Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label राजनीति. Show all posts
Showing posts with label राजनीति. Show all posts

Monday, February 25, 2019

मोदी जो भी करते हैं दुनिया से हट कर करते हैं

अनुचर     9:23 AM  No comments
मोदी जो भी करते हैं दुनिया से हट कर करते हैं, वे हर बार परंपराओं को तोड़ कर कुछ ऐसा करते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है, गौर से देखिये इस फोटो को, इस फोटो ने कल से धमाल मचा रखा है, क्या है किसी नेता में ये माद्दा? क्या आज तक भारत के किसी प्रधानमंत्री ने सफाईकर्मियों का ऐसा सम्मान किया है?

नेता दम्भ से भरे होते हैं, इसके विपरीत नरेन्द्र मोदी सभी नेताओं से हट कर व्यवहार करते हैं, चाहें संसद की सीढ़ियों पर माथा टेकना हो, चाहें रैली के स्टेज पर बुज़ुर्गो के पैर छूना हो मोदी ने हर बार देश के सामने एक नई मिसाल पेश की है, कल सफाई कर्मियों के पैर धो कर भी मोदी ने कुछ ऐसा ही किया, कुछ लोग कल की घटना को चुनाव के मद्देनजर पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं, तो चुनाव में बम्पर जीत के बाद जब सदन की सीढ़ियों पर माथा टेका था तब कौन से चुनाव होने थे? कोई भी नही, फिर भला मोदी ने ऐसा क्यों किया? क्या ज़रूरत थी?
मोदी को समझना है तो उनके भूतकाल में जाना पड़ेगा, बचपन मे घर छोड़ देने के बाद मोदी संघ में आये, और तब से लगातार संघ में ही रहे, संघ के स्वयंसेवक रहे और तृतीय वर्ष शिक्षा प्राप्त कर संघ के प्रचारक बने, ये संघ की ही शिक्षा है जो किसी भी व्यक्ति में पॉजिटिव बदलाव करती है, संघ व्यक्तित्व निर्माण करता है, वह व्यक्तित्व निर्माण जो कल आपने देखा, संघ का प्रचारक एक आम आदमी से बहुत हट कर होता है (कृपया संघ की पोल खोल सिरीज़ पढ़ने का कष्ट करें), उनमें नाम मात्र का भी घमंड नही होता, वे कभी भेदभाव नही करते, ये सब संघ शिक्षा की बदौलत मोदी के खून में है ।
कल जब आप सब देश के प्रधानमंत्री को पैर धोते देख दांतो तले उंगलियां दबा रहे थे तब में यह वीडियो सब को फॉरवर्ड कर संघ शिक्षा के दर्शन करवा रहा था, आप सबको पैर धोता प्रधानमंत्री दिखाई दे रहा था पर मुझे तो संघ का प्रचारक नज़र आ रहा था, आप सबके लिए यह एक अजूबी घटना थी पर मेरे लिए यह एक सामान्य घटना थी, आज से तकरीबन 2 वर्ष पूर्व मेरे लिए भी ऐसी घटनाएं अजूबी हुआ करती थी लेकिन जैसे जैसे संघ प्रचारकों को थोड़ा करीब से देखा तो पाया यह सब उनकी सामान्य दिनचर्या है(कृपया संघ की पोल खोल सीरीज पढ़ने का कष्ट करें), ऐसी अजूबी घटनाएं देखना अब मेरे लिए आम बात है ।
जिन अक्ल के अंधों को संघ में भी जातिवाद दिखाई देता है वे इस फोटो और वीडियो को आंखे फाड़ फाड़ कर तब तक देखें जब तक उनकी आंखों और दिमाग से गंदगी बाहर न निकल जाए, जो लोग संघ प्रचारकों को बिना जाने परखे कुछ भी बोलते हैं उन्हें भी यह फोटो और वीडियो ज़रूर देखना चाहिए, मोदी की यह फोटो संघ संस्कारों का असली परिचय करवाती है, जहाँ कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पूजा जाता है, यहाँ पद की नही कार्यकर्ता यानी एक मामूली से स्वयंसेवक को भी पूजा जाता है, वो गरीब है उसकी क्या जाती है ये कभी नही देखा जाता, संघ का राजनीति से कोई मतलब नही है, संघ को अगर किसी चीज से मतलब है तो वो आपके व्यक्तित्व निर्माण से, आपके अंदर के राम को संघ बाहर लाने का काम करता है, आपके अंदर के रावण का वध करने का काम संघ करता है, मैंने कह दिया और आपने मान लिया? ऐसे चलेगा क्या? बिल्कुल नही, इसलिए आज ही खुद से संघ जाइये और खुद से अनुभव कीजिये, बाकी जिन्हें बुराई करनी है वे बिना जाने करते ही रहेंगे, बुराई करना उनकी मजबूरी है उनकी पार्टी लाइन है, लेकिन ऑफ दा रिकॉर्ड वे भी संघ की तारीफ करते नही थकते ।
ऐसे संघ पर मुझे गर्व है, ऐसे प्रचारकों को में नकमस्तक हो कर प्रणाम करता हूँ, ये देश सदा संघ और उनके प्रचारकों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी खपा दी सिर्फ देश की खातिर, ये सिर्फ देश के जीते हैं देश के लिए मरते हैं, मेरा दंडवत प्रणाम संघ को पहुचे हर प्रचारक तक पहुचे हर एक स्वयंसेवक तक पहुचे, आप सब जिस राष्ट के निर्माण में लगे हैं कल की फोटो उसका पोस्टर मात्र है, पिक्चर अभी बाकी है दोस्त !

