Facebook Twitter Google RSS
Showing posts with label विश्व. Show all posts
Showing posts with label विश्व. Show all posts

Tuesday, January 30, 2018

इज़राइल जाकर ये दस काम नहीं किये तो क्या किया

अनुचर     11:16 AM  No comments
आपको इज़राइल की दस ऐसी खास चीजें बताने जा रहे हैं जिनहे आपको इज़राइल मे जाकर देखना चाहिये , या जिनहे आपको इज़राइल मे जाकर करना चाहिये


इज़राइल इतना अधिक आकर्षक है की वहाँ के atractions मे से दस मुख्य atractions की लिस्ट बनाना बहुत ही मुश्किल काम है।

आप एक सप्ताह के टूर पे जा रहे हो या एक महीने, इससे इस पर कोई फर्क नहीं पड़ता, इस लिस्ट के अनुस्रार घूमेंगे तो आपको पूरा इज़राइल ज्यादा और मजेदार देखने को मिलेगा ।

तो चलिये शुरू करते हैं


10. मृत सागर मे फ्लोटिंग


ये धरती का लोवेस्ट पॉइंट है । इस समुद्र मे कोई डूबता ही नहीं है । इस समुन्दर कोई भी तैर सकता है । किसी को भी हाथ पैर चलाने की जरूरत नहीं। बस घर के बिस्तर की तरह आराम से समुद्र पर सो जाइए, आप नाव की तरह पानी पर फ्लोट करते रहेंगे, डूबेंगे नहीं।


09. येरूशेलम का पुराना शहर

वाकई मे इज़राइल आए और येरूशेलम नहीं देखा तो क्या देखा। यहाँ की wailing wall, यहाँ के चर्च, और चट्टान का डोम।
आप अपना पूरा दिन यहाँ बिता सकते हैं। पुराने शहर के बाज़ारों की सकड़ी गलियों की दुकाने आपका इंतजार कर रही है।
जिस जगह जीसस को सूली पर चड़ाया गया था वहाँ तो जाना भूलना ही मत।
येरूशलम का विस्मयकारी टूर आपके दिमाग से कभी नहीं जाएगा

08. तेल अवीव के कारमेल मार्केट मे मोलभाव का अलग ही मजा है


तेल अविव का कारमेल मार्केट मे जाकर आप अपनी बार्गेनिंग सकिल की धार को तेज कर सकते हैं। यही वो जगह है जहां आपको असली इज़राइल मिलेगा। एलेनबी स्ट्रीट से कपड़ो की दुकाने शूरु होती है। उसके बाद तरह तरह का भोजन, तरह तरह के मसालों की खुशबू और दूकानदारों के बीच का कोंपीटीशन देखकर मजा आ जाएगा ।

इस जगह भी आप अपना पूरा दिन बिता सकते है

07. लाल सागर की स्कूबा डाइविंग


अगर आप समुद्र की शानदार मूंगा चट्टानें देखना चाहते हों , खूबसूरत मछलियाँ देखना चाहते हों , और क्रिस्टल से भी साफ पानी देखना चाहते हों, तो ईलाट चले जाइए।
यहाँ पूरे साल जाया जा सकता है।
जो स्कूबा डाइव नहीं करना चाहते उनके लिए अंडर वॉटर ओबजरवेटरी है , शानदार बीच हैं , और यदि स्कूबा डाइव के मजे लेने हैं तो कहना ही क्या ।


06. याद वाशेम


हो सकता है यहाँ जाकर आपको बहुत दुख हो, लेकिन इज़राइल को गहराई से जानना हो तो ये जगह बहुत खास है । ये इज़राइल के उन साठ लाख यहूदियों का याद मे बनाया गया स्मारक है, जिनका नाजयों ने सामूहिक नरसंहार किया था ।

45 एकड़ मे फेली हुई जगह पर म्यूजियम हैं, मोनुमेंट्स हैं, प्रदर्शनी स्थल है , लाइब्रेरी हैं और कई सारे ऐसे रिसोर्स हैं जो आपके दिलो दिमाग को होलोकास्ट यानि की समूहिक नर संहार की याद दिला देंगे । 


