नोएडा मे दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के उदघाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मेट्रो मे सफर किया
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अवॉर्ड वापसी के लिए दिल्ली में शनिवार को मार्च किया। अनुपम खेर के नेतृत्व में 11 लोगों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिला. उन्होंने राष्ट्रपति को एक चिट्ठी भी दी. राष्ट्रपति ने उनसे कहा कि सम्मान भारत के लोगों ने दिया है, न कि सरकार ने. उन्होंने कहा कि वह इस सिलिसले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे. अनुपम भी शाम साढ़े छह बजे पीएम से मिलने वाले हैं.
इस मार्च में बॉलीवुड कलाकार, चित्रकार, साहित्यकार और लेखक भी शामिल होंगे. फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट कर लोगों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है. इस मार्च को नाम दिया गया है- मार्च फॉर इंडिया।
#MarchForIndia ट्विटर और फेसबुक पर दिन भर सबसे टॉप ट्रेंड करता रहा।
Vital records of a charitable trust, which along with one of its trustees Nobel laureate Kailash Satyarthi and some others is embroiled in a suit relating to alleged misappropriation of funds, have gone missing, a Delhi court has been informed.
The civil suit was filed in 1997 in which Satyarthi along with his wife Sumedha were named as defendants. The court was apprised about the missing records by the receiver who was appointed to look into various key aspects of the dispute and file a report on it.
Receiver Rana Parveen Siddiqui told the court that some important records of Mukti Pratisthan Trust were missing, due to which she was facing difficulty in preparing her report. Siddiqui told Additional District Judge Kamini Lau that the records in her possession were till 1987 while those after that year, could not be found at the earlier office of the trust in Delhi.
When the court was informed about it, the judge said it would not be possible for the receiver to complete the entire report.
She asked the plaintiffs, including another trustee Sheo Taj Singh, and defendants Satyarthi and Sumedha to inform the court about the place where the post-1987 records had been kept.
The court passed the direction while hearing the civil suit which alleged that the plaintiffs had come to know about embezzlement of huge sums of money belonging to the trust and expropriation of huge amounts by maintaining false accounts.
The plaint alleged that when Singh conducted an inquiry into the affairs and accounts of the trust, he came to know that “major part of the trust funds, running into huge sums of money has been spent by the defendant trustees (Satyarthi and his wife) either on foreign trips and other luxuries or have been embezzled by way of falsification of accounts”.
Satyarthi and his wife had earlier filed a statement challenging the maintainability of the suit and had also denied the allegations made in it.
They had alleged that the plaint filed against them was a proxy litigation which the plaintiffs have filed in “collusion with their mentor Swami Agnivesh a political figure and Arya Samaj leader who was putting pressure to grab the movable and immovable properties of the trust”.
National carrier Air India found itself at the receiving end on social networking sites after a two-minute video went viral. The video shows Air India staff refusing entry to passengers with valid tickets because they had reached 55 minutes before the flight
In an unpleasant display of insensitivity , Air India staff refused entry to passengers with valid tickets because they had reached 55 minutes before the flight departure instead of 60 minutes as per these staff members.
As per these passengers, Air India's SMS sent to the cell numbers of the passengers informed them to arrive only 45 minutes before departure.
Despite repeated appeals and arguments from the passengers, the officials kept citing the rules and refused to budge. In this video shot by one of the passengers, Shivendra Namdeo, another female passenger can even be seen crying and begging to be allowed entry.
It is being reported that one of the passenger's mother was in ICU fighting for her life.
Air India is known for addressing customer grievances promptly, The Logical Indian expects the Indian Airways giant to come out with an explanation for this incident as well.