साभार : श्री नितिन शुक्ला 

Wednesday, December 27, 2017

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ के साथ मेट्रो मे सफर किया

अनुचर     2:18 PM  No comments
नोएडा मे दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के उदघाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मेट्रो मे सफर किया

देखिये विडियो


Monday, May 8, 2017

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ साजिश का पर्दाफाश

अनुचर     4:22 PM  No comments
कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विडियो मे एडिटिंग करके मज़ाक बना रहे हैं, एक विडियो मे दिखाया जा रहा था की मोदी जी ईवीएम की जगह बेलट पेपर से चुनाव की वकालत कर रहे हैं।
लेकिन हमारी पड़ताल मे पता चल गया की विडियो मे छेड़छाड़ करके प्रधानमंत्री क बदनाम करने की साजिश हुई थी। 

 क्लिक करके देखिये विडियो का पूरा सच




Friday, July 8, 2016

जी न्यूज के रोहित सरदाना ने चिट्ठी लिख रविश को किया बेपर्दा

अनुचर     8:52 AM  No comments
आदरणीय रविश कुमार जी
नमस्कार.
सर, ट्विटर, फेसबुक, ब्लॉग, फेस टाइम के दौर में आपने चिट्ठी लिखने की परंपरा को ज़िंदा रखा है उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं. हो सकता है कि चिट्ठियां लिखने की वजह ये भी हो कि ट्विटर, फेसबुक पे लोग जवाब दे देते हैं और चिट्ठी का जवाब मिलने की उम्मीद न के बराबर रहती है, इस लिए चिट्ठी लिखने का हौसला बढ़ जाता हो. पर हमेशा की तरह एक बार फिर, आपने कम से कम मुझे तो प्रेरित किया ही है कि एक चिट्ठी मैं भी लिखूं – इस बात से बेपरवाह हो कर – कि इसका जवाब आएगा या नहीं.
ये चिट्ठी लिखने के पहले मैंने आपकी लिखी बहुत सी चिट्ठियां पढ़ीं. अभी अभी बिलकुल. इंटरनेट पर ढूंढ कर. एनडीटीवी की वेबसाइट पर जा कर. आपके ब्लॉग को खंगाल कर. एम जे अकबर को लिखी आपकी हालिया चिट्ठी देखी. पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी देखी. मुख्यमंत्रियों के नाम आपकी चिट्ठी देखी. विजय माल्या के नाम की चिट्ठी देखी. पुलिस वालों के नाम भी आपकी चिट्ठी देखी.
सर लेकिन बहुत ढूंढने पर भी मैं आपकी वरिष्ठ और बेहद पुरानी सहयोगी बरखा दत्त के नाम की खुली चिट्ठी नहीं ढूंढ पाया, जिसमें आपने पूछा होता कि नीरा राडिया के टेप्स में मंत्रियों से काम करा देने की गारंटी लेना अगर दलाली है – तो क्या आपको दलाल कहे जाने के लिए वो ज़िम्मेदारी लेंगी ?
बहुत तलाशने के बाद भी मैं आपके किसी ठिकाने पर वरिष्ठ पत्रकार और संपादक रहे आशुतोष जी (जो अब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं) के नाम आपकी कोई खुली चिट्ठी नहीं ढूंढ पाया, जिसमें आपने पूछा होता कि साल-डेढ़ साल तक स्टूडियो में हॉट-सीट पर बैठ कर , अन्ना के पक्ष में किताब लिखना और फिर उस मेहनत कूपन को पार्टी प्रवक्ता की कुर्सी के बदले रिडीम करा लेना अगर दलाली है – तो क्या आपको दलाल कहे जाने के लिए वो ज़िम्मेदारी लेंगे?
सर मैंने बहुत ढूंढा, लेकिन मैं आपके पत्रों में आशीष खेतान के नाम कोई चिट्ठी नहीं ढूढ पाया, जिसमें आपने पूछा होता कि सवालों में घिरे कई स्टिंग ऑपरेशनों, प्रशांत भूषण जी के बताए पक्षपातपूर्ण टू जी रिपोर्ताजों के बीच निष्पक्ष होने का दावा करते अचानक एक पार्टी का प्रवक्ता हो जाना अगर दलाली है – तो क्या वो आपको दलाल कहे जाने की ज़िम्मेदारी शेयर करेंगे ?
सर मैं अब भी ढूंढ रहा हूं. लेकिन राजदीप सरदेसाई के नाम आपका कोई पत्र मिल ही नहीं रहा. जिसमें आपने पूछा हो कि 14 साल तक एक ही घटना की एक ही तरफ़ा रिपोर्टिंग और उस घटना के दौरान आए एक पुलिस अफसर की मदद के लिए अदालत की तल्ख टिप्पणियों के बावजूद, वो हाल ही में टीवी चैनल के संपादक होते हुए गोवा में आम आदमी पार्टी की रैली में जिस तरह माहौल टटोल रहे थे, अगर वो दलाली है, तो क्या राजदीप जी आपको दलाल कहे जाने की ज़िम्मेदारी लेंगे?
सर मैंने बहुत तलाशा. लेकिन मैं उन सब पत्रकार (पढ़ें रिपोर्टर) दोस्तों के नाम आपकी कोई चिट्ठी नही ढूंढ पाया, जिन्हें दिल्ली सरकार ने ईनाम के तौर पर कॉलेजों की कमेटियों का सम्मानित सदस्य बना दिया. सर जब लोग आ कर कहते हैं कि आपका फलां साथी रसूख वाला है, उससे कह के दिल्ली के कॉलेज में बच्चे का एडमिशन करा दीजिए. आपका मन नहीं करता उनमें से किसी से पूछने का कि क्या वो आपको दलाल कहे जाने की ज़िम्मेदारी आपके साथ बांटेंगे ?
पत्रकारों का राजनीति में जाना कोई नई बात नहीं है. आप ही की चिट्ठियों को पढ़ के ये बात याद आई. लेकिन पत्रकारों का पत्रकार रहते हुए एक्टिविस्ट हो जाना, और एक्टिविस्ट होते हुए पार्टी के लिए बिछ जाना – ये अन्ना आंदोलन के बाद से ही देखा. लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ़ थी. मैं भी जाता था अपनी 3 साल की बेटी को कंधे पर ले कर. मैं भीड़ में था. आप मंच पर थे. तब लगा था कि क्रांतिकारी पत्रकार ऐसे होते हैं. लेकिन फिर इंटरव्यू में किरण बेदी को दौड़ाते और अरविंद केजरीवाल को सहलाते आपको देखा तो उसी मंच से दिए आपके भाषण याद आ गए.
क्रांतिकारी से याद आया, आपकी चिट्ठियों में प्रसून बाजपेयी जी के नाम भी कोई पत्र नहीं ढूंढ पाया. जिसमें आपने पूछ दिया हो कि इंटरव्यू का कौन सा हिस्सा चलाना है, कौन सा नहीं, ये इंटरव्यू देने वाले से ही मिल के तय करना अगर दलाली है – तो क्या वो आपको दलाल कहे जाने की ज़िम्मेदारी लेंगे ?
सर गाली तो लोग मुझे भी देते हैं. वही सब जो आपको देते हैं. बल्कि मुझे तो राष्ट्रवादी भी ऐसे कहा जाता है कि जैसे राष्ट्रवादी होना गाली ही हो. और सर साथ साथ आपसे सीखने की नसीहत भी दे जाते हैं. पर क्या सीखूं आपसे ? आदर्शवादी ब्लॉग लिखने के साथ साथ काले धन की जांच के दायरे में फंसे चैनल की मार्केटिंग करना ?
सर कभी आपका मन नहीं किया आप प्रणय रॉय जी को एक खुली चिट्ठी लिखें. उनसे पूछें कि तमाम पारिवारिक-राजनीतिक गठजोड़ (इसे रिश्तेदारी भी पढ़ सकते हैं) के बीच – आतंकियों की पैरवी करने की वजह से, देश के टुकड़े करने के नारे लगाने वालों की वकालत करने की वजह से, लगभग हर उस चीज़ की पैरवी करने की वजह से जो देश के बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत करती हो – अगर लोग आपको दलाल कहने लगे हैं तो क्या वो इसकी ज़िम्मेदारी लेंगे ?
उम्मीद करता हूं आप मेरे पत्र को अन्यथा नहीं लेंगे. वैसे भी आपकी चिट्ठी की तरह सारे सोशल मीडिया ब्लॉग्स और अखबार मेरे लिखे को हाथों हाथ नहीं लेंगे. लेकिन आपकी राजनीतिक/गैर राजनीतिक सेनाएं इस चिट्ठी के बाद मेरा जीना हराम कर देंगी ये मैं जानता हूं. जिन लोगों का ज़िक्र मेरी चिट्ठी में आया है – वो शायद कभी किसी संस्थान में दोबारा नौकरी भी न पाने दें. पर सर मैं ट्विटर से फिर भी भागूंगा नहीं. न ही आपको ब्लॉक कर दूंगा (मुझे आज ही पता लगा कि आपने मुझे ब्लॉक किया हुआ है, जबकि मेरे आपके बीच ये पहला संवाद है, न ही मैंने कभी आपके लिए कोई ट्वीट किया, नामालूम ये कड़वाहट आपमें क्यों आई होगी, खैर).
सर आप भगवान में नहीं मानते शायद, मैं मानता हूं. और उसी से डरता भी हूं. उसी के डर से मैंने आप जैसे कई बड़े लोगों को देखने के बाद अपने आप को पत्रकार लिखना बंद कर दिया था, मीडियाकर्मी लिखने लगा. बहुत से लोग मिलते हैं जो कहते हैं पहले रवीश बहुत अच्छा लगता था, अब वो भी अपने टीवी की तरह बीमार हो गया है. शायद आप को भी मिलते हों. वो सब संघी या बीजेपी के एजेंट या दलाल नहीं होते होंगे सर. तो सबको चिट्ठियां लिखने के साथ साथ एक बार अपनी नीयत भी टटोल लेनी चाहिए, क्या जाने वो लोग सही ही कहते हों?
आपका अनुज
रोहित

