Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label मध्यप्रदेश. Show all posts
Showing posts with label मध्यप्रदेश. Show all posts

Thursday, September 26, 2013

गांधीजी की आखिरी इच्छा पूरी करें कांग्रेस मुक्त भारत बनाएं : मोदी

अनुचर     8:30 AM  No comments
बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रैली को संबोधित करते हुए एक ओर जहां अपने कार्यकर्ताओं और बीजेपी की तारीफों के पुल बांधे, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में बीजेपी का बोलबाला और कश्‍मीर से लेकर कन्‍याकुमारी तक बीजेपी की आंधी है. उन्‍होंने कहा कि अलग-अलग सर्वेक्षणों में शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और रमन सिंह की तारीफ हो रही है.
मोदी ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को देश से उखाड़ फेंकने का आह्वाहन करते हुए कहा कि यह गांधीजी का सपना है. उन्‍होंने कहा, 'हमें गांधीजी का सपना पूरा करना है और गांधीजी का सपना कांग्रेस को उखाड़ फेंकना था. हमें देश को कांग्रेस के अत्‍याचारों और भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त करना है. आप लोगों के कंधे पर इसकी जिम्‍मेदारी है.'
'अगला चुनाव कांग्रेस नहीं, सीबीआई लड़ेगी'
केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा कि इस बार कांग्रेस ने सीबीआई को चुनाव के मैदान में उतारा है. मोदी ने कहा, 'अगला चुनाव कांग्रेस नहीं लड़ेगी, सीबीआई लड़ने वाली है. उन्‍होंने सीबीआई को मैदान में उतारा है. कांग्रेस के नेता कान खोलकर सुन लें कि इस बार जनता उनसे चुन-चुनकर हिसाब लेगी.'

बीजेपी के 'पीएम इन वेटिंग' नरेंद्र मोदी ने एमपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार की तारीफों के पुल बांधने के साथ-साथ केंद्र की यूपीए सरकार पर करारा प्रहार किया है.
बीजेपी कार्यकर्ताओं की महारैली में नरेंद्र मोदी ने उन शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की, जिन्‍होंने पीएम पद की दावेदारी के मसले पर नरेंद्र मोदी का खुलकर साथ नहीं दिया था. तब ऐसा कहा जा रहा था कि शिवराज चाहते हैं कि एमपी में विधानसभा चुनाव होने तक मोदी को पीएम दावेदार घोषित न किया किया. लेकिन बुधवार को मोदी ने शिवराज के सुशासन के पक्ष में 'बयानों का दरिया' बहाकर सबको अचंभित कर दिया.
केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया
नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से जनता महंगाई से परेशान है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस एमपी में अपनी हार का बदला लेने के लिए शिवराज सरकार को परेशान कर रही है. उन्‍होंने कहा कि शिवराज सरकार देश के बेहतरीन शासित राज्‍यों में से एक है.

मोदी ने कांग्रेस की 'इन्क्लूसिव जॉब' पर प्रहार करते हुए कहा, 'आपने कांग्रेस के किसी नेता के मुंह से इन्क्लूसिव जॉब शब्द का इस्तेमाल नहीं सुना. अगर आज कांग्रेस इन्क्लूसिव जॉब की बात  करती है, तो इसका श्रेय शिवराज सिंह चौहान को है.'
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने अपने 60 सालों के शासन में जहां गरीबी बढ़ाई है, वहीं जिन-जिन राज्यों में आपने भारतीय जनता पार्टी को सेवा करने का अवसर दिया, वहां हमारी पार्टी ने सर्वांगीण विकास पर बल दिया.' उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, शोषित, अनपढ़, पुरुष या महिला सभी के उत्थान का काम किया है.'
'गौरव गाथा' सुनाने में पीछे नहीं रहे मोदी
मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय को श्रद्धांजलि देते हुए शुरू की. उन्होंने कहा, 'आपने आज एक नया आयाम फिट कर दिया है. आप सभी अभिनंदन के और बधाई के अधिकारी हैं. इससे उत्तम श्रद्धांजलि क्या हो सकती है.'

उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि आप सब कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन से पूरे देश को एक नई राह दिखाई है. दीनदयाल जी जीवन भर संगठन के विस्तार के लिए संघर्षरत रहे.
मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा, 'मुझे पंडित दीनदयाल जी के संग रहने का सौभाग्य नहीं मिला. लेकिन उनकी कार्यशैली की झलक शिवराज सिंह के कामों में मिलती है.'
उन्होंने कार्यकर्ताओं से साल 2015 और 2016 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती को संकल्प वर्ष के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए कहा, 'देश और दुनिया पंडित दीनदयाल जी की जन्मशती मनाएगा तब हिंदुस्तान की अधिकतम राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें होंगी. तब हम जन्मशताब्दी से नई प्रेरणा लेकर एक नए युग का आरंभ करेंगे. आज श्रद्धांजलि से लेकर संकल्प करने का दिवस है.'
मोदी ने बताया कि कैसे वो शिवराज सिंह के भाषण सुनने के लिए तत्पर रहा करते थे. मोदी ने कहा, 'मैं शिवराज जी को कई वर्षों से जानता हूं. मुझे उनके साथ संगठन में कार्य करने का सौभाग्य मिला. मध्य प्रदेश मेरी कर्मभूमि भी रही है. यहां का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं होगा, जहां मुझे जाने का सौभाग्य नहीं मिला हो. लेकिन यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि आज से 20 साल पहले मैं शिवराज जी को सुनने के लिए गया था. यह शिवराज जी हैं, जिनकी वजह से हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं को दीनदयाल जी के विषय में सुनने और जानने को मिला. शिवराज जी जो बोलते थे सरकार में आने के बाद अपने शब्दों को गरीबों की तरक्की के लिए पिरो दिया.

Wednesday, September 25, 2013

भोपाल में बीजेपी का आज कार्यकर्ता महाकुंभ एक ही मंच से गरजेंगे आडवाणी और मोदी

अनुचर     9:47 AM  No comments

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को बीजेपी के दो दिग्गज एक साथ होंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ में एक मंच पर एक साथ नरेंद्र मोदी और आडवाणी नजर आएंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित अन्य दिग्गज हिस्सा लेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भोपाल में हो रहे कार्यकर्ता महाकुंभ पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश के जमीनी कार्यकर्ताओं मतदान केंद्र स्तरीय प्रहरी कार्यकर्ताओं से रूबरू होगा।



कार्यकर्ता महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक कार्यकर्ता समागम होगा, जिसमें प्रदेश के 53 हजार से अधिक मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व होगा।

विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ता समागम में पांच लाख कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया था लेकिन कार्यकर्ता महाकुंभ में नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज तथा अन्य शीर्ष नेताओं की उपस्थिति के कारण यहां पहुंचने वालों की संख्या साढ़े सात लाख तक भी हो सकती है। 

विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय दिग्भ्रमित हो चुके हैं और उनकी बौखलाहट इस कदर बढ़ गई है कि वे अब कुछ भी अनाप-शनाप आरोप लगाकर खुद अपने को हास्यास्पद बना रहे हैं। (एजेंसी)

Thursday, September 19, 2013

सर्वे: 4 में से 3 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनेगी

अनुचर     9:20 AM  No comments
एक सर्वे के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को चार बड़े राज्यों में बढ़त मिल रही है। न्यूज चैनल टाइम्स नाउ और सी-वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक विधानसभा चुनावों में बीजेपी का बोलबाला रहेगा। सर्वे के नतीजों के मुताबिक, जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी जहां छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखेगी, वहीं राजस्थान में वह कांग्रेस से सत्ता छीन लेगी। दिल्ली में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। 