अमां खां शाही इमाम भी इन दिनों कुछ अजीब ही गुस्सा दिखा रहे हैं अपने पीएम को नजर अंदाज करके पाकिस्तान के शरीफ को न्यौता दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने अपने बेटे सैयद शाबान बुखारी की दस्तारबंदी समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इनवाइट नहीं किया है। इस समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की फेहरिस्त में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम शामिल है। 22 नवंबर को दस्तारबंदी की रस्म के साथ उन्हें नायब इमाम घोषित किया जाएगा और इससे पहले इमाम अपने इस काम के कारण हिंदुस्तानियों की निंदा का शिकार हो रहे हैं और उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है और कुछ इस तरह मजाक भी उड़ रहा है।
पढ़ें कुछ ट्वीट्स
asmakhan pathan @PathanAsmakhan दुश्मन मुल्क के साथ दावत की तैयारी। वाह! क्या देशभक्ति निभाई इमाम बुखारी।
Saurabh pratap mishr @saurabhpm97 " इमाम " का ईमान बुलंद होना चाहिए …" शाही " तो पनीर भी होता है।
ks @imksaurabh #AntiIndiaInvite जाति न पूछो साधू की, पूछ लीजिये ज्ञान! धर्म न पूछो बुखारी का, पर घर है पाकिस्तान! ;)
Rishi Swaroop Singha @intent अगर मोदीको ओबामा या व्लादिमीर पुतिन ना बुलाता तो बात समझ आती एक टुच्चे से इमाम के ना बुलाने पर इतना शोर क्यूं मचा रहे हो सब।
बागी तेवर अपनाए लक्ष्मी नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने गुरुवार की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर कई आरोप लगाए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के लिए भ्रष्टाचारी और धोखेबाज जैसे शब्द प्रयोग किए। उन्होंने केजरीवाल पर संदीप दीक्षित से मिलीभगत के भी आरोप लगाए।
बिन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के तानाशाही रवैये से पार्टी अपने मकसद से भटक गई है। उन्होंने कहा, बिजली-पानी के मुद्दे पर दिल्ली की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने यहां तक कहा, 'पार्टी को अरविंद केजरीवाल और उनके बचपन के दोस्त चला रहे हैं। संजय सिंह, कुमार विश्वास और मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के बचपन के दोस्त हैं। यही पार्टी चला रहे हैं।'
बिन्नी ने बागी तेवर अपनाते हुए कहा, 'अगर केजरीवाल सरकार ने 26 जनवरी तक अपने सभी प्रमुख वादे पूरे नहीं किए तो मैं 27 जनवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूंगा।' बिन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन जिस मकसद से किया गया था, वह उससे भटक गई है। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी 4-5 लोगों की गिरफ्त में है। वही बंद कमरे में निर्णय लेते हैं। जनता के सामने डिमॉक्रेटिक होने का ड्रामा करते हैं।
बिन्नी ने एक-एक कर कई मुद्दे उठाए। सबसे पहले उन्होंने पानी के मुद्दे पर कहा, 'हमने चुनाव से पहले जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। बहुत ही चालाकी के साथ हमने दिल्ली को जनता को धोखा दिया है। हमने कहा था कि 700 लीटर पानी दिल्ली की जनता को मुफ्त में दिया जाएगा, लेकिन बाद में उन्होंने इसे बदल दिया। अब हो गया है कि जैसे ही आप 700 लीटर से ज्यादा पानी का यूज करेंगे आपको पूरा बिल देना होगा। यही काम बिजली के मामले में किया गया। पहले हमने वादा किया था कि बिजली बिल आधा किया जाएगा। इसके लिए कोई शर्त नहीं थी। लेकिन, चुनाव के बाद उन्होंने सांठ-गांठ कर 400 यूनिट वाली स्कीम बनाई। इससे दिल्ली के सिर्फ 10 फीसदी लोगों को फायदा होगा। 90 फीसदी लोग छला हुआ महसूस कर रहे हैं।'