05. रेमन क्रेटर के मुह पर खड़े होकर फोटो खींचना मत भूलना


इज़राइल के दक्षिण के रेगिस्तान मे रेमन क्रेटर है। बीरशेवा से यहाँ जाने मे एक घंटा लगता है । ये क्रेटर 40 किलोमीटर लंबा और 10 किलोमीटर चौड़ा है । इसे पानी ने और पर्यावरण ने प्रक्रतिक रूप से दिल के शेप मे उभार दिया है

ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रेटर है । इसकी ड़ीपेस्ट पॉइंट की गहराई 500 मीटर भी है


04. तेल अविव के बीच पर सन सेट का मजा


तेल अवीव के खूबसूरत रेतीले समुद्री बीच सन सेट देखने के लिए एकदम सही जगह है। बीयर की बोतल के साथ, या वाइन के पेग के साथ या जो भी आप पसंद करते हों उसके साथ ।

आराम से रेत मे लेटकर डूबते सूरज का सुखद अनुभव शब्दों मे बताया नहीं जा सकता । अपने दिन भर के घूमने फिरने का समापन करने के लिए इससे बेहतर क्या होगा ।


03 मसाद के किले


इज़राइल के दक्षिण पश्चिम के पठार पर, मृत सागर को देखते हुए मसाद के किले खड़े हैं। मसाद की कहानी भी यहूदी वीरताओं मे से एक कहानी है । यहाँ रहने वाले 1000 लोगों ने रोमन शत्रु के सामने आत्मसमर्पण करने की बजाय सामूहिक आत्महत्या कर ली थी ।

आगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो साँप की तरह लहराते हुए रास्तों से छलके मसाद के शिखर पर जाना मत भूलना , नहीं तो फिर यहाँ केबल कार भी है । यहाँ से सूर्योदय का नजारा सबसे अद्भुत होता है ।


02. हैरत मे डालने वाले हाइफा के बहाई गार्डन


बहाई गार्डन्स की अद्भुत छत वो जगह है जहां शायद पर्यटक सबसे पहले न जाते हों । लेकिन इज़राइल जाएँ तो इस जगह जरूर से जरूर जाना चाहिए । बहाई गार्डन दुनिया के सबसे खूबसूरत गार्डन हैं ।

और हाँ यहाँ जाना फ्री है


01. तेल अविव की रातें


तेल अविव वो शहर है जो कभी सोता नहीं, यहाँ की नाइटलाइफ़ शानदार है। यहाँ आपको सब कुछ मिलेगा ।

यहाँ के अनगिनत बार, क्लब्स, म्यूजियम, थेटर, डांस क्लब्स, आपको पता ही नहीं चलने देंगे की कब सुबह हो गयी

सुबह होने तक तेल अविव शहर आपको लुभाता रहेगा

इज़राइल का ये वाला विडियो देखिये 








Thursday, September 7, 2017

उत्तर कोरिया के घिनोने कानून

अनुचर     2:50 PM  No comments


उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है जिसने सारी दुनिया मे तनाव कर रखा है।

उत्तर कोरिया बार बार मिसाइल टेस्ट करता है
लेकिन हालिया हाइड्रोजन बम के परीक्षण से तो सारी दुनिया सकते मे आ गयी है।
खास तौर से अमरीका को उत्तर कोरिया ने जबर्दस्त रूप से परेशान कर रखा है।

नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है जो गहरे अंधेरे मे छुपा हुआ है, इस देश की ज़्यादातर बातें बाहर नहीं आ पाती। ये देश एक ऐसा देश है जिसकी वजह से आप इशवर को धन्यवाद कर सकते हैं की ईश्वर ने आपको उत्तर कोरिया मे पैदा नहीं किया।

इस देश मे नीली जींस पर पाबंदी है। अगर आप नॉर्थ कोरिया मे हैं। अगर आपने नीली जींस पहन ली। तो समझिए की आपकी शामत आ गयी। 


पूरा विडियो यहाँ देखिये 

  

Thursday, August 3, 2017

चीन ने पहली बार आधिकारिक रूप से भारत को सशर्त सेना हटाने के लिए बयान जारी किया

अनुचर     7:08 AM  No comments
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स मे छपी रिपोर्ट के अनुसार चीन ने भारत को चेतावनी दी है की भारत जल्दी से जल्दी डोकलाम से बिना किसी शर्त के सेना हटा ले। चीन का कहना है की भारत के 400 सैनिकों को वापस नहीं लौटाने के कारण संकट गहरा गया है।

