Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label महाराष्ट्र. Show all posts
Showing posts with label महाराष्ट्र. Show all posts

Tuesday, September 22, 2015

राजदीप सरदेसाई की गोबल्स नीति को महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस का करारा जवाब

अनुचर     9:25 AM  No comments
‘मांसाहार पाबंदी कांग्रेस का फैसला’
पिछले हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने तीन फैसलों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खुला पत्र लिखा था। फडणवीस ने पत्र में उठाए मुद्दों को गलत बताते हुए उसका कुछ इस प्रकार जवाब दिया है :
 प्रिय राजदीप, आम तौर पर मैं वरिष्ठ पत्रकारों के सार्वजनिक पत्रों का जवाब नहीं देता, लेकिन आपका पत्र पढ़ने के बाद सोचा कि अगर जवाब नहीं दिया तो गोबल्स नीति सफल हो सकती है। आपका पत्र यानी सही जानकारी न लेकर सरकार को फटकारने की शानदार मिसाल है। 
आपने मुझे 2010 में देखा है ऐसा कहा है पर मैं तो आपको 2000 से देख और सुन रहा हूं। एक साहसी पत्रकार कालांतर में निजी एजेंडे और विशिष्ट वैचारिक निष्ठा से अभिभूत होकर किस तरह बेहद पक्षपाती हो सकता है यह देखना वेदनापूर्ण है। राज्य सरकार के नाम पर कई अच्छे कामों की मुहर लगने के बावजुद आप अपनी मर्जी से तीन मुद्दे चुनकर सरकार के कामकाज का मूल्यांकन करना चाहते हैं। पर मैं आपसे कहना चाहता हूं कि पिछली सरकार के गलत व भ्रष्ट कामों के बारे में ठोस भूमिका अपनाने के संकल्प से मैं जरा भी विचलित नहीं
हुआ हूं। इसका अनुभव आपको राज्य भ्रष्टाचार प्रतिबंधक ब्यूरो की ओर से की जा रही कई मामलों की जांच से आसानी से मिल सकता है। मांसाहार पर पाबंदी लगाने के बारे में मेरी सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। इस बारे में मेरे कार्यकाल से एक भी नया आदेश नहीं दिया गया। 2004 में कांग्रेस सरकार ने पर्यूषण पर्व के दौरान दो दिन कत्लखाने बंद रखने का फैसला किया था। मुंबई को लेकर ऐसे निर्णय पर 1994 से अमल किया जा रहा है। आश्चर्य है कि हमारे सत्ता में आने से पहले आप में से किसी ने आपत्ति नहीं जताई। यानी पहले की सरकार कितनी भी भ्रष्ट व अकार्यक्षम रही हो, उसकी ढोंगी एवं कथित धर्मनिरपेक्षता आपके विचारों से मेल खाती थी, इसलिए आपको आक्षेप नहीं था।
 श्री राकेश मारिया के मामले में आप भ्रमित लगते हैं, इसीलिए दोनों तरह की बातें कह रहे हैं। पत्र के अंत में आपने लिखा, ‘चटपटी खबरों के पीछे पड़ा मीडिया भी उतना ही दोषी है। क्रूर हत्या के मामलों में उन्हें दिलचस्पी होती है, जबकी किसानों की मौत का जिक्र भी नहीं किया जाता।’ अब आप ही मुझे बताइए कि आप भी इसी कत्ल के मामले का संबंध पुलिस कमिश्नर के तबादले से कैसे लगा रहे हैं? पुलिस प्रमुख जांच अधिकारी नहीं होता। वह हमेशा नियंत्रक की भूमिका निभाता है। 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनकी तरक्की की तय तारीख से पहले उच्च पद पर नियुक्त करना नई बात नहीं है। सितंबर और अक्तूबर गणेश चतुर्दशी, बकरी ईद व नवरात्रि के होते हैं। त्योहार शुरू होने से पहले ही नया अधिकारी आए तो उसे सुरक्षा संबंधी योजनाएं बनाने के लिए समय मिलता है। योग्य फैसला करने का काम सरकार पर सौंप देना चाहिए ।