Monday, February 29, 2016

जल्द ही बदलने वाला है Chokanna.com

अनुचर     10:51 AM  No comments
आपका चोकन्ना डॉट कॉम जल्द ही बदलने वाला है। अभी तक एक ऑनलाइन अखबार की तरह चलने वाला चौकन्ना अब मेगज़ीन बनाया जाएगा। मेगज़ीन को अत्यधिक मनोरंजक बनाने और नीत नयी सामग्री डालने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँगे।
चौकन्ना डॉट कॉम को व्यावसायिक रूप से अत्यधिक शानदार रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन धन के अभाव के कारण इसमे समय लग रहा है। लेकिन फिर इस कारी को समय से पूर्व कर लिया जाएगा। और फिर आपका चौकन्ना एक मनोरंजक पत्रिका के रूप मे आपके सामने होगा। 

Monday, December 7, 2015

देश में असहिष्णुता नहीं है और ये केवल एक सियासी मुद्दा है - मुख्य न्यायाधीश ठाकुर

अनुचर     9:07 AM  No comments
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने असहिष्णुता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता नहीं है और ये केवल एक सियासी मुद्दा है। देश में कानून का राज है इसलिए किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट हर धर्म, पंथ और जाति के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा करता रहेगा। तीन दिसंबर को देश के चीफ जस्टिस पद की शपथ लेने के बाद जस्टिस ठाकुर ने पहली बार अनौपचारिक चर्चा की। उन्होंने कहा- मैं सभी से अपील करता हूं कि एक-दूसरे के लिए प्रेम रखें। समाज में बैर-भाव कम करके मिलजुलकर रहें। मैं ऐसी संस्था का नेतृत्व कर रहा हूं, जो कानून का शासन कायम करती है। जब तक न्यायपालिका स्वतंत्र है, तब तक किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

पद्मभूषण से सम्मानित ठुमरी गायिका गिरिजा देवी ने मऊ (यूपी) में कहा कि मैं भी मानती हूं कि असहिष्णुता नहीं है। जिन्होंने असहनशीलता के नाम पर सम्मान लौटाए, ये गलत है। क्योंकि सम्मान किसी सरकार ने नहीं बल्कि देश ने दिया है। मुख्य न्यायाधीश के बयान का भाजपा ने स्वागत किया है।

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने कहा है कि भारतीय समाज में हमेशा आपसी सामंजस्य रहा है। हम हमेशा साथ रहे हैं। हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे हमारे आस-पास बढ़ रही असहिष्णुता को बल मिले।

Thursday, December 3, 2015

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा नेहरू ने अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता को प्रतिबंधित किया

अनुचर     11:38 AM  No comments
लेखी ने उन दो दर्जन फिल्म निर्माताओं के संबंध मे यह कहा वे निर्माता जो यह कहकर राष्ट्रीय पुरस्कार लौटना चाहते है की भारत मे असहिष्णुता है और अभिवयक्ति की स्वतंत्रता नहीं है, ।



लोकसभा में बहस के दौरान अभिनेत्री और सांसद किरण खेर ने की असहिष्णुता के बारे में चर्चा

अनुचर     11:30 AM  No comments
असहिष्णुता पर एक बहस के दौरान किरण खेर ने बताया की किस प्रकार उनके पति अनुपम खेर को यूपीए सरकार ने सत्ता मे आने पर सेंसर बोर्ड के चेयरमेन पद से हटा दिया गया था।





Excerpts of Smt. Kirron Kher's speech on intolerance debate in the Parliament on 01 December 2015.
Posted by Bharatiya Janata Party (BJP) on Wednesday, 2 December 2015