हालांकि चीन का अखबार ग्लोबल टाइम्स पिछले महीने से कई बार ऐसी गीदड़ भभकियाँ भारत को दे रहा था लेकिन इस बार पहली बार चीन की सरकार ने 15 पन्नो का आधिकारिक बयान जारी कर भारत को ठोस कार्यवाही करने के लिए कहा है।

चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स मे डोकलाम मे सीमा को चीन ने अपनी मन मर्जी से रेखांकित करके पेश किया है। दो चित्रों मे चीन ने भारत के सेना को चीनी क्षेत्र मे बताया है।

फोटो ग्लोबल टाइम्स से
चीन का कहना है की यह विवाद भूटान और चीन के बीच का है इसमे भारत को बीच मे नहीं आना चाहिए। इससे भारत का कोई लेन-देन नहीं है। भारत को इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकारी नहीं है।चीन ने अपने इस नए बयान में आरोप लगाया है कि भारत, चीन के साथ सीमा विवाद में भूटान का इस्तेमाल कर रहा है।

Saturday, December 5, 2015

पाकिस्तान की अदालत मे ब्रिटेन से कोहिनूर लाने के लिए याचिका दायर

अनुचर     5:13 PM  No comments
पाकिस्तान की लाहोर अदालत मे जावेद इकबाल जाफरी ने सरकार से एक याचिका दायर की है जिसमे कोहिनूर को ब्रिटेन से पुनः प्राप्त करने के लिए याचिका दायर की है।  
याचिका मे कहा गया है की उस समय अंग्रेज़, महाराज रणजीत सिंह के पोत्र महाराजा दिलीप सिंह से कोहिनूर हीरा ले गए थे जो की अब ब्रिटेन की महारानी के शाही मुकुट मे जड़ा हुआ है।
जबकि कोहिनूर भारत का है 

Thursday, December 3, 2015

नेपाल मे लाखों बच्चों को बीमारी और मृत्यु का खतरा

अनुचर     11:24 AM  No comments
नेपाल मे यूनिसेफ ने चेतावनी देते हुए कहा है की  नेपाल के लाखों बच्चों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। तीन महीने से चल रहे मधेस आंदोलन के कारण नेपाल पूरी तरह से अशांत है। मधेशियों के आंदोलन के कारण जरुरी चीजों की किल्लत से पूरे नेपाल में त्राहिमाम मच गया है और पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कुछ समय से नेपाल में दवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं।
आर्थिक नाकेबंदी के कारण नेपाल में आवश्यक सामानों की घोर किल्लत हो गई है। लोगों को तीन गुणे कीमत पर आवश्यक सामान खरीदना पड़ रहा है। दवा के अभाव में बच्चों की जान तक खतरे में पड़ गई है।
यूनिसेफ के दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय निदेशक करीन हुलशोफ ने कहा, वर्तमान में बच्चे जिस दुर्दशा का सामना कर रहे हैं, वह सर्दियों में और भी खराब हो जाएगी। यूनिसेफ ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए नेपाल में आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए कहा है।

Thursday, November 19, 2015

भारत मे जबरदस्त समाजिक ताकत और बहुलतावाद

अनुचर     9:45 AM  No comments
‘असहिष्णुता’ पर जारी बहस के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत में बहुलवाद सहित कई सामाजिक मजबूतियां हैं। 
द इकोनॉमिस्ट मैगजीन' में छपे इस लेख में केंद्र सरकार के करीब 18 महीने पूरा होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि लोगों को उनसे और उनकी सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। असहिष्णुता के मुद्दे पर आलोचनाओं के बीच हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है, जब पीएम ने विविधता और बहुलवाद से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। 
मोदी के हवाले से लेख में कहा गया है, ‘भारत में बहुलवाद सहित बहुत सामाजिक मजबूती है..’ पत्रिका के विशेष हिस्से में मोदी के अलावा आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टियन लगार्डे और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई सहित अन्य ने योगदान दिया है।
प्रधानमंत्री ने अगले सप्ताह 18 महीने पूरे करने वाली उनकी सरकार से ‘बड़ी उम्मीदों’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार से बहुत उम्मीद की भावना है। निस्संदेह, कुछ उम्मीदें हमसे आगे हैं।’ मोदी ने पर्यावरण पर भारत के विकास के असर की भी बात की।