 आपकी राजद्रोह विषय पर लिखी टिप्पणी भी जानकारी के अभाव में तर्कहीन है। सरकार को आरोपी के पिंजरे में खड़ा करने की जिद में कोई व्यक्ति किस स्तर तक पक्षपाती बन सकता है, यह इसका उत्तम उदाहरण है। क्या माननीय हाईकोर्ट के किसी आदेश को पुलिस तक पहुंचाना गलत है? हमारी सरकार ने कोई भी फैसला नहीं किया। पिछली कांग्रेस सरकार ने मामले में माननीय हाईकोर्ट में एक हलफनामा पेश किया था। उस पर माननीय हाईकोर्ट ने विस्तार से फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट किया था कि राजद्रोह संबंधी आरोप कब और किस आधार पर लगाए जा सकते हैं। साथ ही कहा था कि ये निर्देश सभी पुलिस वालों को भेजे जाएं। फैसले का
मराठी अनुवाद कर सभी पुलिस थानों के प्रमुखों को सर्कुलर के जरिये भेजा गया। अगर आपने सावधानी से उसे पढ़ा हो तो उसमें यह स्पष्ट तौर पर लिखा है कि सिर्फ अदालत के फैसलों पर निर्भर न रहें, राजद्रोह का आरोप लगाने से पहले स्वतंत्र रूप से कानूनी सलाह लें। और हां, यह बात जोर देकर कहना चाहूंगा कि राजद्रोह के बारे में कोई भी फैसला न तो हमारे मंत्रिमंडल ने लिया है न वह मान्यता के लिए राज्य सरकार के सामने लाया गया। लेकिन श्रीमान सरदेसाई, आपको गहराई में जाकर मुद्दे को समझने की इच्छा नहीं है, क्योंकि आपको अपना वामपंथी झुकाव वाला एजेंडा पुरजोर तरीके से आगे ले जाना है।
राज्य को अकालमुक्त करने के लिए चलाई जा रही जलयुक्त शिवार योजना का जिक्र करते हुए आपको कितना कष्ट हुआ। यह योजना बेहद सफल रही है। राज्य की जनता ने बेहद उदारता से 300 करोड़ रुपए का योगदान इसमें दिया है। इससे 6 हजार गांवों में तकरीबन एक लाख काम हम छह महीनों में पूरे कर सके। अब थोड़ी-सी बारिश में भी गांवों में पानी का विकेंद्रीत जलसंचय उपलब्ध है। साथ ही जलस्तर भी बढ़ गया है। भारत के जलपुरुष राजेंद्र सिंहजी ने स्टाकहोम की अंतरराष्ट्रीय जल परिषद में इसे एेतिहासिक मोड़ देने वाला प्रयोग घोषित किया है।
बुरा लगता है कि अपनी थाली में दो दिन मांसाहारी पदार्थ नहीं होंगे, यह सोचकर ही आप जैसे लोग बेचैन हो जाते हैं। दूसरी तरफ हमारा अन्नदाता किसान कुदरती प्रकोपों के कारण जिंदा रहने के लिए तड़प रहा है। श्रीमान सरदेसाई, मुझे आपसे ज्यादा किसान की थाली की चिंता है, इसीलिए राज्य सरकार ने 60 लाख किसानों को दो रुपए किलो गेहूं और तीन रुपए किलो चावल वितरित करने वाली अन्न सुरक्षा योजना तैयार की है। पिछले 15 साल के कुशासन व किसान आत्महत्या की यह विरासत हमारे लिए वास्तव में चुनौती है। इस कारण हमें नींद भी नहीं आती, लेकिन हमारी सरकार की ओर से शुरू की गई कुछ योजनाएं निश्चित रूप से अच्छे परिणाम सामने लाएंगी इसका मुझे भरोसा है। आपको अगर इसमें रुचि हो तो आइए और देखिए।
एक बात तो सच है कि मांसाहार बंदी हो या न हो, सामान्य जनता को इतनी ही आशा होती है कि उसकी थाली में रोटी या चावल होना चाहिए। मुझे इसी बात की ज्यादा चिंता है। आप अपनी थाली में क्या खा रहे हैं यह देखने के लिए मेरे पास समय नहीं है और न मैं उस बारे में चिंतित हूं। एअरकंडीशन्ड कमरों में बैठने वालों के लिए किसानों की चिंता के अलावा बाकी एजेंडे हो सकते हैं। श्रीमान सरदेसाई, आपके पत्र का ब्योरा आपके व्यावसायिक काम का हिस्सा हो सकता है, पर यह जवाब मेरी ओर से शुरू किए गए अभियान का हिस्सा है और मैं उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठूंगा। करो या मरो, यही मेरे जीवन का मंत्र है और आने वाला समय ही मेरा भाग्य तय करेगा।
किसी भी तरह की द्वेषभावना के बिना,
 आपका नम्र,
 देवेंद्र फडणवीस 