Thursday, November 26, 2015

भारत एक धर्म निरपेक्ष नहीं, पंथ निरपेक्ष राष्ट्र है : राजनाथ सिंह

अनुचर     3:56 PM  No comments
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष शब्द का उपयोग बंद होना चाहिए क्योंकि बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान में कहीं भी इस शब्द का जिक्र नहीं किया था। 
AdTech Ad
राजनाथ ने गुरुवार को संसद में बोलते हुए कहा कि समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्द बाबा साहब ने संविधान में नहीं डाले। इन शब्दों को 42वें संशोधन में जोड़ा गया। इन शब्दों का राजनीतिक रूप से दुरुपयोग होता है, जिसके चलते देश में सौहार्द उत्पन्न करने में कठिनाई होती है।
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दुरुपयोग सेक्युलर शब्द का हो रहा है। इसका शाब्दिक अर्थ धर्मनिरपेक्ष नहीं बल्कि पंथनिरपेक्ष है। राजनाथ ने कहा कि भारत पारंपरिक रूप से लोकतांत्रिक देश रहा है।
गृहमंत्री ने कहा कि भारत सभी धर्मों को सम्मान मिलता है। यहूदी और पारसियों को सबसे अधिक सम्मान यदि कहीं मिला है तो वह भारत देश है। साथ ही इस्लाम के 72 फिरके सिर्फ भारत में ही पाए जाते हैं, अन्य किसी देश में नहीं।

Saturday, November 7, 2015

दिल्ली मे अवार्ड वापसी के खिलाफ "मार्च फॉर इंडिया" निकाला

अनुचर     4:56 PM  No comments
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अवॉर्ड वापसी के लिए दिल्ली में शनिवार को मार्च किया। अनुपम खेर के नेतृत्व में 11 लोगों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिला. उन्होंने राष्ट्रपति को एक चिट्ठी भी दी. राष्ट्रपति ने उनसे कहा कि सम्मान भारत के लोगों ने दिया है, न कि सरकार ने. उन्होंने कहा कि वह इस सिलिसले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे. अनुपम भी शाम साढ़े छह बजे पीएम से मिलने वाले हैं.

इस मार्च में बॉलीवुड कलाकार, चित्रकार, साहित्यकार और लेखक भी शामिल होंगे. फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट कर लोगों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है. इस मार्च को नाम दिया गया है- मार्च फॉर इंडिया। 

#MarchForIndia ट्विटर और फेसबुक पर दिन भर सबसे टॉप ट्रेंड करता रहा। 







Wednesday, November 4, 2015

असहिष्णुता पहले से थी, मोदी अच्छा काम कर रहेः मुनमुन सेन

अनुचर     9:09 AM  No comments

बॉलिवुड और बंगाली फिल्मों की प्रसिद्ध अदाकारा और तृणमूल कांग्रेस सांसद मुनमुन सेन ने असहिष्णुता पर मोदी सरकार का बचाव किया है। 


मुनमुन सेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है, 'देश में असहिष्णुता हमेशा से थी। यह कोई नई बात नहीं है। आजकल इसका प्रचार ज़्यादा हो रहा है।' 
हिंदी और बंगाली के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस मुनमुन सेन ने कहा, 'मोदी जी बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं। पहले पांच साल देखते हैं। उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो विरोध करेंगे।' मुनमुन बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रिया सेन और राइमा सेन की मां हैं। 

Sunday, October 25, 2015

तंत्र-मंत्र, सरसों-मिर्ची से विकास करेंगे जदयू,राजद - BJP

अनुचर     7:48 AM  No comments
विधानसभा में विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद क्या बिहार का विकास अब तंत्र-मंत्र, शैतान-भालू और सरसों-मिर्ची से करेंगे? बिहार देश का पहला राज्य है, जहां सरकार चला रहे गठबंधन का चुनावी एजेंडा अंधविश्वास, जातिवाद और व्यक्ति विशेष का विरोध है। गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हताशा में तांत्रिक के पास जा रहे हैं। वहां भी अपने अवसरवादी गठबंधन पर उनसे सफाई देते नहीं बन रहा।
दूसरी ओर, इनके गठबंधन के साथी लालू प्रसाद हैं, जो कभी शैतान के जुबान पर सवार होने पर सरसों-मिर्ची का धुआं लगाकर भगाने का बयान देते हैं तो कभी भालू से फूंकवाने की बात करते हैं। अभी तो दो दौर के चुनाव में ही इनका ये हाल है, पता नहीं आगे और क्या-क्या करेंगे? अब ये लोग चाहे भूत-पिशाच बुलवाएं या फिर तंत्र-मंत्र करवाएं कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

इस वीडियो में नीतीश और तांत्रिक के अलावे अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नीतीश कुमार शांति पूर्वक तांत्रिक की बातों को सुनते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक लालू प्रसाद से इस वीडियो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि वह खुद सबसे बड़े तांत्रिक हैं. इन सबके बीच फिलहाल इस वीडियो को लेकर बिहार में राजनीतिक चर्चा तेज है.  


पढ़ें किसने क्या कहा
ये सब भाजपा की हताशा का परिचायक : जदयू
जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूजा पाठ का क्या सिर्फ  भाजपा ही कर सकती है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुराना वीडियो को आज वायरल किया है. साफ है कि बिहार चुनाव में अपनी हार को देखते हुए हताशा में पार्टी ने यह कदम उठाया है। 


बड़े भाई-छोटे भाई अब ले रहे तंत्र-मंत्र का सहारा : चिराग
लोजपा सांसद चिराग पासवान इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई अब तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे है। चिराग ने कहा कि अगर राज्य का मुख्यमंत्री तांत्रिक के पास जाएं तो समझना चाहिए कि नीतीश कुमार और लालू यादव बिहार को कहां पहुंचाना चाहते है। 

एहसास हो गया, मुकाबले से बहार हो गये है : मांझी
नीतीश कुमार के तांत्रिक के पास जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि समाजवाद के प्रणोता रूढिवादिता में आ रहे है उनको यह अहसास हो गया है की वो अब मुकाबले से बाहर हो गये है, इसलिए तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़ गये हैं। 

विकास नहीं, जादूटोना की बात करते हैं सीएम : भूपेंद्र यादव
वीडियो के संबंध में भूपेंद्र यादव ने बातचीत में कहा की एनडीए बिहार में विकास की बात कर रहा हैं और महागंठबंधन के नेता जादूटोना की बात करते हैं। 

हार का एहसास हो गया है : सुशील मोदी
भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के तांत्रिक के शरण में जाने पर कहा कि उनको यह अहसास हो गया है कि जनता ने उनको नकार दिया है इसलिए वे इस तरह के उपाय कर रहे हैं। 