Thursday, October 29, 2015

‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में भारत 12 पायदान ऊपर

अनुचर     8:47 AM  No comments

189 देशों की सूची में भारत 130वें नंबर पर, पिछले साल भारत 142वें स्थान पर था 

विश्वि बैंक की ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की रैंकिंग में भारत 12 पायदान ऊपर आ गया है। कुल 189 देशों की सूची में भारत 130वें नंबर पर है। पिछले साल भारत 142वें स्थान पर था। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 2004 में यहां बिजनेस शुरू करने में 127 दिन लगते थे, अब 29 दिन लगते हैं। इसके लिए 13 प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ती हैं। फैक्टरी के लिए बिजली कनेक्शन लेना आसान हो गया है। कर्ज वसूली ट्रिब्यूनल से फंसे कर्ज (एनपीए) 28% घटे हैं। बड़े कर्ज सस्ते हुए हैं। हालांकि कर व्यवस्था अब भी बिजनेस करने की राह में बड़ी बाधा है। 

रैंकिंग में टॉप 10 देश

सिंगापुर, न्यूजीलैंड, डेनमार्क, द.कोरिया, हांगकांग, ब्रिटेन, अमेरिका, स्वीडन, नॉर्वे और फिनलैंड। चीन की रैंकिंग 90 से सुधर कर 84 हो गई है। पाकिस्तान 138वें स्थान पर है। पिछले साल इसकी रैंकिंग 128 थी। 

अगले साल टॉप 100 में संभव : बसु

विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कौशिक बसु ने कहा कि भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए एक साल में रैंकिंग में इतना सुधार बड़ी उपलब्धि है। अगले साल टॉप 100 में जगह बनाना असंभव नहीं है। आर्थिक नीतियां बनाने के लिए बेहतरीन प्रोफेशनल सोच की जरूरत है। अच्छी बात है कि रघुराम राजन और अरविंद सुब्रमणियन जैसे लोग सरकार से जुड़े हैं। नीतियां बनाने में इनकी मदद ली जानी चाहिए। 

सुधारों का असर अगले साल दिखेगा

विश्व बैंक की ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की रैंकिंग में अगले साल और सुधार होगा। नई रैंकिंग 1 जून तक के हिसाब से है। आर्थिक सुधार के बहुत से कदम ऐसे हैं जिनका असर अगले साल दिखेगा।  

Tuesday, October 27, 2015

हिन्द महासागर मे अन्तरिक्ष का मलबा गिरने की उम्मीद

अनुचर     9:45 AM  No comments
{image source : NASA}
नवंबर मे अन्तरिक्ष मलबे मे से एक अजीब टुकड़ा हिंद महासागर मे गिरने वाला है। ये क्या है और किस प्रकार का है इस बारे मे शोधकर्ता अभी भी अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं। 
इस टुकड़े को WTF1190F नाम दिया गया है। 13 नवंबर 06:20 समन्वित वैश्विक समय को श्रीलंका के दक्षिण तट से 40 मील की दूरी पर पर हिन्द महासागर मे गिरने की उम्मीद है। 
इसकी लंबाई 7 फीट (दो मीटर) लंबाई बताई जा रही है। ये अभी हालिया चन्द्र मिशन के लिए भेजे रॉकेट का टुकड़ा हो सकता है। या फिर 40 वर्ष पहले के अपोलो मिशन के यान का हिस्सा हो सकता है। 

Sunday, October 25, 2015

राष्ट्रपति की हत्या की साजिश को लेकर मालदीव के उपराष्ट्रपति गिरफ्तार

अनुचर     7:34 AM  No comments
मालदीव में राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की नौका पर बम हमला कर उनकी हत्या की कथित साजिश को लेकर उप राष्ट्रपति अहमद अदीब को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने नयी दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग पर पोस्ट बयान में कहा कि ‘अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय एजेंसियों द्वारा गहन जांच’ के बाद अदीब की गिरफ्तारी की गई है। 
‘‘आरोप बहुत गंभीर हैं तथा सरकार को निर्णायक ढंग से काम करना था।’’ गृह मंत्री उमर नसीर ने ट्विटर पर कहा, ‘‘उप राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया गया है और धूनीधू डिटेंशन (कारागार) में रखा गया है। घोर राष्ट्रद्रोह का आरोप है। 