Saturday, September 28, 2013

मुंबई में गिरी इमारत में अबतक 13 की मौत 30 के दबे होने की आशंका

Yugal     9:39 AM  No comments

मुंबई के मझगांव इलाके में शुक्रवार को पांच मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दबकर 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि 19 लोग घायल हुए हैं. मलबे में 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका है. करीब 33 साल पुरानी इमारत बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) की थी.
इसमें 20 से ज्यादा परिवार रह रहे थे. बीएमसी के सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे इमारत गिरी. इसके मलबे से 15 लोगों को निकाला गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें तीन की हालत गंभीर है.मरम्मत कार्य है
वजह इमारत के  ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें बनी थीं. उनमें से एक दुकान में मरम्मत का काम चल रहा था. इसे भी इमारत के गिरने का एक कारण माना जा रहा है. यह इमारत खतरनाक इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी. न ही बीएमसी की ओर से इमारत को खाली करने का कोई आदेश ही दिया गया था.

Thursday, September 26, 2013

खाक हुआ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का सेट

अनुचर     8:25 AM  No comments
 कलर्स चैनल पर आने वाले मशहूर कॉमेडी शो ''कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'' के सेट पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन सेट, कंट्रोल रूम और मेक-अप रूम जलकर खाक हो गया। मुंबई के फिल्म सिटी में है  ''कॉमेडी नाइट्स विद कपिल" का सेट। इस घटना से 20 करोड़ रूपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। शो के प्रोड्यूसर और होस्ट कपिल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। वे कूड़े के ढेर में तबदील हो चुके सेट की ओर बड़ी ही मायूसी से देख रहे थे। आग लगने से फ्लोर (3 करोड़ रूपये), कपड़े (10-15 लाख रूपये), सेट-अप (5-6 करोड़ रूपये), इंटेलिजेंस लाइट (7-8 करोड़ रूपये), कन्वेंशन लाइट (1 करोड़ रूपये), साउंड (60-70 लाख रूपये), कैमरा (1.5 करोड़ रूपये) और कंस्ट्रक्शन सेट (50 लाख रूपये) पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सेट पर मौजूद कैमरा अटेंडर्स के मुताबिक आग एक काले पर्दे में लगी थी। आग करीब सुबह 8 बजे लगी थी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक पूरा सेट आग की लपटों में आ चुका था।  कुछ लोगों का मानना है कि शो की कामयाबी को देखकर, इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। सेट पर बने कंट्रोल रूम में ये आग लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाडिय़ां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। इस साल की सबसे बड़ी हिट मानी जा रही फिल्म ''चेन्नई एक्सप्रेस" के   (शेष पृष्ठ ८ पर)

प्रमोशन के लिए शाहरूख खान तो इसके सेट पर दो बार आ चुके हैं। इसके अलावा अनिल कपूर, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई फिल्मी हस्तियां अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए इस शो का सहारा ले चुकी हैं।

Saturday, August 24, 2013

फोटो पत्रकार गैंगरेप मामला: दूसरा आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