नीतीश को अब तंत्र-मंत्र पर ही विश्वास : शाहनवाज

नीतीश कुमार को जनता पर विश्वास नही है अब उनको तंत्र और मंत्र पर ही विश्वास है. उनको पता चल गया है कि बिहार की जनता उनको सत्ता से बेदखल करने वाली है। 
देखिये वो विडियो 

Tuesday, October 20, 2015

साहित्य अकादमी अवार्ड लौटाने वालों की हकीकत

अनुचर     9:17 AM  No comments
हम देख रहे हैं की आजकल कई लेखक और कवि अपने साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा रहे हैं। उनके अनुसार वे भारत मे "धार्मिक असहिष्णुता का उदय" देख रहे हैं। ये सभी लोग साहित्य जगत के दिग्गज हैं, उनका लेखन बोलता है इसलिए हम उनके लेखन का छिद्रान्वेषण नहीं करेंगे। हम सिर्फ उनके बारे मे समान्य ज्ञात पहलुओं पर ध्यान देंगे।  

  1. नयनतारा सहगल :  नयनतारा पंडित जवाहरलाल  नेहरू की भांजी अर्थात नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित की बेटी है। जब नेहरू के दोहिते राजीव गांधी सत्ता मे थे तब 1986 मे इन्हे साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था। नयनतारा अपनी जड़ें कश्मीरी पंडितों से जोड़ती हैं लेकिन 90 के दशक मे जब पूरी कश्मीर घाटी को हिन्दू विहीन कर दिया गया, बलात्कार किए गए, हत्याएँ की गयी, घर तोड़े गए और ना जाने क्या क्या अमानुषिक अत्याचार किए गए तब नयनतारा ने साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने की नहीं सोची। 
  2. उदय प्रकाश :  ये वे लेखक हैं जिन्होने इसकी शुरुआत की है। ये साहब जवाहरलाल नेहरू विश्वविध्यालय के उत्पाद है और अपने आपको मार्क्सवादी कहते हैं। कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सदस्य रहे हैं। इन साहब को 2010 मे साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। 2006 मे अरुंधति राय ने साहित्य अकादमी पुरस्कार अस्वीकार कर दिया था। अकादमी के बारे मे अरुंधति के विचार ऐसे थे: -  वे अकादमी को स्वायत्त बोलते हैं, लेकिन ये अन्य सांख्यिकीय संस्थानो की तरह है, इसमे दलाल, समझौते कराने वाले लोग भरे हैं, इसमे लोग सिस्टम को व्यक्तिगत लाभ के लिए, अवार्ड के लिए खराब कर रहे हैं। 
  3. काशीनाथ सिंह :  इन्हे 2011 मे साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था। इनहोने मुजफ्फर नगर मे हुए दंगो के विरोध मे साहित्य अकादमी पुरस्कार वापस नहीं किया। और तो और उस समय इनहोने उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार भी ले लेने मे जरा भी हिचक नहीं हुई। काशी नाथ सिंह वो साहब हैं जिन्होने वाराणसी मे मोदी के खिलाफ अभियान चलाया। 
  4. मुनव्वर राणा : इनको मोदी सरकार के समय 2014 मे साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया। इहोने ने सोनिया गांधी के त्याग और बलिदान पर उनके प्रचार प्रसार के लिए कविता लिखी थी। सबसे तगड़ी बात तो ये है की ये साहब अवार्ड को लौटने से कुछ दिन पहले ट्वीट करके अवार्ड लौटाने वालों के खिलाफ बोल रहे थे। इन्होने कहा था की जो भी लोग अवार्ड लौटा रहे हैं वे आऊटडेटेड लोग हैं। अवार्ड लौटाना बच्चों के खेल जैसा है। मैं लेखकों को सलाह देता हूँ की वे भूख हड़ताल करें, जिसमे मैं भी भाग लूँगा। साहित्य अवार्ड लौटाने वाले कलाम की ताकत मे अपना विश्वास खो चुके हैं। मैं सोचता हूँ की ये अवार्ड इसलिए लौटा रहे हैं ताकि इनको अगली सरकार मे इससे भी बड़ा पुरस्कार मिल सके। 
  5. अशोक वाजपेयी : इन्हे 1994 मे साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। आउटलूक मे प्रकाशित एक लेख "the literary mafia" के अनुसार "मध्यप्रदेश मे अर्जुन सिंह द्वारा लगातार संरक्षण दिये जाने से वाजपेयी की शक्ति बढ़ी जब की अर्जुन सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए। साहित्य अकादमी  के दूसरे पुरस्कृत विद्वान उदय प्रकाश वाजपेयी को दो पुरस्कारों के अयोग्य पाते हैं। वे उन्हे "कवि के भेष मे सत्ता का दलाल" बताते हैं। 2014 के लोक सभा चुनाव मे वाजपेयी ने मोदी के खिलाफ अभियान चलाया। वाजपेयी मोदी की गुजरात सरकार को बर्खास्त करने के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर करने वालों में से एक थे।
  6. के सच्चिदानंदन :  ये साहब भी मोदी की गुजरात सरकार को बर्खास्त करने के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर करने वालों में से एक थे। सच्चिदाननदान के गृह राजी केरल की एक घटना जिसमे की इस्लामिक कट्टरपंथियों ने एक प्रोफेसर पर हमला किया था और मुहम्मद साहब और अल्लाह के खिलाफ लिखने के लिए प्रोफेसर का हाथ काट दिया गया था। इस घटना पर जब सच्चिदानंदन की प्रतिक्रीया चाहिए गयी तब इन्होने कहा "मैं सारे मामले का अध्ययन किए बिना कोई बयान नहीं दे सकता। लेकिन मुजह लगता है की ये सारा घटनाक्रम मुसलमानो की छवि बिगाड़ने के लिए किया गया है" 
  7. सारा जोसेफ : इन साहिबा को ये पुरस्कार 2011 मे दिया गया। और 2014 के लोक सभा चुनाव मे ये साहिबा केरल के थ्रिसुर से आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवार थी। 10 अक्टूबर 2015 तक आम आदमी पार्टी के केरल यूनिट की स्टेट कन्वेनर रही है।  
    सारा जोसेफ 
  8. & 9.  अजमेर औलख और आत्मजीत सिंह :  ये दोनों पंजाबी लेखक हैं। और इन दोनों ने 2014 के लोक सभा चुनाव मे "मोदी विरोधी अपील" की। 