बिन्नी ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्हें जवाब देना चाहिए। बिन्नी ने कहा, 'आप' ने चुनाव के पहले कहा था कि सरकार बनने के सिर्फ 15 दिनों के बाद दिल्ली में अन्ना वाला जनलोकपाल बिल लाएंगे। लेकिन, 15 दिन बीत जाने के बाद भी उस पर कोई चर्चा नहीं। राजनीति में समय का भी महत्व होता है। अगर आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं करेंगे तो आगे से जनता आप पर भरोसा नहीं करेगी।' बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल का मकसद है कि वह किसी तरह लोकसभा चुनाव तक समय काटें, उसके बाद सत्ता की मलाई खाने में जुट जाएंगे।
बिन्नी ने उन पर रेप के मामलों पर भी संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जो टीम केजरीवाल रेप के किसी भी मुद्दे पर सड़कों पर उतर जाती थी, वह अब महिला सुरक्षा पर संवेदनहीन हो गई है। बिन्नी ने इसका ताजा उदाहरण भी पेश किया। उन्होंने कहा, मंगलवार को दिल्ली में एक विदेशी महिला के साथ रेप हुआ, लेकिन केजरीवाल ने इस मुद्दे पर एक बयान तक नहीं दिया।'
बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच सांठ-गांठ के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के बेटे और पूर्वी दिल्ली के सांसद संदीप दीक्षित अरविंद केजरीवाल के अच्छे मित्र हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कांग्रेस के इशारों पर काम कर रहे हैं। बिन्नी ने सवाल किया कि आखिर दिल्ली के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ अब तक अरविंद केजरीवाल ने जांच के आदेश क्यों नहीं दिए, जबकि चुनाव के पहले कह रहे थे कि सरकार बनते ही इन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाएं। उन्होंने कि अरविंद ने विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने में भ्रष्टाचार किया। बिन्नी ने कहा, 'सभी टिकट पहले से तय थे, फिर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवेदन क्यों मांगे? उन्होंने मेहनतकश कार्यकर्ताओं की भावनाओं से क्यों खेला? उन्होंने कहा कि मेरा टिकट भी पहले तय था। जब मैंने इनकार किया तो उन्होंने कहा कि आपको ही लड़ना है। बिन्नी ने आगे भी कहा कि दिल्ली से कौन चुनाव लड़ेगा यह पहले से तय है। कुछ लोग तो प्रचार भी कर रहे हैं।' अंत में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल तानाशाह हो गए हैं। पार्टी सिर्फ वह और उनके बचपन के दोस्त चला रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या यही अरविंद केजरीवाल का स्वराज है?
दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए आम आदमी पार्टी को अभी चंद ही रोज गुजरे हैं, लेकिन आप में बगावत के सुर बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली के लक्ष्मीनगर सीट के विधायक विनोद कुमार बिन्नी एक बार फिर पार्टी से बगावत को उतारू हो गए हैं। बुधवार को उन्होंने केजरीवाल को झूठा करार देते हुए कहा है कि पार्टी अपने मुद्दों से भटक गई है। आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली के टिकट पहले ही तय किए जा चुके हैं तो फिर उम्मीदवारों से फॉर्म क्यों भरवाए जा रहे हैं और यह ड्रामा क्यों किया जा रहा है। उधर, केजरीवाल अब खुलकर बिन्नी के विरोध में सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि बिन्नी पहले मंत्री बनाने की जिद पर अड़े थे और अब लोकसभा का टिकट मांग रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जब से सरकार बनाने का फैसला हुआ तब से ही बिन्नी का नाम मंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा था। लेकिन जब नाम तय हुआ तो बिन्नी लिस्ट से गायब हो गए। उस वक्त भी बिन्नी ने बगावती तेवर दिखाए थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करने की धमकी दी थी। लेकिन उस वक्त अरविंद केजरीवाल ने उन्हें मना लिया था। अब फिर से बुधवार को बिन्नी ने बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने बुधवार को पार्टी के खिलाफ खुलकर हमला बोला और केजरीवाल को झूठा तक ठहरा दिया। यह कोई पहला मौका नहीं है जब केजरीवाल का झूठ पब्लिक के सामने आया हो।अरविंद केजरीवाल ने भले ही चुनाव से पहले किए कई वादों को पूरा किया है, लेकिन ऐसा नहीं है कि उनके द्वारा किया गया हर दावा सच्चाई के मापदंड पर खरा उतरता हो। आज चौकन्ना खबरी आपको बता रहा है केजरीवाल के पांच ऐसे झूठ जो उनके दावों को खोखला साबित करते हैं।