अनुचर     9:01 AM  No comments
महालक्ष्मी इलाके में एक महिला फोटो पत्रकार से हुए गैंगरेप के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था जिसकी आधिकारिक घोषणा मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेंस में की थी. सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी.  तीन अभी भी फरार हैं.
पीड़ित से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुंबई को दहलाने वाले पांच दरिदों के स्केच बनवाए थे, उनमें से दो को पकड़ लिया गया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक बाकी तीन आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है. बताया जाता है कि ये सभी आरोपी 20 से 25 साल के हैं. सभी आरोपी मिल के आसपास के इलाके के ही रहने वाले हैं और पीड़ित लड़की के मुताबिक वारदात के वक्त ये सभी नशे में धुत थे.
मुंबई के परेल इलाके में  गुरुवार की रात 23 वर्षीय महिला फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही इस मामले में संलिप्त पांच में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में शामिल दो अपराधियों सहित चार अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली है और उनकी धरपकड़ के लिए गहन तलाशी अभियान शुरु कर रखा है.
मुंबई के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अन्य आरोपियों का नाम बताया है. इस आरोपी ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है.’’ इससे पहले पुलिस की ओर से जारी शुरूआती रिपोर्ट में दो आरोपियों के पकड़े जाने की बात कही गई थी. वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा ने पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया था.
उन्होंने संवददाताओं से कहा था, ‘‘यह मामला सुलझा लिया गया है. पांचों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और फिलहाल हवालात में हैं.’’  मुंबई के पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अपराध शाखा की दस टीमों सहित 20 से अधिक टीमों को इस काम में लगाया गया है.
शहर की पुलिस ने इस मामले को ‘बेहद गंभीर’ करार देते हुए आरोपियों की पहचान उजागर करने से इनकार दिया, लेकिन उन्होंने यह जरुर बताया कि आरोपियों में से दो कुख्यात अपराधी हैं और उनके खिलाफ संपत्ति विवाद के कई मामले दर्ज हैं.
हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद अब्दुल उर्फ चांद, जबकि अन्य आरोपियों का नाम विजय जाधव, कासिम बंगाली, सलीम और अशफाक बताया है.
एक अंग्रेजी पत्रिका में बतौर प्रशिक्षु फोटो पत्रकार काम करने वाली 23 वर्षीय पीड़िता की स्थिति के बारे में जब उनसे पूछा गया तो पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी हालात ‘स्थिर’ बनी हुई है.
पीड़िता को जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार युवती को अंदरुनी तौर पर काफी चोट आई है. जसलोक अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि कल रात हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद से पीड़िता इसी अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई और अस्पताल अपनी ओर से पूरी गंभीरता से उसका इलाज कर रहा है.
अस्पताल के कार्यवाहक सीईओ एवं चिकित्सा सेवा के निदेशक डा. तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा, ‘‘हम सभी जरुरी कदम उठा रहे हैं. पीड़िता को गहन निगरानी कक्ष में रखा गया है.’’ सिंह ने कहा कि एक फोरेंसिक दल को भी इस मामले की जांच में लगाया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ‘ठोस सुबूत’ जुटाने की कोशिश कर रही है, जिससे कि इस ‘जघन्य अपराध’ के दोषियों को अधिकतम सजा मिल सके.
उन्होंने कहा कि वह सरकार से इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराने का आग्रह करेंगे. सिंह ने कहा, ‘‘यह घटना कल शाम करीब छह से 6.30 बजे के आस पास की है, जब पीड़ित लड़की अपने एक साथी के साथ सुनसान पड़े शक्ति मिल्स परिसर में फोटो लेने के लिए गई थी.’’  उन्होंने बताया कि इन आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है और वे आस पास के ही इलाके के रहने वाले हैं.
सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद पीड़िता के साथी के बयान की मदद से ही इन आरोपियों में एक को इतनी जल्दी गिरफ्तार किया जा सका है. उन्होंने कहा, ‘‘उनके बयान के आधार पर तैयार अपराधियों के ‘काफी हद तक सटीक’ स्केच की मदद से एक आरोपी को पकड़ा जा सका.’’ इस घटना का विवरण देते हुए अधिकारी ने बताया कि यह घटना कल शाम छह बजे के करीब घटी, जब पीड़िता और उसका साथी कुछ तस्वीरें लेने के लिए सुनसान पड़े शक्ति मिल्स परिसर में गए थे. वहां ये आरोपी उनके पास गए और उनमें से एक ने पीड़िता के मित्र से कहा कि कुछ दिन पहले इलाके में हुई एक हत्या में उसका हाथ है.
जब पीड़िता के मित्र ने कहा कि वह पहली बार इस जगह पर आया है, तो आरोपी ने एक साथी को फोन किया, जो तुरंत ही वहां पहुंच गया और कहने लगा कि उसे भी हत्या में फोटो पत्रकार के इस साथी के ही हाथ होने का शक हो रहा है.
दिल्ली में पिछले वर्ष दिसंबर महीने में हुई सामूहिक बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटना की याद ताजा करती इस वारदात में आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त को बांध दिया और युवती के साथ बलात्कार किया.
इस बीच दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि इस मामले में उन्होंने मुंबई के पुलिस आयुक्त से बात की है. विपक्षी पार्टियों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल के इस्तीफे की मांग की है. भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर आप मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधार नहीं सकते, तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भी पाटिल के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि बतौर गृह मंत्री राकांपा नेता पूरी तरह असफल साबित हुए हैं.
इस बीच, जसलोक अस्पताल में भर्ती पीड़िता को देखने के लिए वहां पहुंचे राज्य के गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है. किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.’’ मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने औरंगाबाद में संवाददाताओं से कहा कि पाटिल के इस्तीफे की विपक्षी पार्टियों की मांग उचित नहीं है.