Sunday, October 18, 2015

भारत के ज़्यादातर सेक्युलर "मुस्लिम समर्थक और हिन्दू विरोधी" हैं - तसलीमा नसरीन

अनुचर     7:33 AM  No comments
छद्म धर्मनिरपेक्षता को समाप्त करने की जरूरत है, बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने साहित्य आकदमी के लेखकों के दोहरे मापदंड पर सवाल उठाया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू मे नसरीन ने कहा की उनकी पुस्तक को पश्चिम बंगाल मे प्रतिबंधित कर दिया गया, उनके खिलाफ पाँच बार फतवे निकाले गए, लेकिन उस समय ज़्यादातर लेखक खामोशी ओढ़कर सौ रहे थे। किसी ने प्रतीकार नहीं किया, किसी ने कोई पुरस्कार नहीं लौटाया। और तो और कई लेखक तो उस समय के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से उनकी पुस्तक पर प्रतिबंध लगवाने के लिए चले गए।

"आज लेखकों ने अन्याय के खिलाफ पुरस्कार लौटाने का निर्णय लिया है तो वे कुछ गलत नहीं मानती। किसी कोई विरोध करने का कोई आइडिया आ जाता है तो वो कर लेता है और बाकी के लोग उसका अनुसरण करने लगते हैं। लेकिन ये लेखक दोहरे मापदण्ड अपनाने के दोषी हैं। 

जब नसरीन से "भारत मे धर्मनिरपेक्षता" पर उनके विचार पुछे गए तो उन्होने कहा "ज़्यादातर धर्मनिरपेक्ष लोग हिन्दू विरोधी हैं"

"ज़्यादातर धर्मनिरपेक्ष लोग मुस्लिम समर्थक हैं और हिन्दू विरोधी हैं। वे हिंदू कट्टरपंथियों के कृत्यों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं और मुस्लिम कट्टरपंथियों के जघन्य कृत्यों का बचाव करते हैं। राजनेता वोट के लिए मुसलमानों को खुश करते हैं। यह बात कई हिंदुओं को गुस्सा दिलाती है। पश्चिम बंगाल में एक हिंदू गांव, 2013 में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा जला दिया गया। अगर मुसलमानों को भारत में बेरहमी से सताया गया होता तो वे अभी तक भारत छोडकर पड़ोसी मुस्लिम देशों मे पलायन कर गए होते जैसा की बांग्लादेश और पाकिस्तान के  बँटवारे के समय हिन्दू अल्पसंख्यक भारत मे आए थे। 

Wednesday, October 14, 2015

दादरी कांड PM मोदी, बीजेपी ऐसी घटनाओं के खिलाफ, विपक्ष करता है ध्रुवीकरण की सियासत

अनुचर     10:40 AM  No comments
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनंद बाजार पत्रिका अखबार को दिए इंटरव्यू में दादरी हत्याकांड की घटना पर खुलकर बात की है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा है कि दादरी की घटना दुखजनक है जिसकी केंद्र सरकार निंदा करती है। उन्होंने साफ किया कि बीजेपी ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं करती।
उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि ऐसी घटनाओं में केंद्र की क्या भूमिका है ? बातचीत से इसका सामाधान निकल सकता है। पीएम ने कहा कि विपक्ष लगातार भाजपा पर सांप्रदायिकता का आरोप लगा रही है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मोदी ने कहा कि भाजपा भी इस तरह की घटना का विरोध करती है। बीजेपी ने हर समय छद्म धर्मनिरपेक्षता का विरोध किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने कभी भी ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं किया है और न ही कभी करेगी। दादरी कांड पर मोदी ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन घटनाओ के जरिए विपक्ष भाजपा पर सांप्रदायिकता का आरोप लगा रहा है मगर क्या विपक्ष खुद इनके लिए ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं कर रहा है?'

Tuesday, September 22, 2015

राजदीप सरदेसाई की गोबल्स नीति को महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस का करारा जवाब