पहला झूठ- जनलोकपाल बिल
केजरीवाल का दावाः सरकार बनने के 15 दिनों में जनलोकपाल बिल पास कराने का दावा कर चुके केजरीवाल ने बाद में यह कहकर मामला टाल दिया कि केंद्र सरकार ने एक निर्देश जारी किया है जिसकी वजह से जनलोकपाल बिल अभी पास नहीं हो सकता क्योंकि केंद्र से इजाजत लेनी पड़ती है।
सच क्या है; यह पत्र अभी नहीं, काफी पहले ही जारी हो चुका था। इस बात की जानकारी केजरीवाल को भी चुनाव से पहले थी, लेकिन उन्होंने जनता के सामने नहीं रखा।
दूसरा झूठ- सुरक्षा नहीं लेंगे
केजरीवालः चुनाव से पहले केजरीवाल ने ने कहा था वह या उनका कोई मंत्री लालबत्ती की गाड़ी और सुरक्षा नहीं लेगा। यहां तक सीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद भी उन्होंने सुरक्षा लेने से इनकार किया था।
सच क्या हैः सुरक्षा ठुकराने के बावजूद केजरीवाल के साथ एक इंस्पेक्टर हर वक्त केजरीवाल के साथ रहता है। बीजेपी ने इस इंस्पेक्टर का नाम भी जारी किया था।
तीसरा झूठ- बिन्नी की बगावत पर
केजरीवाल: पहली बार जब बिन्नी ने बगावती तेवर दिखाए थे तो केजरीवाल ने कहा था (सरकार में मंत्री न बनाए जाने पर) लक्ष्मी नगर से विधायक बिन्नी को कोई शिकायत नहीं है, उन्होंने कोई मंत्रिपद नहीं मांगा है। वह बस मिलने आए थे।
सच क्या हैः अरविंद केजरीवाल ने अब खुद इस बात को मीडिया के सामने रखा है कि बिन्नी पहले मंत्री बनना चाहते थे, लेकिन अब लोकसभा के लिए टिकट मांग रहे हैं।
चौथा झूठ- कमिश्नर था, पैसा कमा सकता था
केजरीवालः चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान केजरीवाल ने कई बार एक बात पर जोर दिया था। वह थी 'मैं इनकम टैक्स कमिश्नर था, खूब पैसे कमा सकता था'। लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहते। उन्हें देश से भ्रष्टाचार मिटाना है न कि उसे बढ़ाना।
सच क्या हैः IRS असोसिएशन ने केजरीवाल के इस बयान के बाद कहा था कि अरविंद केजरीवाल कभी कमिश्नर नहीं रहे। वे दिल्ली में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर रहे हैं।
पांचवा झूठ- शीला के खिलाफ सबूत थाने में दिए
केजरीवालः दिल्ली में हुए लोकपाल आंदोलन के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने कॉमनवेल्थ घोटाले में 370 पेज का सबूत बाबा रामदेव जी के नेतृत्व में थाने में दे दिया है।
सच क्या हैः केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही शीला सरकार के दागी मंत्रियों पर कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन बाद में कहा अगर किसी के पास शीला दीक्षित के खिलाफ सबूत हैं तो उपलब्ध करवाएं, हम कार्रवाई करेंगे।
दिल्ली पुलिस ने लश्कर ए तैयबा के प्रमुख बम विशेषज्ञ अब्दुल करीम टुंडा का ब्रेन मैपिंग परीक्षण कराने के लिए दिल्ली की एक अदालत से अनुमति मांगी है ताकि भारत और पाकिस्तान में उसके सहयोगियों के आतंकवादी नेटवर्क के खुलासे में मदद मिल सके.
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अमित बंसल के समक्ष आज याचिका दाखिल की और कहा कि टुंडा के ब्रेन मैपिंग परीक्षण से देश की सुरक्षा और संप्रभुता विरोधी ताकतों द्वारा रची जा रही साजिश की जांच में मदद मिल सकेगी.
पुलिस ने कहा कि टुंडा का अहमदाबाद के एफएसएल विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कराया गया और उनका मत था कि टुंडा का जवाब काफी सतर्कता भरा है और इसकी पूरी सच्चाई पर संदेह है. पुलिस ने कहा कि विशेषज्ञों की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है.