Wednesday, July 24, 2013

फेसबुक केस में पुलिस कार्रवाई पर घिरी महाराष्ट्र सरकार

Yugal     9:33 AM  No comments
बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि क्या शिवसेना नेता बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार पर बंद का फेसबुक पर विरोध करने वाली दो लड़कियों को अवैध रूप से गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ वह आपराधिक कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।

न्यायमूर्ति एस सी धरमाधिकारी और न्यायमूर्ति एस बी शुक्रे की पीठ ने पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के रवैये पर अपनी नाराजगी जताई, जिसमें गलत रूप से गिरफ्तार करने और रिकॉर्ड में जालसाजी करने के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

अदालत ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। उसने कहा, कोई कानून को अपने हाथ में नहीं ले। अगर कोई आम नागरिक ऐसा करता तो आप (राज्य सरकार) क्या करते? जब कोई पुलिस अधिकारी संलिप्त होता है तो आप कानूनी प्रक्रिया शुरू क्यों नहीं करते। इससे यह छवि बन रही है।

Monday, July 15, 2013

इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने पर बीवी को ब्लेड से 100 बार काटा

अनुचर     9:53 AM  No comments

मुंबई ।। मुंबई में एक शख्स ने अपनी पत्नी के ऊपर इतने अत्याचार किए हैं कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसने एक लड़की से दोस्ती कर उससे शादी की, फिर धर्म बदलने का दबाव देकर उसे प्रताड़ित करने लगा। उसकी लगातार प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने उससे तलाक ले लिया और अलग रहने लगी। इस शख्स ने बदला लेने के मकसद से एक दिन उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि इस शख्स ने महिला के शरीर के ब्लेड से 100 जगह काट डाला हैं। 23 साल के इस शख्स पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि 21 साल की पीड़िता पिछले सप्ताह किसी तरह से इस अपराधी के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रही और उसने मुलुंड थाने में शिकायत कराई। शिकायत के बाद उस्मान अकबर बादशाह उर्फ पाशा को आईपीसी की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाशा ने स्वीकार किया है कि उसका पिता 1993 मुंबई बम धमाकों में आरोपी रहा है और खुद उसके खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, पाशा सेवरी के आदमजी जिवाजी चॉल में रहता है, जबकि पीड़िता उपनगरीय इलाके मुलुंड में रहती है।