अनुचर     9:25 AM  No comments
‘मांसाहार पाबंदी कांग्रेस का फैसला’
पिछले हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने तीन फैसलों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खुला पत्र लिखा था। फडणवीस ने पत्र में उठाए मुद्दों को गलत बताते हुए उसका कुछ इस प्रकार जवाब दिया है :
 प्रिय राजदीप, आम तौर पर मैं वरिष्ठ पत्रकारों के सार्वजनिक पत्रों का जवाब नहीं देता, लेकिन आपका पत्र पढ़ने के बाद सोचा कि अगर जवाब नहीं दिया तो गोबल्स नीति सफल हो सकती है। आपका पत्र यानी सही जानकारी न लेकर सरकार को फटकारने की शानदार मिसाल है। 
आपने मुझे 2010 में देखा है ऐसा कहा है पर मैं तो आपको 2000 से देख और सुन रहा हूं। एक साहसी पत्रकार कालांतर में निजी एजेंडे और विशिष्ट वैचारिक निष्ठा से अभिभूत होकर किस तरह बेहद पक्षपाती हो सकता है यह देखना वेदनापूर्ण है। राज्य सरकार के नाम पर कई अच्छे कामों की मुहर लगने के बावजुद आप अपनी मर्जी से तीन मुद्दे चुनकर सरकार के कामकाज का मूल्यांकन करना चाहते हैं। पर मैं आपसे कहना चाहता हूं कि पिछली सरकार के गलत व भ्रष्ट कामों के बारे में ठोस भूमिका अपनाने के संकल्प से मैं जरा भी विचलित नहीं
हुआ हूं। इसका अनुभव आपको राज्य भ्रष्टाचार प्रतिबंधक ब्यूरो की ओर से की जा रही कई मामलों की जांच से आसानी से मिल सकता है। मांसाहार पर पाबंदी लगाने के बारे में मेरी सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। इस बारे में मेरे कार्यकाल से एक भी नया आदेश नहीं दिया गया। 2004 में कांग्रेस सरकार ने पर्यूषण पर्व के दौरान दो दिन कत्लखाने बंद रखने का फैसला किया था। मुंबई को लेकर ऐसे निर्णय पर 1994 से अमल किया जा रहा है। आश्चर्य है कि हमारे सत्ता में आने से पहले आप में से किसी ने आपत्ति नहीं जताई। यानी पहले की सरकार कितनी भी भ्रष्ट व अकार्यक्षम रही हो, उसकी ढोंगी एवं कथित धर्मनिरपेक्षता आपके विचारों से मेल खाती थी, इसलिए आपको आक्षेप नहीं था।
 श्री राकेश मारिया के मामले में आप भ्रमित लगते हैं, इसीलिए दोनों तरह की बातें कह रहे हैं। पत्र के अंत में आपने लिखा, ‘चटपटी खबरों के पीछे पड़ा मीडिया भी उतना ही दोषी है। क्रूर हत्या के मामलों में उन्हें दिलचस्पी होती है, जबकी किसानों की मौत का जिक्र भी नहीं किया जाता।’ अब आप ही मुझे बताइए कि आप भी इसी कत्ल के मामले का संबंध पुलिस कमिश्नर के तबादले से कैसे लगा रहे हैं? पुलिस प्रमुख जांच अधिकारी नहीं होता। वह हमेशा नियंत्रक की भूमिका निभाता है। 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनकी तरक्की की तय तारीख से पहले उच्च पद पर नियुक्त करना नई बात नहीं है। सितंबर और अक्तूबर गणेश चतुर्दशी, बकरी ईद व नवरात्रि के होते हैं। त्योहार शुरू होने से पहले ही नया अधिकारी आए तो उसे सुरक्षा संबंधी योजनाएं बनाने के लिए समय मिलता है। योग्य फैसला करने का काम सरकार पर सौंप देना चाहिए ।
 आपकी राजद्रोह विषय पर लिखी टिप्पणी भी जानकारी के अभाव में तर्कहीन है। सरकार को आरोपी के पिंजरे में खड़ा करने की जिद में कोई व्यक्ति किस स्तर तक पक्षपाती बन सकता है, यह इसका उत्तम उदाहरण है। क्या माननीय हाईकोर्ट के किसी आदेश को पुलिस तक पहुंचाना गलत है? हमारी सरकार ने कोई भी फैसला नहीं किया। पिछली कांग्रेस सरकार ने मामले में माननीय हाईकोर्ट में एक हलफनामा पेश किया था। उस पर माननीय हाईकोर्ट ने विस्तार से फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट किया था कि राजद्रोह संबंधी आरोप कब और किस आधार पर लगाए जा सकते हैं। साथ ही कहा था कि ये निर्देश सभी पुलिस वालों को भेजे जाएं। फैसले का
मराठी अनुवाद कर सभी पुलिस थानों के प्रमुखों को सर्कुलर के जरिये भेजा गया। अगर आपने सावधानी से उसे पढ़ा हो तो उसमें यह स्पष्ट तौर पर लिखा है कि सिर्फ अदालत के फैसलों पर निर्भर न रहें, राजद्रोह का आरोप लगाने से पहले स्वतंत्र रूप से कानूनी सलाह लें। और हां, यह बात जोर देकर कहना चाहूंगा कि राजद्रोह के बारे में कोई भी फैसला न तो हमारे मंत्रिमंडल ने लिया है न वह मान्यता के लिए राज्य सरकार के सामने लाया गया। लेकिन श्रीमान सरदेसाई, आपको गहराई में जाकर मुद्दे को समझने की इच्छा नहीं है, क्योंकि आपको अपना वामपंथी झुकाव वाला एजेंडा पुरजोर तरीके से आगे ले जाना है।
राज्य को अकालमुक्त करने के लिए चलाई जा रही जलयुक्त शिवार योजना का जिक्र करते हुए आपको कितना कष्ट हुआ। यह योजना बेहद सफल रही है। राज्य की जनता ने बेहद उदारता से 300 करोड़ रुपए का योगदान इसमें दिया है। इससे 6 हजार गांवों में तकरीबन एक लाख काम हम छह महीनों में पूरे कर सके। अब थोड़ी-सी बारिश में भी गांवों में पानी का विकेंद्रीत जलसंचय उपलब्ध है। साथ ही जलस्तर भी बढ़ गया है। भारत के जलपुरुष राजेंद्र सिंहजी ने स्टाकहोम की अंतरराष्ट्रीय जल परिषद में इसे एेतिहासिक मोड़ देने वाला प्रयोग घोषित किया है।
बुरा लगता है कि अपनी थाली में दो दिन मांसाहारी पदार्थ नहीं होंगे, यह सोचकर ही आप जैसे लोग बेचैन हो जाते हैं। दूसरी तरफ हमारा अन्नदाता किसान कुदरती प्रकोपों के कारण जिंदा रहने के लिए तड़प रहा है। श्रीमान सरदेसाई, मुझे आपसे ज्यादा किसान की थाली की चिंता है, इसीलिए राज्य सरकार ने 60 लाख किसानों को दो रुपए किलो गेहूं और तीन रुपए किलो चावल वितरित करने वाली अन्न सुरक्षा योजना तैयार की है। पिछले 15 साल के कुशासन व किसान आत्महत्या की यह विरासत हमारे लिए वास्तव में चुनौती है। इस कारण हमें नींद भी नहीं आती, लेकिन हमारी सरकार की ओर से शुरू की गई कुछ योजनाएं निश्चित रूप से अच्छे परिणाम सामने लाएंगी इसका मुझे भरोसा है। आपको अगर इसमें रुचि हो तो आइए और देखिए।
एक बात तो सच है कि मांसाहार बंदी हो या न हो, सामान्य जनता को इतनी ही आशा होती है कि उसकी थाली में रोटी या चावल होना चाहिए। मुझे इसी बात की ज्यादा चिंता है। आप अपनी थाली में क्या खा रहे हैं यह देखने के लिए मेरे पास समय नहीं है और न मैं उस बारे में चिंतित हूं। एअरकंडीशन्ड कमरों में बैठने वालों के लिए किसानों की चिंता के अलावा बाकी एजेंडे हो सकते हैं। श्रीमान सरदेसाई, आपके पत्र का ब्योरा आपके व्यावसायिक काम का हिस्सा हो सकता है, पर यह जवाब मेरी ओर से शुरू किए गए अभियान का हिस्सा है और मैं उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठूंगा। करो या मरो, यही मेरे जीवन का मंत्र है और आने वाला समय ही मेरा भाग्य तय करेगा।
किसी भी तरह की द्वेषभावना के बिना,
 आपका नम्र,
 देवेंद्र फडणवीस 










Friday, September 18, 2015

नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस से जुड़ी 64 फाइलें हुईं सार्वजनिक