नई दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार सुबह एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने गया वैन का ड्राइवर 49 लाख रुपए लेकर फरार हो गया।
कैश वैन आधा किलोमीटर दूर रैगरपुरा में खड़ी मिली। रैगरपुरा में लगे सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर की हर हरकत कैद हो गई है।
फुटेज में वह वैन से कैश को बैग में भरकर बाइक पर अपने सहयोगी के साथ भागते दिख रहा है। पुलिस को आरोपी ड्राइवर और उसके सहयोगी का फोटो मिल गया है।
पुलिस के मुताबिक, एक्सिस बैंक ने राजधानी के सभी एटीएम में कैश डालने की जिम्मेदारी सीएमएस सिक्योरिटी लिमिटेड को दी हुई है।
बुधवार सुबह दस बजे झंडेवालान स्थित अपने कार्यालय से एक वैन में 83 लाख रुपए लेकर दो कर्मचारी, दो गनमैन और एक ड्राइवर रवाना हुए। इन लोगों ने सबसे पहले झंडेवालान एक्सटेंशन स्थित एटीएम में कैश डाला।
उसके बाद वे फैज रोड नई बालान स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पहुंचे। दोनों एटीएम में 34 लाख रुपए डालने के बाद सभी पदम सिंह रोड स्थित एटीएम पहुंचे।
दो कर्मचारी अमित मिश्रा, कपिल और एक गनमैन एटीएम में पहुंचे। कर्मचारी शटर डाउन कर एटीएम मशीन खोलने लगे, जबकि एक गार्ड बाहर निगरानी करने लगा।
इस दौरान ड्राइवर संजय ने दूसरे गार्ड एफ डी शर्मा को उतारकर वैन को पार्क करवाने के लिए कहा। गार्ड उतरकर साइड देखने लगा, तभी संजय वैन लेकर भाग गया।
सुबह करीब 10:52 बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.8 तीव्रता बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बताया जा रहा है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने खबर दी है कि दिल्ली में भूंकपे के झटके से कुछ इमारतें हिलीं। भूकंप से हुए नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है। 7.8 तीव्रता का भूकंप काफी तेज माना जाता है।
मानव संसाधन मंत्रालय ने आखिरकार यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) के सदस्य पद से योगेंद्र यादव को बर्खास्त कर दिया।
योगेंद्र यादव को केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ‘आप’ से जुड़ने के कारण कुछ दिनों पहले ही मंत्रालय ने हटाने का नोटिस भेजा था।
नोटिस के जवाब में योगेंद्र यादव ने मानव संसाधन मंत्री पल्लम राजू को भेजे गये पत्र में जो तर्क दिये थे, मंत्रालय ने उसे खारिज करते हुए उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया।
योगेंद्र यादव को यूजीसी सदस्य पद से हटाने के संबंध में मानव संसाधन मंत्री पल्लम राजू ने बुधवार को अपने कक्ष में एक बैठक बुलाई थी।
इस बैठक में मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा यूजीजी चेयरमैन वेदप्रकाश भी उपस्थित थे।
योगेंद्र यादव ने अपने पत्र में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा सोशलिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद आचार्य नरेंद्र देव को दो विश्वविद्यालयों का कुलपति नियुक्त किए जाने का उदाहरण देते हुए कहा था कि शिक्षा संबंधी नीतियों में अलग-अलग राजनीतिक विचार धारा के बावजूद लोग काम करते रह सकते हैं।
मंत्रालय ने उनके इस तर्क को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि उस समय तक यूजीसी एक्ट नहीं बना था। कानून बनने के बाद इस तरह के लोगों की नियुक्तियां नहीं हो सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि मानव संसाधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव आरपी सिसौदिया ने योगेंद्र यादव को चार सितंबर को नोटिस भेजकर ‘आप’ पार्टी में सक्रिय भागीदारी के चलते एक हफ्ते में जवाब देने को कहा था।
योगेंद्र यादव ने पिछले हफ्ते सीधे पल्लम राजू को पत्र भेजकर अपना पक्ष रखा था किंतु उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने मंत्रालय के नोटिस को अनैतिक बताया था।
