Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label तकनीक. Show all posts
Showing posts with label तकनीक. Show all posts

Tuesday, August 1, 2017

द ब्लू व्हेल गेम - एक खतरनाक खेल

अनुचर     9:31 AM  No comments
यह ऑनलाइन खेल द ब्लू व्हेल गेम या ब्लू व्हेल चेलेंज के नाम से जाना जाता है। इस गेम को रूस के एक व्यक्ति ने बनाया था जो की अभी जेल मे है। यह बहुत ही खतरनाक खेल है। इस गेम के ऊपर आरोप है की इस गेम मे खिलाड़ियों को 50 दिनों मे कुछ टास्क दिये जाते हैं जो की बहुत ही खतरनाक होते हैं। इस गेम मे मिलने वाला अंतिम टास्क अत्महत्या का होता है। 

यह गेम रूस के सोशल नेटवर्क मे मौजूद एक ग्रुप "डेथ ग्रुप" मे आरंभ हुआ। इस गेम के कारण 2015 मे पहली आत्महत्या हुई। फिलिप नामक एक साइकोलोजी के एक छात्र पर इस गेम को बनाने के कारण यूनिवरसिटी ने निकाल दिया। फिलिप का कहना है की वह दुनिया की सफाई कर रहा है, वह उन्हे अत्महत्या के लिए उकसाता है, जिन लोगों की सोसाइटी मे कोई महत्व नहीं है।


16 लोगों ने इस गेम की वजह से आत्महत्या कर ली। फिलिप को इस गेम को बनाने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस गेम मे एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा खिलाड़ियोंकों चेलेंज दिये जाते हैं जिनहे खिलाड़ियों कों पूरा करना ही होता है। शुरुआती छोटे छोटे चेलेंज के बाद प्रतिदिन खतरनाक चेलेंज दिये जाने लगते हैं, जैसे की सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर जागना, क्रेन पर चडना, हाथ या पैर मे सुई घुसाना, छट या पूल पर खड़ा होना, संगीत सुनना, एडमिन द्वारा भेजे गए विडियो देखना। लेकिन अंतिम टास्क स्वयं को समाप्त करने की होती है।

जुलाई 2017 मे भारत मे भी एक किशोर ने इस गेम की वजह से अत्महत्या कर ली।

मेरा ये पोस्ट लिखने का सिर्फ यही उद्देश्य है की माता-पिता को अपने बच्चों पर निगाह रखनी चाहिए, माता पिता को ध्यान रखना चाहिए की उनका बच्चा मोबाइल मे कौनसा गेम खेल रहा है। आजकल फोन सिर्फ बात करने के लिए ही नहीं है, बल्कि मे बहुत खतरनाक हो चुके हैं। 

और बच्चों से भी सलाह है की वे रचनात्मक गेम खेलें, दुनिया के लिए कुछ करना है, अपने घर परिवार का, अपने शहर का, अपने देश का नाम चमकाना है। सेना मे जाना है, डॉ बनना है, इंजीनियर बनना है, रेडियो जोकि बनना है, CA बनना है। 
ज़िंदगी बहुत बड़ी होती है, इसे आनंद के साथ गुजरना चाहिए। 




(“Big mama (Blue whale) 2012” by Gwenn Seemel is licensed under CC BY 2.0)

Wednesday, February 1, 2017

वजन घटाने के 10 शानदार एंड्रोइड एप्लिकेशन - Updated

अनुचर     11:46 AM  No comments
ये हैं 2017 के वो दस शानदार एंडरोइड एप्लिकेशन जो वजन घटाने मे आपकी मदद करते हैं। इन्हे गूगल प्ले स्टोर से आसानी से अपने फोन मे डाऊनलोड करके अपने फोन का आपका व्यक्तिगत प्रशिक्षक बना सकते हैं। इन एप्लीकेशनों मे वर्कआउट एप्स और डाइट एप्स शामिल हैं जो की वजन नियंत्रण और आहार नियंत्रण मे आपकी सहायता करते हैं।

आइये इस नए साल मे इन एप्लीकेशनों की सहायता से वजन नियंत्रण करें और अपने आपको चुस्त और तंदुरुस्त बनाएँ।

चाहे आप जिम मे वर्क आउट कर रहे हों या मध्यान्ह के भोजन के बाद टहल रहे हों या दौड़ लगा रहे हो ये एप्लिकेशन आपकी गतिविधियों पर निगरानी रखती हैं।