अनुचर     5:20 PM  No comments
महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 64 फाइलों को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने सार्वजनिक कर दिया। फाइलों को कोलकाता पुलिस म्यूजियम में रखा गया है। इन 64 फाइलों में कुल 12744 पन्ने हैं। सभी फाइलों को डिजिटाइज्ड (डिजिटल फॉर्मेट में बदलना) किया गया है।'' सभी 64 फाइलों की सीडी पब्लिक और नेताजी के परिवार के सदस्यों को दी गईं। इन फाइलों से इस बात के कोई सबूत नहीं मिलते कि उनकी मौत ताइवान में एक प्लेन क्रैश में हुई थी। उस वक्त भारत सरकार की ओर से नेताजी के भाई अमीय बोस को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया कि उन्हें ताइवान में प्लेन क्रैश की कोई जानकारी नहीं है।
मंगलवार को ये फाइलें कोलकाता की राइटर्स बिल्डिंग पहुंचाई गई थीं। फाइलों में और क्या है, यह अभी तक ठीक से पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इन फाइलों से नेताजी की मौत या उन्हें आखिरी बार कहीं देखे जाने से जुड़े रहस्य से पर्दा उठ सकता है।

नेताजी के परपोते चंद्र बोस ने कहा, ''गर्व महसूस हो रहा है। इन 64 फाइलों से साफ तौर पर पता चल सकेगा कि आजाद भारत के असली विलेन कौन हैं? मैं सीएम ममता बनर्जी को ऐसा बोल्ड स्टेप उठाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम खुलासों की जानकारी मिल रही है। यह बहुत शर्मनाक है कि आजाद भारत में नेताजी के परिवार के सदस्यों की जासूसी होती रही। चौबीसों घंटे इंटेलिजेंस ब्यूरो के 16 अफसर उन पर नजर रखते थे। हम आज जवाब चाहते हैं। हम चाहते हैं कि मोदी सरकार इस बात की जांच करे कि आखिर क्यों नेहरू के निर्देशों पर कांग्रेस सरकार में बोस के परिवार के लोगों की जासूसी की गई? 

इस मौके पर कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुरजीत कर परकायस्थ ने बताया, ‘ये फाइलें 1937 से 1947 के बीच की हैं। कुछ फाइलों में 300 पेज तक हैं। कुछ फाइलें ऐसी भी हैं जिसमें हाथ से लिखे नोट्स हैं।’ बताया जा रहा कि इन्हीं फाइलों में वो लेटर्स भी हैं जो नेता जी और उनके भाई शरत चंद्र बोस ने एक-दूसरे को लिखे। बता दें कि अब तक दावा किया जाता रहा है कि नेताजी की एक प्लेन क्रैश में 1945 में मौत हो गई थी। ऐसे में 1947 तक की फाइलें सामने आने से नए सवाल खड़े हो गए हैं।

एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि इन फाइलों में ऐसे सबूत हैं, जिनसे यह पता चलता है कि नेताजी कम से कम 1964 तक जिंदा थे। फाइलों में 1960 के दशक में तैयार की गई एक अमेरिकी रिपोर्ट भी है। इसमें बताया गया है कि नेताजी फरवरी 1964 में भारत लौटे थे।
- डॉक्युमेंट्स के हवाले से यह भी कहा गया है कि 1948-49 में ब्रिटेन और अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसियों का यह मानना था कि नेताजी जिंदा थे और उन्होंने साऊथ-ईस्ट एशिया में हुए कई कम्युनिस्ट रिवॉल्यूशन्स में अहम रोल निभाया था।

इन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, ब्रिटिश और अमेरिकन इंटेलिजेंस एजेंसियां मानती थीं कि बोस रूस में ट्रेनिंग ले रहे हैं, ताकि वे दूसरे माओ या टीटो बन सकें। ब्रिटिश सरकार भी इस बात को लेकर बहुत परेशान थी कि नेताजी जिंदा हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी ऐसा कोई सबूत नहीं जुटा पाई थीं जो नेताजी की मौत को कन्फर्म कर पाता। ब्रिटिश सरकार मानती थी कि नेताजी चीन या रूस चले गए हैं।

Thursday, September 17, 2015

प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनायें

अनुचर     7:57 AM  No comments
17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर मे जन्मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिवस है। 14 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के बाद 26 मई 2014 को उन्होने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। सोशल मीडिया पर उनका जन्मदिवस #HappyBdayPM टॉप ट्रेंड कर रहा है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके जन्मदिवस पर अखबारों पर विज्ञापन देने के लिए स्पष्ट मना कर दिया है। आज के दिन कोई विशेष स्कीम लॉंच करने के लिए भी मना कर दिया है। साथ ही टीवी चेनलों को कहा गया है की उनके जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम नहीं चलाएं।




ट्विटर 
फेसबुक

Friday, September 11, 2015

गौमांस प्रतिबंध का विरोध - जम्मू कश्मीर

अनुचर     8:35 AM  No comments
ऑल पार्टी हुर्रियत कोन्फ्रेंस ने जम्मू और कश्मीर मे गौमांस प्रतिबंध के फैंसले का विरोध करते हुए कहा है की राजस्थान, जम्मू कश्मीर और अहमदाबाद जैसी जगहों पर गौमांस पर प्रतिबंध लगाने का फैंसला राजनीति से प्रेरित है। और इससे सांप्रदायिक तनाव बड़ेगा। 
गिलानी ने कहा की इस फैंसले के पीछे बीजेपी आरएसएस का हाथ है। अब वे जम्मू हाईकोर्ट के फैंसले के खिलाफ शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन करेंगे। और फिर शनिवार को पूर्ण बंद रखा जाएगा। 

Thursday, September 10, 2015

बिहार चुनाव पांच चरणों में होगा

अनुचर     10:17 AM  No comments
Elections in 5 phases (12th Oct, 16th Oct, 28th Oct, Nov 1 and 5th November)..Counting to be held on 8th November,2015


भाजपा ने 12 अक्तूबर से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत का भरोसा जताते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का एलान राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज के अंत की घोषणा है।

भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि चुनाव आयोग की घोषणा वस्तुत: भगवा पार्टी की सत्ता में आने का एलान है।

हुसैन ने कहा, इंतजार खत्म हुआ। आज एलान की गई बिहार में चुनावों की तारीखें नीतीश कुमार की रवानगी की तारीखें हैं। यह भाजपा के सत्ता में आने का एलान है।

बिहार से ताल्लुक रखने वाले केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा को खुशी है कि विधानसभा चुनावों के नतीजे की घोषणा दीपावली से पहले की जाएगी क्योंकि राज्य के लोग सुशासन के वादे के साथ यह पर्व मनाएंगे।  प्रसाद ने कहा कि चुनावों में भाजपा नीत राजग को निर्णायक जीत मिलेगी।

हुसैन ने कुमार और उनके गठबंधन सहयोगी राजद के लालू प्रसाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे 2015 में 1990 की जुबान बोल रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी महागठबंधन के इस दावे पर थी कि उनकी जीत से मंडल राज-2 आएगा।

विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.