एक सर्वे के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को चार बड़े राज्यों में बढ़त मिल रही है। न्यूज चैनल टाइम्स नाउ और सी-वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक विधानसभा चुनावों में बीजेपी का बोलबाला रहेगा। सर्वे के नतीजों के मुताबिक, जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी जहां छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखेगी, वहीं राजस्थान में वह कांग्रेस से सत्ता छीन लेगी। दिल्ली में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
एमपी में बीजेपी की हैटट्रिक: टाइम्स नाउ और सी वोटर सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान हैटट्रिक लगाएंगे। कांग्रेस को 2008 के मुकाबले 13 सीटों के फायदे का अनुमान है, लेकिन बीजेपी आसानी से बहुमत हासिल करने में कामयाब रहेगी। सर्वे के मुताबिक, 2013 चुनाव में कांग्रेस को 84, बीजेपी को 130, बीएसपी को 5 और अन्य को 5 सीटें मिलेंगी। 2008 में कांग्रेस को 71, बीजेपी को 143, बीएसपी को 9 और अन्य को 11 सीटें मिली थीं।
शिवराज पहली पसंद: एमपी में ज्यादातर लोग शिवराज सिंह चौहान को सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। 56 फीसदी लोगों की पसंद शिवराज हैं, जबकि 23 फीसदी ज्योतिरादित्य सिंधिया, 3 फीसदी दिग्विजय सिंह, 4 फीसदी उमा भारती और 14 फीसदी अन्य के पक्ष में हैं।
छत्तीसगढ़ में रमन की हैटट्रिक: सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भी एक बार फिर बीजेपी कांग्रेस पर भारी है और 2013 चुनाव में भी रमन सिंह की सरकार बनेगी। कांग्रेस को 40, बीजेपी को 47, बीएसपी को 2 और अन्य को 1 सीट मिलने के आसार हैं। पसंदीदा सीएम की लिस्ट में भी रमन सिंह टॉप पर हैं। रमन सिंह को जहां 48 फीसदी लोग सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस के अजित जोगी को पक्ष में महज 23 फीसदी लोग हैं।
राजस्थान में बीजेपी की वापसी: टाइम्स नाउ, सी वोटर सर्वे ने राजस्थान में बीजेपी को 118 सीटें दी हैं। सर्वे में कांग्रेस को 64, बीएसपी को 3 और अन्य को 15 सीटों का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक, इस बार गहलोत सरकार की विदाई होगी और बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। राजस्थान में बीजेपी की वसुंधरा राजे सिंधिया सबसे पॉप्युलर सीएम कैंडिडेट हैं। वसुंधरा के पत्र में 44 फीसदी लोग हैं, जबकि वर्तमान सीएम अशोक गहलोत के पक्ष में 25, सचिन पायलट के पक्ष में 5 और सी. पी. जोशी के पक्ष में 4 फीसदी लोग हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ [डूसू] चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद [एबीवीपी] ने अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा कर शुक्रवार को ही भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए नरेंद्र मोदी को पहला तोहफा दिया। शनिवार को आए नतीजों में एबीवीपी के अमन अवाना अध्यक्ष, उत्कर्ष चौधरी उपाध्यक्ष और राजू रावत संयुक्त सचिव पद पर विजयी घोषित किए गए।
कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया [एनएसयूआइ] को सिर्फ सचिव पद हासिल हुआ है। इस पद पर करिश्मा ठाकुर ने जीत दर्ज की। इस प्रकार से एबीवीपी ने डूसू पर से एनएसयूआइ का कब्जा खत्म कर दिया है।
दिल्ली की राजनीति की नर्सरी माने जाने वाले डूसू चुनाव में एबीवीपी की इस धमाकेदार जीत ने युवाओं के रुझान को भी जाहिर कर दिया है। एबीवीपी का भी साफ कहना है कि डूसू चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर ने बड़ा काम किया है। एबीवीपी ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम और क्रमांक में मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था।
प्रचार के दौरान पोस्टर में भी नरेंद्र मोदी का चेहरा प्रमुखता से रखा गया था। एबीवीपी के प्रवक्ता साकेत बहुगुणा कहते हैं कि नरेंद्र मोदी युवाओं में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। देश का युवा उनसे बदलाव की उम्मीद रखता है। डीयू के छात्रों को भी यही उम्मीद है।