इन दस एप्लीकेशन्स को चुनने मे हमने तीन मुख्य चीजों का ध्यान रखा है
  1. खाने का हिसाब 
  2. गतिविधियां 
  3. प्रेरणा 
वजन घटाने और तंदुरुस्ती के पाने लक्ष्य को पाने के लिए आपको इन तीनों कारकों को जोड़ कर चलना होगा।

केसर पर्मानान्ते के किए एक अध्ययन मे ये पाया गया है की भोजन का हिसाब रखने से वजन घटने की दर मे दुगुनी वृद्धि हो जाती है। इन एप्लिकेशन ने हजारों लोगों को वजन घटाने मे सहायता की है।

तो चलिये हो जाइये तैयार इन बेहतरीन एप्स का प्रयोग करके फिट होने के लिए ---

आजकल एंडरोइड फोनों मे बेहतरीन सेंसर आते हैं जो इन एप्लिकेशन मे काम आते हैं।

वजन घटाने के 10 शानदार एंड्रोइड एप्लिकेशन 


    तो लीजिये शुरू करते हैं इन एप्लिकेशन की जानकारी -- 

    1. Pact - {this app is stopped}



    ये एक फ्री एप्लिकेशन है जो आपके वर्कआउट को ट्रेक करता है, आपको ज्यादा से ज्यादा सब्जियाँ खाने के लिए प्रेरित करता  है। इसमे आप अपने भोजन का हिसाब रखते हैं और उस पर रुपया लगाते हैं। आप अपनी प्रत्येक गतिविधि और भोजन के हिसाब के लिए एक समझौता करते हैं और आप ही तय करते हैं की इस समझौते के लिए आपने कितनी रकम निर्धारित की है। जिस भी टास्क के लिए आपने वादा किया है उसे पूरा करने पर रकम कमाते हैं ये रकम $0.30 से $5 प्रति सप्ताह तक हो सकती है।
    लेकिन यदि आपने आपके किए वादे को तौड़ा तो ये एप आपके बेंक अकाउंट से वो रकम निकाल लेती है जो की आपने वादे के समय तय की थी। 

    आप एक छोटी रकम से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। और अपने आप को प्रेरित करते हुए अपने वजन और भोजन का नियंत्रण करते हुए रुपये कमा सकते हैं। 
    इस एप्लिकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gympact.android



    2. Lose it !







    Lose it ! वजन घटाने की एक फ्री एप्लिकेशन है जो की एंडरोइड और आई फोन पर उपलब्ध है। यह एप्लिकेशन उचित वजन घटाने मे मदद करती है। इस एप्लिकेशन को अपने डेस्कटॉप या लेप्टोप कम्यूटर पर भी वेबसाइट से खोला जा सकता है। अलग अलग डिवाइस से आप इस एप्लिकेशन को जोड़ सकते हैं।

    इस एप्लिकेशन मे भोजन का बहुत बड़ा डाटाबेस मौजूद है जो की केलोरी को ट्रेक करने मे आपकी मदद करता है। इसके अलावा इसमे अपनी रेसिपी भी जोड़ी जा सकती है।

    किसी बारकोड को स्केन करके भी इसमे जोड़ा जा सकता है।

    यह एप्लिकेशन दूसरी एप्लीकेशनों जैसे की रनकीपर, Nike+, आदि से भी जुड़ जाती है जिससे इसमे फिटनेस और एक्सरसाइज़ का डेटा भी ट्रेक हो जाता है।

    इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

    3. MyFitnessPal
    यह एप्लिकेशन भी आपके भोजन, आपके व्यायाम पर नजर रखती है। इस एप्लिकेशन के अंदर भी लाखो तरह के भोजन और उनकी पोशाक तत्वों का हिसाब किताब है। इस एप्लिकेशन मे भी अपनी स्वयं की कोई रेसिपी जोड़ी जा सकती है। यह एप्लिकेशन भी कई अन्य फिटनेस एप्लिकेशन से जुड़ जाती है।

    यह एप्लिकेशन एंडरोइड, आई फोन और विंडोज फोन पर भी उपलब्ध है, जो की मुफ्त है। इस एप्लिकेशन मे आप अपने कोंटेक्ट सिंक कर सकते है, अपने फेसबुक मित्रों से समर्थन और प्रेरणा ले सकते हैं।

    यह एप्लिकेशन FitBit, Withings, Runtastic, Endomondo, Jawbone UP, Pact जैसी एप्लिकेशन से जुड़ जाती है जो की आपकी फिटनेस पर निगाह रखती हैं। 

    इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


    4.Fooducate
     वजन घटाने मे सबसे बड़ी परेशानी यह जानने की कौशिश मे रहती है की कौनसा खाद्य पदार्थ हमारे खाने के लिए लिए बेहतर है। इस एप्लिकेशन के जरिये हम स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के बारे मे सीखते हैं और खाद्य पदार्थों पर अंकित बार कोड को स्केन करके तुरंत प्रभाव से उसके अच्छे या खराब होने के बारे मे जान पाते हैं।

    हम हमारे स्मार्टफोन के केमरे से बारकोड को स्केन करके उस खाने की गुणवत्ता(grade) के बारे मे जान पाते हैं जो की हम खाने या खरीदने जा रहे हैं। खाद्य पदार्थ के डब्बे पर अंकित सूक्ष्म तत्वों को पढ़ना भूल जाइए, बस खाने की ग्रेड पर ध्यान दीजिये जो की आपको उचित निर्णय लेने मे सहायता करता है। इस एप मे आप फुड़ूकेट कम्यूनिटी से स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों की ग्रेड के बारे मे प्रश्न भी कर सकते हैं।

    इसे डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करिए 


     5. Nike+ Training Club
    अक्सर हम यह नहीं जान पाते हैं की वजन घटाने के लिए कौनसा व्यायाम कहाँ से शुरू करें तो हम इस एप्लिकेशन को इस संदर्भ मे उपयोग ले सकते हैं। Nike Training Club app वजन घटाने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के व्यायाम सिखाती है।

    यह एप्लिकेशन हमे चार सप्ताह के ऐसे व्यायाम कार्यक्रम को चुनने मे मदद करती है जिससे की हम वजन घटा सकें। इस एप्लिकेशन मे 100 से अधिक व्यायाम कार्यक्रम हैं जो की शुरुआती, मध्यम और एडवांस व्यायामकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

    इस एप्लिकेशन को अपने टेबलेट, टीवी पर भी उपयोग मे ले सकते हैं।

    इसे प्ले स्टोर से डाऊनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

    6. Google Fit
    गूगल फिट वजन घटाने और चुस्त रहने के लिए गूगल की मुफ्त एप्लिकेशन है जो की सिर्फ फोन को जेब मे रखने भर से हमारी शारीरिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखती है। यह फिटनेस और गतिविधि ट्रेक करने वाली कई डिवाइसों जैसे की स्मार्टवाच, फिटनेस बैंड और कई प्रकार की एप्लीकेशन्स से आसानी से जुड़ जाती है।

    यह एप्लिकेशन वजन नियंत्रण, चहल कदमी, दौड़, तैराकी और नित्या की जाने वाली गतिविधियों पर नजर रखती है। इसमे लक्ष्य निर्धारित किया जा सकता है, इसमे प्रतिदिन का कम से कम 60 मिनट सक्रिय रहने का लक्ष्य होता है। यह कदमों की गणना करती है जो की हमे और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

    इसे डाऊनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

    7. Weight Watchers App

    वजन घटाने के लिए यह एप्लिकेशन एक शानदार साधन है, लेकिन यह एप्लिकेशन अन्य दूसरी एप्लीकेशन्स की तरह मुफ्त नहीं है। यह एप्लिकेशन मासिक रूप से सब्स्क्रिप्शन के हिसाब से $19.95 प्रभार लेती है। इस सब्स्क्रिप्शन मे बहुत कुछ है जो की आप इससे पा सकते हैं, साथ ही यह मुफ्त जांच का ऑफर भी देती है।

    मशहूर सेलिब्रिटी ओफरा विनफ्रे अपना 26 किलो वजन कम करने के लिए इस एप्लिकेशन का उपयोग किया और धन्यवाद दिया। यह एप्लिकेशन केलोरी की गणना करने के स्थान पर स्मार्ट बिन्दुओं की गणना करती है।

    इस एप्लिकेशन से जुडने के लिए मुफ्त ऑफर देखिये, यदि आप 4.6 किलो वजन घटाने पर दो महीने की फीस वापस कर देती है।
    इसे डाऊनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

    8. 7-Minute Workout

    सात मिनट का यह व्यायाम कार्यक्रम HICT अर्थात हाई ईंटेंसिटी सर्किट ट्रेनिंग पर आधारित है जो की वजन घटाने, मांसपेशियों और स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए सबसे अधिक सुरक्षित, प्रभावी और योग्य प्रमाणित हुआ है।

    यह सिर्फ 7 मिनट लेता है जिसमे 12 प्रकार के व्यायाम शामिल हैं। प्रत्येक व्यायाम 30 सेकंड का होता है और प्रत्येक व्यायाम के मध्य मे 10 सेकंड के अंतराल का आराम होता है। इसके लिए हमे सिर्फ एक कुर्सी और एक दीवार चाहिए होती है।

    यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए लिए हैं जो की अत्यधिक व्यस्त रहते हैं लेकिन अपने वजन और स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होते हैं क्यूंकी यह व्यायाम कहीं भी किए जा सकते हैं।

    यह कार्यक्रम पूरे शरीर के वजन का प्रतिरोध लेकर पूरे शरीर का अभ्यास करवाता है। ये वाकई काम करता है। ये वाकई मे थोड़े से मे ज्यादा देता है। अब ये गूगल फिट से भी जुड़ जाता है। अगर हम वजन घटाना चाहते हैं, पेट की चर्बी घटना चाहते हैं और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इस एप्लिकेशन का जरूर प्रयोग करना चाहिए। ये एप्लिकेशन आपको सिक्स पेक बनाने मे मदद करती है।

    इसे डाऊनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

    9. Mobiefit RUN 5K & 10K Trainer  
    फिट रहने के लिए, वजन घटाने के लिए मोबिफिट एक बहुत ही शानदार एप्लिकेशन है जो की मुफ्त है। आरामपसंद लोग इस एप्लिकेशन का उपयोग कर के शानदार चुस्त दुरुस्त शरीर पा सकते हैं। इस एप्लिकेशन के उपयोग से न केवल वजन नियंत्रण मे आता है बल्कि मे हम मेराथन धावक की प्रतियोगिताओं मे भी भाग ले सकते हैं।

    इस एप्लिकेशन मे भारत के मशहूर मेराथन धावक-अभिनेता मिलिंद सोमन की आवाज आपको दौड़ के बीच मार्गदर्शन करती है और उत्साह बढ़ाती है। इसमे हिन्दी भाषा भी चुन सकते हैं। यह पहली भारतीय एप्लिकेशन है जिसमे हिन्दी भाषा चुनकर 5K या 10K का दौड़ अभ्यास चुन सकते हैं।

    यह एप गूगल फिट से जुड़ जाती है जिसे की आपकी दौड़ की गणना वहाँ संरक्षित हो जाती है।

    इसे डाऊनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

    10. Noom Coach: Health & Weight
    यह एक एंटी डाइट एप्लिकेशन है जो की बहुत पुरानी आदतें बदलकर स्वस्थ आदतें अपनाने मे मदद करती है। यह एप ऐसी आदतें बनाने का प्रयास करती है जो की वजन घटाने मे कारगर होती है।  यह एप्लिकेशन भोजन पर नजर बनाए रखने के लिए बार बार रिमाइन्डर भेजती है। सबसे बड़ी बात है की इस एप्लिकेशन के उपयोगकर्ता बहुत अधिक संख्या मे हैं जो की बार बार एक दूसरे का प्रोत्साहन करते हैं।



    इसे डाऊनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें


    Friday, July 1, 2016

    घर पर ही बनाए सस्ती और क्वालिटी बियर

    अनुचर     10:37 AM  2 comments
    जी हाँ बीयर का किट मंगवाकर घर ही अच्छी बियर बनाई जा सकती है जो की दाम मे भी बहुत कम पड़ती है। ऑनलाइन कंपनी amezon पर बीयर बनाने के कई प्रकार के किट मौजूद हैं। जैसे की MR BEER, The Beer Machine इत्यादि। ये किट 4 से 6 हजार तक के दाम मे मिल जाते हैं। इन किट्स के साथ बीयर बनाने के सामाग्री और और बीयर की खाली बोटल्स भी आती है।
    बीयर बनाने की सामग्री के लिए अलग भुगतान करना पड़ता है। बीयर बनाने की सामग्री मे माल्ट एक्स्ट्रेक्ट, ब्रूइंग यीस्ट आता है। ये कई प्रकार की बीयर के लिए अलग अलग आते हैं।

     
    बीयर को कार्बोनेट करने के लिए कार्बोनेट ड्रोप्स आती है।

    इस किट का कैसे उपयोग करें इसके लिए यू ट्यूब पर सैंकड़ों वीडियोज़ मौजूद हैं। जिसे देखकर आसानी से घर पर बीयर बनाई जा सकती है।
    अब यहाँ प्रश्न उठता है की क्या भारत मे घर पर बीयर बनाना गैर कानूनी तो नहीं तो इसका जवाब है नहीं। आप घर पर केवल उन राज्यों मे जहां पर मदिरा को बेन नहीं किया गया हो बीयर बना सकते हैं। लेकिन  बीयर को बेच नहीं सकते, सिर्फ स्वयं के उपयोग के लिए ही बना सकते हैं।





