photo source: Indian express


Saturday, July 6, 2013

एक लाख से अधिक लोगों ने किए अमरनाथ के दर्शन

अनुचर     4:21 PM  No comments


दक्षिणी कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही आज जम्मू आधार शिविर से 3,250 तीर्थयात्रियों का जत्था पवित्र शिवलिंग के दर्शनों के लिए रवाना हुआ। 

पुलिस के अनुसार कल शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं।   

इस बीच, आज सुबह करीब पांच बजे 93 वाहनों में 3,250 तीर्थयात्रियों का काफिला जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना हुआ। 

Tuesday, July 2, 2013

कश्मीर में जवानों की हत्याओं की जांच के लिए भाजपा ने बनाई समिति

अनुचर     6:23 PM  No comments


भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मुठभेड़ों में भी वोट तलाश रही और इसीलिए इशरत जहां मुठभेड़ पर रोज शोर मचा रही है लेकिन जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा सेना के जवानों की हत्याओं पर चुप्पी साधे है। 

पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यहां यह आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में पिछले चार महीने में आतंकवादियों की गोली बारी में 21 जवानों के मारे जाने और 25 अन्य के घायल होने की घटनाओं की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। 

Monday, July 1, 2013

मुठभेड़ मे एक पुलिसकर्मी की मौत

अनुचर     11:10 AM  No comments

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले मे आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ मे एक पुलिसकर्मी मारा गया और दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

क्षेत्र मे आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबालों ने आतंकवादी विरोधी अभियान शुरू किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की मुठभेड़ मे एक पुलिस जवान की मृत्यु हो गई है और एक अन्य पुलिसकर्मी और एक सीआरपीएफ़ का जवान घायल हो गए हैं। 





Source : PTI

Friday, June 14, 2013

रेप करने वाले मौलवी को नंगा करके पीटा जेल मे

अनुचर     8:36 AM  No comments

जम्मू-कश्मीर: बडग़ाम जिले में अपने धार्मिक केंद्र में पढऩे वाली लड़कियों को पाक करने के नाम पर उससे रेप करने वाले मौलवी और उसके साथी को जेल में जमकर टॉर्चर किया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दोनों को नंगा कर पीटा। जेल में आरोपी मौलवी पर पुलिस के इस टॉर्चर का पता एक विडियो से चला। इस विडियो में मौलवी और उसके सहायक को नंगा किया गया है। एक पुलिसवाला दोनों को धमकियां दे रहा है। 

पुलिसवाला मौलवी के सहायक के दोनों कान पकड़कर खींचें। बतां दें कि गुलजार अहमद बट नाम के इस दरवेश पर खानसाहिब के अपने धार्मिक केंद्र में कई लड़कियों से बलात्कार और यौन उत्पीडऩ का आरोप है। गुलजार बट खानसाहिब में एक धार्मिक शिक्षण संस्थान चलाता था। इसमें लड़कियों को शॉट टर्म धार्मिक कोर्स कराए जाते थे। पुलिस के मुताबिक उसके सेंटर में करीब 500 बच्चे हैं। वह लड़कियों को 'शुद्ध' करने के नाम पर उनका यौन शोषण किया करता था। इस काम में उसके कर्मचारी भी साथ देते थे।

विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.