तीस हजारी अदालत के आदेश के अनुपालन में दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उन पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप है। वहीं, दिल्ली सरकार ने कोर्ट के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का मन बना लिया है।
पांच साल पहले का खर्चा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मुसीबत बन गया है। उन पर सरकारी पैसे से पार्टी के पोस्टर और विज्ञापन छपवाने का आरोप है।
2008 के विधानसभा चुनावों में सरकारी पैसे के इस दुरुपयोग पर दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
यह मामला इस साल मई में सामने आया जब दिल्ली के लोकायुक्त ने बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर जांच की। तब यह बात सामने आई कि 2008 के विधानसभा चुनावों में शीला दीक्षित ने 22 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च किए।
जांच में पाया गया कि 22 करोड़ में से 11 करोड़ रुपये सरकार के खर्च हुए। लोकायुक्त ने कहा कि यह 11 करोड़ सरकार को लौटाए जाएं।
जब शीला दीक्षित ने सरकारी पैसे जमा नहीं कराए तो विजेंद्र गुप्ता अदालत चले गए। शीला दीक्षित के लिए यग छोटा सा मामला एक बड़ी मुसीबत बन सकता है।
16 दिसंबर के गैंगरेप के नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने हत्या और गैंगरेप के जुर्म में दोषी करार दिया. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग को हत्या और गैंगरेप के जुर्म में महज तीन साल कैद की सजा सुनाई. नाबालिग पर रेप और हत्या का आरोप था, 11 जुलाई को कोर्ट ने इस आरोपी को लूटपाट का दोषी करार दिया था. नाबालिग पर लगे सभी आरोप सही पाए गए हैं.
बचाव पक्ष के वकील राजेश तिवारी ने कहा कि बोर्ड इस फैसले की फिर से समीक्षा करेगी और अगर उसे लगा तो सजा कम भी की जा सकती है. जिस दिन से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है, उसी दिन से सजा की शुरुआत मानी जाएगी.
पीड़िता की मां ने जताया अफसोस वहीं इस फैसले से पीड़िता की मां काफी नाखुश हैं. उन्होंने कहा कि 3 साल की सजा देने से अच्छा इस नाबालिग आरोपी को छोड़ ही देते. उन्होंने कहा, 'जनता को गलत संदेश जा रहा है कि नाबालिग आरोपी को सजा नहीं मिलेगी चाहे वो किसी के साथ दरिंदगी करे या कुछ भी करे.'
पहले चार बार टल चुका था फैसला नाबालिग आरोपी पर पुलिस ने हत्या और रेप की धाराएं लगाई थीं. पुलिस ने उसे सभी आरोपियों में सबसे 'जघन्य' अपराध का आरोपी माना है. हाई कोर्ट ने 22 अगस्त को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को फैसला सुनाने की इजाजत दे दी थी. 11 जुलाई से नाबालिग आरोपी पर फैसला चार बार टल चुका था. इसकी वजह वह सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका है, जिसमें 'नाबालिग' शब्द की उम्र सीमा घटाने 18 से घटाकर 16 करने की मांग की गई थी. लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया
प्याज के बढ़े दामों को लेकर एक ओर जहां राजनीतिक दलों में एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ लगी है, वहीं जनता भी परेशान है। इस मसले पर दाखिल जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को प्याज के बढे़ दाम नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है।
प्याज के बढ़े दामों को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इस मामले में केंद्र की ओर से एडिशनल सॉलीसिटर जनरल राजीव मेहरा ने अदालत को आश्वासन दिया है कि सरकार प्याज के मूल्य पर काबू पाने के लिए पहले ही उचित कदम उठा रही है। दिल्ली सरकार की तरफ से स्टैंडिंग काउंसिल जुबेदा बेगम ने कहा कि कुछ दिन दिल्ली में प्याज के दाम साठ रुपये प्रति किलो चल रहे थे, लेकिन अब 45 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।