    Thursday, May 19, 2016

    स्मार्टफोन मे माइक्रोमेक्स का नया धमाका "केनवास ईवोक"

    अनुचर     5:57 PM  No comments
    3 जीबी की डीडीआर 3 रेम, 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी के साथ माइक्रोमेक्स लाया है केनवास ईवोक। ये फोन ओक्टाकोर प्रोसेसर से पावर्ड है।
    13 मेगापिक्सल के मुख्य केमरे एवं 5 मेगापिक्सल के फ्रंट केमरे के साथ मात्र 8499 रुपये मे फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।


    इस फोन को अभी खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें 

    Key Features of Micromax Canvas Evok
    • 3 GB DDR3 RAM
    • 1.4 Ghz Qualcomm Octa Core Processor
    • 5.5 inch HD Touchscreen
    • 4G with VoLTE
    • Camera: 13 MP Primary Camera and 5 MP Secondary Camera
    • Expandable Storage Capacity of 64 GB
    • Android v5.1 (Lollipop) OS
    • Dual Sim (GSM + LTE)

    Tuesday, March 15, 2016

    4 जीबी रेम वाले 10 सबसे अच्छे स्मार्टफोन

    अनुचर     4:48 PM  No comments
    मार्च समाप्त होने जा रहा है, बजट मे फोन सस्ते कर दिये गए हैं। हम सब मे से कई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं। आइये हम आपको मार्केट मे आने वाले 4GB रेम के सबसे अच्छे स्मार्टफोनों के बारे मे बताते हैं।

    1. आसूस ज़ेनफोन ज़ूम (ASUS ZenFone Zoom)
    इस साल 2016 मे हम विशाल केमरे और बड़ी रेम के फोन हमारी पहली पसंद होंगे। इंटेल प्रोसेसर युक्त जेनफोन एक जोरदार फोन है। यह मोबाइल फोटोग्राफी का एक नया युग है।


    इस फोन मे दुनिया का सबसे पतला 3X ऑप्टिकल ज़ूम है। अभी तक ज़्यादातर फोन मे डिजिटल ज़ूम आता है, जिसमे ज़ूम करने पर फोटो क्वालिटी बिगड़ जाती है। लेकिन इस फोनमे ऑप्टिकल ज़ूम है। इसका केमरा डीएसएलआर लेवल का केमरा है, इसमे जापान के 10 "होया" लेंस लगे हुए हैं जिनसे 12 गुना अधिक बड़ा फोटो लिया जा सकता है। इसमे लेजर फोकस है मात्र 0.03 सेकण्ड्स मे ऑटो फोकस हो जाता है। ड्यूअल एलईडी फ्लैश है। केमरा के बटन वास्तविक हैं।
    5.5 इंच का फूल एचडी डिस्प्ले है। पिक्सल डेंसीटी 403 ppi है। 64 बिट का इंटेल Z3590 2.5GHZ प्रोसेसर लगा हुआ है। 6430 PoiwerVR 640MHZ जीपीयू है। 4जीबी की ड्यूअल चेनल रेम है। सुरक्षा के लिए कोरनिंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन दिया है।

    • एक्सपनसिव साउण्ड चेम्बर है 
    • फाइव मेगनेट स्पीकर है 
    • नोइज़ जीरो टाल्क तकनीक है 
    • 3000 mah की बेटरी है 
    • 39 मिनट मे 60 % चार्ज हो जाता है 


    दूसरे फोन के बारे देखेने के लिए NEXT पर क्लिक करें

    Monday, February 29, 2016

    जल्द ही बदलने वाला है Chokanna.com

    अनुचर     10:51 AM  No comments
    आपका चोकन्ना डॉट कॉम जल्द ही बदलने वाला है। अभी तक एक ऑनलाइन अखबार की तरह चलने वाला चौकन्ना अब मेगज़ीन बनाया जाएगा। मेगज़ीन को अत्यधिक मनोरंजक बनाने और नीत नयी सामग्री डालने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँगे।
    चौकन्ना डॉट कॉम को व्यावसायिक रूप से अत्यधिक शानदार रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन धन के अभाव के कारण इसमे समय लग रहा है। लेकिन फिर इस कारी को समय से पूर्व कर लिया जाएगा। और फिर आपका चौकन्ना एक मनोरंजक पत्रिका के रूप मे आपके सामने होगा। 