एमपी में बीजेपी की हैटट्रिक: टाइम्स नाउ और सी वोटर सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान हैटट्रिक लगाएंगे। कांग्रेस को 2008 के मुकाबले 13 सीटों के फायदे का अनुमान है, लेकिन बीजेपी आसानी से बहुमत हासिल करने में कामयाब रहेगी। सर्वे के मुताबिक, 2013 चुनाव में कांग्रेस को 84, बीजेपी को 130, बीएसपी को 5 और अन्य को 5 सीटें मिलेंगी। 2008 में कांग्रेस को 71, बीजेपी को 143, बीएसपी को 9 और अन्य को 11 सीटें मिली थीं।

शिवराज पहली पसंद: एमपी में ज्यादातर लोग शिवराज सिंह चौहान को सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। 56 फीसदी लोगों की पसंद शिवराज हैं, जबकि 23 फीसदी ज्योतिरादित्य सिंधिया, 3 फीसदी दिग्विजय सिंह, 4 फीसदी उमा भारती और 14 फीसदी अन्य के पक्ष में हैं।

छत्तीसगढ़ में रमन की हैटट्रिक: सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भी एक बार फिर बीजेपी कांग्रेस पर भारी है और 2013 चुनाव में भी रमन सिंह की सरकार बनेगी। कांग्रेस को 40, बीजेपी को 47, बीएसपी को 2 और अन्य को 1 सीट मिलने के आसार हैं। पसंदीदा सीएम की लिस्ट में भी रमन सिंह टॉप पर हैं। रमन सिंह को जहां 48 फीसदी लोग सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस के अजित जोगी को पक्ष में महज 23 फीसदी लोग हैं।

राजस्थान में बीजेपी की वापसी: टाइम्स नाउ, सी वोटर सर्वे ने राजस्थान में बीजेपी को 118 सीटें दी हैं। सर्वे में कांग्रेस को 64, बीएसपी को 3 और अन्य को 15 सीटों का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक, इस बार गहलोत सरकार की विदाई होगी और बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। राजस्थान में बीजेपी की वसुंधरा राजे सिंधिया सबसे पॉप्युलर सीएम कैंडिडेट हैं। वसुंधरा के पत्र में 44 फीसदी लोग हैं, जबकि वर्तमान सीएम अशोक गहलोत के पक्ष में 25, सचिन पायलट के पक्ष में 5 और सी. पी. जोशी के पक्ष में 4 फीसदी लोग हैं।

Wednesday, August 7, 2013

सतना में ट्रक से 40 को रौंदा, सात लोगों की मौत

Yugal     3:12 PM  No comments


मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवक ने ट्रक को बेतरतीब तरीके से चलाते हुए 40 से ज्यादा राहगीरों को रौंद दिया जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई है और 35 घायल हो गए। भीड़ ने थाने और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। 


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के पन्नीलाल चौक क्षेत्र में टक चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए सड़क से जा रहे लोगों और खरीदारी कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग ट्रक की चपेट में आ गए।



पुलिस सूत्रों ने बताया है कि इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 35 घायल हैं, जिन्हे विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक अर्जुन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक को अर्जुन ने अपने कब्जे में ले लिया था और उसने इस घटना को अंजाम दिया। 



इस हादसे के बाद से कोतवाली थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी है और लोग गुस्से में हैं। भीड़ ने कोतवाली थाना क्षेत्र व अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं प्रशासन के बिगड़ते हालात के मद्देनजर आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया है।

Wednesday, July 24, 2013

कांग्रेस देश को तबाही में धकेल रही है: शिवराज

Yugal     9:23 AM  No comments
shivraj singh chauhan
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में पहले मध्यप्रदेश को बर्बाद किया और अब सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के राज में देश को तबाही के गर्त में धकेला जा रहा है। 

Thursday, July 18, 2013

नरेंद्र मोदी सांप्रदायिक नहीं है - अन्ना हजारे

अनुचर     9:50 AM  No comments

इंदौर : भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जनलोकपाल लाने के लिए आंदोलन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कल इंदौर मे कहा की नरेंद्र मोदी सांप्रदायिक नहीं है। उन्हे मोदी के सांप्रदायिक होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

उनके साथ भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वीके सिंह भी थे।

विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.