Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label पाकिस्तान. Show all posts
Showing posts with label पाकिस्तान. Show all posts

Sunday, July 9, 2017

ईर्ष्या मे जल रही है बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पाकिस्तानी वीना मलिक

अनुचर     3:40 PM  No comments
ईर्ष्या मे जल रही है बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पाकिस्तानी वीना मलिक
देखिये ये विडियो




Thursday, January 28, 2016

पाकिस्तान में तिरंगा फहराने वाला गिरफ्तार

अनुचर     6:14 AM  No comments
पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के ओकारा जिला निवासी उमर दराज ने अपने घर की छत पर तिरंगा फहरा दिया जिससे उसे देशद्रोह के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया गया।
भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के एक पाकिस्तानी प्रशंसक को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब उसने एडिलेड में भारत की आस्ट्रेलिया की जीत पर अपने छत पर तिरंगा फहरा दिया।
समाचार पत्र-एक्सप्रेस ट्रिब्यून में प्रकाशित खबर के मुताबिक पुलिस अधिकारी मोहम्मद जामिल ने कहा, “हमने उमर के घर पर छापा मारा और उसकी छत पर से तिरंगा बरामद किया.”
यह पूछे जाने पर कि उसने आखिरकार तिरंगा क्यों फहराया, दराज ने कहा, “मैं कोहली का प्रशंसक हूं. मैं कोहली के कारण ही भारतीय टीम का समर्थन करता हूं. मैं भारतीय क्रिकेटर के प्रति अपने प्यार को प्रकट करना चाहता था.”
जामिल ने कहा कि पुलिस ने दराज के खिलाफ मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक आर्डर के तहत मामला दर्ज किया है. दराज को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.
दराज ने अपने किए के लिए माफी भी मांगी है. उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि पाकिस्तान में तिरंगा लहराना अपराध है. दराज ने यह भी कहा कि वह सिर्फ एक क्रिकेट प्रशंसक न कि किसी तरह का जासूस, लिहाजा उसे छोड़ दिया जाए.
पुलिस को दराज के घर की दीवारों पर कोहली की तस्वीरें चिपकी हुई मिलीं.

Monday, October 5, 2015

पाकिस्तान मे हिंदुओं की खराब हालत चिंताजनक : अमरीकी सांसद

अनुचर     12:09 PM  No comments
अमेरिका के कई प्रभावशाली सांसदों ने पाक के सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक हिंदुओं की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताई है। उनका आरोप है कि पाकिस्तान के इस प्रांत में हिंदुओं को कोई मौलिक अधिकार नहीं मिला है। इनके मानवाधिकार की स्थिति बदतर है।
अमेरिकी संसद में इसी हफ्ते सिंध में मानवाधिकार पर ब्रीफिंग के दौरान सांसद लोरेटा सांचेज ने आरोप लगाए, सिंध का हिंदू समुदाय अपनी औरतों के जबरन इस्लाम में धर्मांतरित करने के लगातार अंदेशे में जीता है। 
प्रतिनिधि सभा के सिंध कॉकस की सह-अध्यक्ष लोरेटा ने कहा कि भयावह मानवाधिकार उल्लंघनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं असंतुष्टों के लापता होने एवं हत्या किए जाने, हिंदू महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और धार्मिक उग्र हिंसा जैसे अन्य अपराध के बढऩे से सिंध अब मानवीय संकट में है। 
कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की वेबसाइट सिंधी में शुरू करने में मुख्य भूमिका निभा चुके सांसद ब्रैड शरमान ने कहा, हम सिंध और अमेरिका के अवाम के बीच रिश्ते बना रहे हैं। हम चाहते हैं कि अमेरिका सरकार सिंध के लोगों को सिंधी भाषा में संबोधित करे।
हम अब भी वायस ऑफ अमेरिका का प्रसारण सिंधी भाषा में करने में सफल नहीं हुए हैं। शरमान ने कहा कि अमेरिका की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान से ज्यादा अहम कोई दूसरा देश नहीं है और पाकिस्तान के सिंधी भाषी समुदाय से ज्यादा कोई सहिष्णु समुदाय नहीं है।
सांसद एडम शिफ ने भी इस ब्रीफिंग में हिस्सा लिया। अमेरिकी सांसदों और संसदकर्मियों को सिंध के मौजूदा हालात की जानकारी देते हुए न्यूयार्क आधारित पत्रकार एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता हसन मुज्तबा ने कहा कि मदरसों में इजाफा सांप्रदायिक एवं धार्मिक कट्टर समूहों के लिए पनाहगाह बन रहा है।
मुज्तबा ने आरोप लगाया, हाफिज सईद और उनकी जमात-उल-दावा को सिंध प्रांत में, खास कर भारत से लगे थार रेगिस्तान के इलाकों और टूटा के तटीय इलाकों में अपनी सरगर्मियां चलाने की खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने आरोप लगाए, सईद के संगठन जमात-उल-दावा ने अवैध रूप से थरपरकार जिले के मिज्तबा में एक महिला कालेज की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है जहां एक मदरसा बनाया गया है।
डिपलो, नगरपारकर, मिज्तबा जैसे जिलों और सिंध के अन्य हिस्सां में सामाजिक कल्याण संगठन की आड़ में मस्जिदों का प्रबंधन किया जा रहा है।  एम्नेस्टी इंटरनेशनल के अमेरिका निदेशक टी कुमार ने कहा कि सिंध में पिछले पांच साल से लापता होने का सिलसिला चल रहा है लेकिन कोई इसपर ध्यान नहीं दे रहा है।