    Thursday, December 17, 2015

    मंगल मिशन पर गए भारतीय अन्तरिक्ष यान ने भेजी लाल ग्रह की शानदार तस्वीरें

    अनुचर     11:56 AM  No comments
    भारत मे मंगल ओर्बिटर मिशन के अन्तरिक्ष यान ने लाल ग्रह की शानदार तस्वीरें भेजी है। तसवीरों मे एक विशाल घाटी दिखाई दे रही है, और मंगल की कक्षा मे चक्कर लगा रहे चंद्रमा की दिखाई दे रहा है। यह अन्तरिक्ष यान मंगल की कक्षा मे सितंबर 2014 मे स्थापित हो गया था और अब ये यान वहाँ से अद्भुत तस्वीरें भेजने लगा है।
    {फोटो सोर्स - भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन}






    Thursday, December 10, 2015

    अब जीपीएस को अलविदा कहिये

    अनुचर     1:22 PM  No comments
    जी हाँ ! अब वक़्त आ गया है जीपीएस को अलविदा कहने का। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन जीपीएस के बदले नयी नेविगेशन प्रणाली ला रहा है। भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली अब सात भारतीय उपग्रहों के डेटा के जरिये लोकेशन सेवाएँ उपलब्ध करवाएगा। इसरो के अधिकारी इसे जुलाई 2016 तक आरंभ करने की बात कर रहे हैं। 

    iOS 9.2 - एपल का आई फोन, आई पेड और आई पॉड टच के लिए नया अपडेट

    अनुचर     12:41 PM  No comments
    एपल ने  आई फोन, आई पेड और आई पॉड टच के लिए नया अपडेट जारी किया है।
     इसका नाम है iOS 9.2
     इस वर्जन मे ढेर सारे सुधार किए गए हैं। 

    Monday, October 19, 2015

    मंगल ग्रह पर दिखी भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा!

    अनुचर     9:46 AM  No comments
    मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं के दावों के बीच एक ऐसी प्रतिमा सामने आई है जिससे इस ग्रह पर एलियन की मौजूदगी की संभावना बढ़ गई हैं। इस लाल ग्रह पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा जैसी एक तस्वीर सामने आई है जिसके बारे में लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। 

    एलियंस पर शोध करने वाली एक संस्था 'यूएफओ साइटिंग्स डेली' ने मंगल ग्रह पर महात्मा बुद्ध की विशाल प्रतिमा देखने का दावा किया है।
    संस्था ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा होने का दावा किया गया है। यह तस्वीर मंगल ग्रह की है। तस्वीर में प्रतिमा का दाहिनी ओर घूमा हुआ एक सिर, छाती, पेट और कंधा दिखाई दे रहा है।

    संस्था का कहना है कि यह तस्वीर मंगल ग्रह पर विकसित जीवन होने का प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब मंगल पर किसी तरह की आकृति देखने का दावा किया है। 

    ये तस्वीर काफी कुछ मंगल पर मौजूद जीवन के बारे में बता रही है। पर नासा इस बारे में दुनिया को बताना ही नहीं चाहती। नासा सच्चाई छिपा रही है, क्योंकि उनसे दुनिया तमाम तकनीकी की जानकारी मांगेगी, जिसे वो किसी और के साथ साझा करना नहीं चाहते।

    स्कॉट वेयरिंग ने दावा किया कि महात्मा बुद्ध की मूर्ति के अलावा भी काफी कुछ मंगल पर मिल चुका है। पर उसके बारे में नासा खुलासा नहीं कर रही है। इससे पहले महिला मंगल पर नजर आ चुकी है, तो चम्मच जैसी चीजों की भी तस्वीर ली जा चुकी है। वहीं, अंतरिक्ष केकड़े की भी मौजूदगी मंगल पर होने की पुष्टि हो चुकी है।

    Wednesday, September 30, 2015

    कल से बीएसएनएल ब्रोड्बेंड 2 एमबीपीएस न्यूनतम गति से मिलेगा

    अनुचर     9:37 AM  No comments



    1 अक्टूबर से बीएसएनएल ब्रोड्बेंड न्यूनतम 2 एमबीपीएस की गति से मिलेगा। पहले यह न्यूनतम 512 केबीपीएस होता था। और इसके लिए उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त कीमत नहीं देनी होगी। 
    बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ लेंडलाइन उपभोक्ताओं को भी खो रहा है। बीएसएनएल मार्च 2014 से मार्च 2015 के बीच मे 1.78 करोड़ वायरलेस एवं लगभग 20 लाख वायरलाइन उपभोक्ताओं को खो चुकी है। लगभग 7600 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसलिए बाजार की प्रतियोगिता मे आगे बढ़ने के लिए बीएसएनएल अपनी न्यूनतम गति बढ़ा रही है। बीएसएनएल की इस घोषणा से निजी कंपनियों पर भी कीमत घटाने और इन्टरनेट की गति बढ़ाने का दबाव बढ़ेगा।