पाशा ने फेसबुक पर इसी साल फरवरी में खुद को एक कारोबारी बताकर लड़की से दोस्ती की और बाद में बांद्रा परिवार अदालत में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पाशा लड़की पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा, उसे प्रताड़ित करने लगा।

लड़की को जब यह लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने मुलुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई और पाशा के धर्म के अनुसार तलाक लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों का अभी कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है।

कुछ दिनों बाद पाशा ने लड़की से सुलह करने और फिर साथ आने का आग्रह किया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि बीती 17 जून को जब पीड़िता एक मॉल की ओर जा रही थी तो पाशा ने उसे अगवा कर लिया और अपने घर ले गया। उसने उसे कई दिनों तक उसे अपने पास रखा और यातनाएं देता रहा। उसने ब्लेड से महिला को 100 घाव दिए।

पिछले 26 जून को लड़की भाग निकलने में कामयाब रही और उसने थाने में पाशा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

Friday, July 12, 2013

देश की कमान एक हिन्दुत्ववादी नेता के हाथ में होनी चाहिए - शिव सेना

Yugal     6:38 PM  No comments

पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, 'हम मोदी के रुख का स्वागत करते हैं। बाला साहब ठाकरे के समय से हमारा प्रबल मत है कि देश का नेतृत्व हिन्दुत्ववादी नेता के हाथ में होना चाहिए। मोदी के रुख से एनडीए को फायदा होगा।'

वह एक इंटरव्यू में मोदी की ओर से दिए गए उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा है कि वह चूंकि जन्मजात हिंदू हैं इसलिए 'हिंदू राष्ट्रवादी' हैं। मोदी ने गांधीनगर स्थित अपने सरकारी आवास में न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' को दिए गए इंटरव्यू में कहा, 'मैं राष्ट्रवादी हूं। मैं देशभक्त हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं जन्मजात हिंदू हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लिहाजा, मैं एक हिंदू राष्ट्रवादी हूं। तो हां, आप कह सकते हैं कि मैं हिंदू राष्ट्रवादी हूं क्योंकि मैं एक जन्मजात हिंदू हूं।'

राउत ने कहा कि मोदी का बयान तारीफ के काबिल है, क्योंकि इससे पहले ठाकरे द्वारा स्वयं को गर्व से हिन्दू घोषित करने तक हिन्दू बताना 'अपराध' माना जाता था। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व 'राष्ट्रवाद का एक और नाम है।'

Thursday, July 11, 2013

आईएम ने ट्विटर पर धमकी दी, मुंबई में सुरक्षा बढ़ायी गयी

Yugal     9:50 AM  No comments




एक ट्विटर एकाउंट से मुंबई को अगला निशाना बनाए जाने की धमकी के बाद राज्य के अधिकारियों ने नगर में सुरक्षा सख्त कर दी है। यह एकाउंट कथित तौर पर आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन :आईएम: का है। 

महाराष्ट्र एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि शुरूआती आकलन के अनुसार यह एकाउंट असली नहीं लगता लेकिन जांचकर्ता इस मामले को हल्के में नहीं ले रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि एटीएस के सभी अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है और नगर पुलिस से सख्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

Friday, June 28, 2013

महाराष्ट्र केबिनेट मंत्री का पुत्र गिरफ्तार

Yugal     6:24 PM  No comments
नितिन राऊत 

महाराष्ट्र के रोजगार गारंटी और जल संरक्षण के मंत्री नितिन राऊत के पुत्र कुनाल राऊत को कल गुरुवार को मध्यप्रदेश पुलिस ने पिपरिया मे गिरफ्तार कर लिया। इसे सड़क बना रहे मजदूरों पर हमला करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया।

कुनाल राऊत और उसके तीन दोस्तों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.