Saturday, November 1, 2014

शाही इमाम का उड़ा मजाक, ट्विटर-फेसबुक पर हुए TARGET...

अनुचर     7:50 AM  No comments

अमां खां शाही इमाम भी इन दिनों कुछ अजीब ही गुस्सा दिखा रहे हैं अपने पीएम को नजर अंदाज करके पाकिस्तान के शरीफ को न्यौता दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने अपने बेटे सैयद शाबान बुखारी की दस्तारबंदी समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इनवाइट नहीं किया है। इस समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की फेहरिस्त में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम शामिल है। 22 नवंबर को दस्तारबंदी की रस्म के साथ उन्हें नायब इमाम घोषित किया जाएगा और इससे पहले इमाम अपने इस काम के कारण हिंदुस्तानियों की निंदा का शिकार हो रहे हैं और उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है और कुछ इस तरह मजाक भी उड़ रहा है।
 
पढ़ें कुछ ट्वीट्स
asmakhan pathan ‏@PathanAsmakhan  
दुश्मन मुल्क के साथ दावत की तैयारी। 
वाह! क्या देशभक्ति निभाई इमाम बुखारी। 
 
Saurabh pratap mishr ‏@saurabhpm97  
" इमाम " का ईमान बुलंद होना चाहिए …" शाही "
तो पनीर भी होता है।
 
ks ‏@imksaurabh  
#AntiIndiaInvite जाति न पूछो साधू की, पूछ लीजिये ज्ञान!
धर्म न पूछो बुखारी का, पर घर है पाकिस्तान! ;)
 
Rishi Swaroop Singha ‏@intent
अगर मोदीको ओबामा या व्लादिमीर पुतिन ना बुलाता तो बात समझ आती एक टुच्चे से इमाम के ना बुलाने पर इतना शोर क्यूं मचा रहे हो सब।








Friday, October 17, 2014

मुशर्रफ ने फिर उगला भारत और मोदी के खिलाफ जहर

अनुचर     9:23 AM  No comments
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का भारत के खिलाफ जहरीला बयान आया है. मुशर्रफ ने कहा है कि कश्मीर में लोगों को उकसाने की जरूरत है.



1999 में कारगिल युद्ध शुरू करने के जिम्मेदार मुशर्रफ ने एक बार फिर अपने नापाक मनसूबे जाहिर किए हैं.  मुशर्रफ ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से कहा है कि कश्मीर में पाकिस्तान की सेना के अलावा भी हमारे सूत्र हैं. कश्मीर में लोग भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं. हमें सिर्फ उन्हें उकसाने की जरूरत है .
 
मुशर्रफ ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध के लिए तैयार है. और लाखों पाकिस्तानी कश्मीर की खातिर युद्ध चाह रहे हैं. मुशर्रफ ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी बयानबाजी की है. मुशर्रफ ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कश्मीर के लोगों को थोड़ा भड़काने की जरूरत है और पाकिस्तान से भी लाखों लोग वहां लड़ने के लिए तैयार हैं. मुशर्रफ ने इस इंटरव्यू में मोदी पर भी निशाना साधा.

 
 
मुशर्रफ ने कहा है कि नरेंद्र मोदी मुसलमान विरोधी और पाकिस्तान विरोधी हैं. उनमें कोई तब्दीली नहीं आई है. दिक्कत हमारे साथ है. हम उनके शपथग्रहण समारोह में शिरकत करने को बेताब रहे, हमें हमारी प्रतिष्ठा कायम रखनी चाहिए .
 
मुशर्रफ ने कारगिल युद्ध के वक्त पाकिस्तान के थल सेना प्रमुख थे. युद्ध में पाकिस्तान की हार के बाद मुशर्रफ ने नवाज शरीफ सरकार का तख्ता पलट कर दिया था.



विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.