    Sunday, September 27, 2015

    गूगल माना रहा है 17वां जन्मदिन

    अनुचर     8:24 AM  No comments
    गूगल इस बार 27 सितंबर को यानि की आज अपना 17वां जन्मदिन मना रहा है। अपने जन्मदिन पर गूगल ने अपने होमपेज पर डूडल बनाया है।
    हालांकि इसकी तिथि कई बार बदली गयी है। शायद गूगल को भी मालूम नहीं है की इसका जन्मदिन कब है। 2006 से गूगल अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मना रहा है, जबकि इससे पहले ये 26 सितंबर को मनाया जाता था।
    2004 मे 7 सितंबर को मनाया गया। जबकि इससे पहले 8 सितंबर को मनाया जाता था।

    Tuesday, September 22, 2015

    90 दिन में वाट्सएप मैसेज डिलीट करना गैर कानूनी

    अनुचर     8:58 AM  No comments
    वाट्सएप प्रयोग करने वालों के लिए ये जरूरी खबर है। सरकार एक कानून लाने जा रही है। यदि ये लागू हो गया तो 90 दिनों से पहले वाट्सएप मैसेज डिलीट करना गैरकानूनी हो जाएगा। मैसेज आपको प्लेन टेक्स्ट में सेव करके रखने पड़ेंगे। क्योंकि जरूरत पड़ने पर पुलिस आपसे ये मैसेज मांग सकती है। सोमवार को डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने नेशनल इन्क्रिप्शन पॉलिसी से जुड़ा ड्राफ्ट अपनी वेबसाइट पर डाल दिया है। ये ड्रॉफ्ट 19 सितंबर की शाम को डाला गया। सरकार ने इस पर जनता से 16 अक्टूबर तक सुझाव मांगे हैं। ड्राफ्ट के मुताबिक नए कानून के दायरे में वाट्सएप के साथ-साथ वेबर, स्काइप, वीचैट, जीमेल और गूगल हैंगआउट भी हैं। 

    9 करोड़ भारतीय व्हाट्सअप इस्तेमाल करते हैं। जबकि दुनिया में इसके 90 करोड़ यूजर्स हैं। 97.3 करोड़ कुल मोबाइल यूजर्स हैं भारत में। इनमें 32.73 करोड़ इंटरनेट यूज करते हैं। इसमें भी 34% लोग मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग करते हैं। 90% एड्ंंरॉयड फोन यूजर्स व्हाट्सअप पर है।  

    क्या होगा असर 
    वाट्सएप मैसेज 90 दिन सेव करके रखना पड़ा तो डिवाइस में स्टोरेज की समस्या बढ़ेगी। ज्यादातर कंपनियों की इन्क्रिप्टेड डाटा तक भारत सरकार की पहुंच बढ़ सकती है। वॉट्सएप का रजिस्ट्रेशन भारत में नहीं है। ऐसे में, अगर नए ड्राफ्ट के नियमों को मंजूरी मिली तो वाट्सएप का उपयोग तभी कर पाएंगे जब यह भारत में रजिस्टर्ड हो जाए।

    विवाद बढ़ते ही सरकार की सफाई, , ऐसे कोई नियम नहीं, सिर्फ राय मांगी गई है 
    वाट्सएप पर ड्राफ्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर तीखी आपत्ति आने लगी। अंतत: सरकार ने सफाई दी कि अभी कोई नियम नहीं बनाए गए हैं। सिर्फ जनता से राय मांगी गई है। दरअसल, सरकार को लगा कि इसका प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा पर असर पड़ सकता है। मोदी वहां फेसबुक, गूगल जैसी कंपनियों के प्रमुखों से मिलने वाले हैं। दूसरी ओर, बिहार चुनाव हैं, जहां अभिव्यक्ति की आजादी को मुद्दा बनाया जा सकता है।  

    Wednesday, September 16, 2015

    भारत सरकार का "बॉस" तैयार

    अनुचर     10:15 AM  No comments

    भारत सरकार का ऑपरेटिंग सिस्टम "बॉस" लॉन्च के लिए तैयार हैं। ये माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के बदले काम करेगा। भारत सरकार के कार्यक्रम "मेक इन इंडिया" की दिशा मे कारी करते हुए भारत देश की डिजिटली करण मे ये अहम कदम है। इसका पूरा नाम "भारत ओपेरेटिंग सिस्टम सोल्यूशन" है। 

    Monday, April 6, 2015

    एंडरोइड एप्लीकेशन्स अब चलेंगी पीसी पर भी

    अनुचर     10:39 AM  No comments
    गूगल ने एंडरोइड एप्लिकेशन बना ली है जो की कंप्यूटर चलेंगी। इसे गूगल क्रोम के द्वारा चलाया जाएगा।
    गूगल के अनुसार उपयोगकर्ता को ARC Welder नामक एप्लिकेशन डाऊनलोड करनी होगी और गूगल प्ले स्टोर से APK लेना होगा। 

    फिर भी एक समय मे सिर्फ एक ही एप्लिकेशन लोड होगी, उपयोग करता को लेंडस्केप और पोट्रेट Layout मे से एक को चुनना होगा। 


    Saturday, April 4, 2015

    Voice Calling के बाद अब WhatsApp करने वाला है एक और बड़ा धमाका

    अनुचर     12:43 PM  No comments
    दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैसेंजर व्हाट्सएप ने अभी हाल ही में एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के लिए वॉयस कॉलिंग फीचर लॉन्च किया था. अब खबर है कि व्हाट्सएप जल्द ही वीडियो कॉलिंग फीचर भी लॉन्च करेगा.

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाट्सएप ने अपनी इस योजना पर काम भी शुरू कर दिया. व्हाट्सएप अपने कुछ बेहद खास कर्मचारियों के साथ इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. कंपनी जल्द ही व्हाट्सएप का अपग्रेड वर्ज़न लॉन्च करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह योजना शुरुआती चरण में है.

    कंपनी अगले कुछ महीनों में इस लॉन्च कर सकती है. वॉयस कॉलिंग की तरह ही व्हाट्सएप वॉयस कॉलिंग फीचर शुरुआत में कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड यूज़र्स को ही मिलेगा. इसके बाद यह इनवाइट पर सभी यूज़र्स को उपलब्ध होगा.

    इस महीने की शुरुआत में ही व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड में कॉलिंग फीचर लॉन्च किया था पर इसके लिए यूजर को एंविटेशन की जरुरत पड़ती थी, अब कंपनी ने इस इंविटेशन को हटा देने का फैसला किया है.

    ये फीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है खबर है की कंपनी जल्द ही iOS और विंडोज में भी ये फीचर जल्द लॉन्च करने वाली है.

    Monday, March 16, 2015

    Whatsapp पर अब कॉलिंग फीचर लेकिन कनफर्म करें ये बातें

    अनुचर     8:12 AM  No comments
    व्हॉट्सएप ने आखिरकार अपना वॉयस कॉलिंग फीचर रिलीज कर दिया है। व्हॉट्सएप के इस फीचर से यूजर मुफ्त फोन कॉल कर सकेंगे। 

    काफी समय से इस फीचर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था। 


    फीचर एक्टिवेट करने का तरीका

    एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक वॉयस कॉलिंग फीचर यूजर जब किसी को कॉल करेगा तो रिसीवर के फोन पर भी यह फीचर एक्टिवेट हो जाएगा।

    कॉल रिसीव करने के बाद रिसीवर को व्हॉट्सएप को एक बार बंद करके रिओपन करना होगा।   


    यह जरूरी है कि आपको कोई ऐसा व्हॉट्सएप यूजर कॉल दे जिसके फोन पर यह फीचर पहले से ही एक्टिव हो तो यह फीचर आपके फोन पर उपलब्ध हो सकेगा। 


    तो आप की यह कोशिश होनी चाहिए कि आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में कोई ऐसा यूजर जरूर हो जिसके पास यह फीचर पहले से एक्टिवेटेड हो।


    इसके बाद उसके फोन पर नॉर्मल टैब्स की बजाय काल्स, चैट्स और कॉन्टेक्ट्स जैसे टैब्स नजर आने लगेंगे। यह टैब इनकमिंग, आउटगोइंग और मिस्ड कॉल दर्शाते हैं। 


    लेकिन इसके लिए पहले प्लेस्टोर से व्हॉट्सएप वर्जन 2.11.528 या फिर व्हॉट्सएप वेबसाइट से व्हॉट्सएप वर्जन 2.11531 भी डाउनलोड करना होगा।      

    विशेष

    Gallery

    Events

    Recent Comments

    Proudly Powered by Blogger.