अहमद अदीब अब्दुल गफूर को पिछले महीने राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम की हत्या की साजिश रचने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है। अब्दुल को इब्राहिम नासिर इटंरनेशनल एयरपोर्ट (आईएनआईए) पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह सिंगापुर से आ रहे थे। पुलिस ने पुष्टि की कि अदीब पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है और उन्हें जेल में रखा गया है। यामीन पिछले महीने एक हमले में बाल-बाल बच गए थे। पिछले महीने हज से स्वदेश लौट रहे राष्ट्रपति जिस नाव में वह सफर कर रहे थे, उसमें बम धमाका हुआ था। 


Friday, October 23, 2015

कनाडा के प्रधानमंत्री ने किया भांगड़ा

अनुचर     8:26 AM  No comments
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ने सिद्ध कर दिया की वे जितना अच्छे दिखाई देते हैं उससे कहीं ज्यादा हैं। मंगवालर को यू ट्यूब पर उनका एक विडियो अपलोड किया गया जिसमे वे भारतीयों के साथ भांगड़ा पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। भंगड़े की ताल पर उन्होने खूब ठुमके लगाए।
ये देखिये वो विडियो


Monday, October 19, 2015

मंगल ग्रह पर दिखी भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा!

अनुचर     9:46 AM  No comments
मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं के दावों के बीच एक ऐसी प्रतिमा सामने आई है जिससे इस ग्रह पर एलियन की मौजूदगी की संभावना बढ़ गई हैं। इस लाल ग्रह पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा जैसी एक तस्वीर सामने आई है जिसके बारे में लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। 

एलियंस पर शोध करने वाली एक संस्था 'यूएफओ साइटिंग्स डेली' ने मंगल ग्रह पर महात्मा बुद्ध की विशाल प्रतिमा देखने का दावा किया है।
संस्था ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा होने का दावा किया गया है। यह तस्वीर मंगल ग्रह की है। तस्वीर में प्रतिमा का दाहिनी ओर घूमा हुआ एक सिर, छाती, पेट और कंधा दिखाई दे रहा है।

संस्था का कहना है कि यह तस्वीर मंगल ग्रह पर विकसित जीवन होने का प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब मंगल पर किसी तरह की आकृति देखने का दावा किया है। 

ये तस्वीर काफी कुछ मंगल पर मौजूद जीवन के बारे में बता रही है। पर नासा इस बारे में दुनिया को बताना ही नहीं चाहती। नासा सच्चाई छिपा रही है, क्योंकि उनसे दुनिया तमाम तकनीकी की जानकारी मांगेगी, जिसे वो किसी और के साथ साझा करना नहीं चाहते।

स्कॉट वेयरिंग ने दावा किया कि महात्मा बुद्ध की मूर्ति के अलावा भी काफी कुछ मंगल पर मिल चुका है। पर उसके बारे में नासा खुलासा नहीं कर रही है। इससे पहले महिला मंगल पर नजर आ चुकी है, तो चम्मच जैसी चीजों की भी तस्वीर ली जा चुकी है। वहीं, अंतरिक्ष केकड़े की भी मौजूदगी मंगल पर होने की पुष्टि हो चुकी है।

Monday, October 5, 2015

पाकिस्तान मे हिंदुओं की खराब हालत चिंताजनक : अमरीकी सांसद

अनुचर     12:09 PM  No comments
अमेरिका के कई प्रभावशाली सांसदों ने पाक के सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक हिंदुओं की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताई है। उनका आरोप है कि पाकिस्तान के इस प्रांत में हिंदुओं को कोई मौलिक अधिकार नहीं मिला है। इनके मानवाधिकार की स्थिति बदतर है।
अमेरिकी संसद में इसी हफ्ते सिंध में मानवाधिकार पर ब्रीफिंग के दौरान सांसद लोरेटा सांचेज ने आरोप लगाए, सिंध का हिंदू समुदाय अपनी औरतों के जबरन इस्लाम में धर्मांतरित करने के लगातार अंदेशे में जीता है। 
प्रतिनिधि सभा के सिंध कॉकस की सह-अध्यक्ष लोरेटा ने कहा कि भयावह मानवाधिकार उल्लंघनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं असंतुष्टों के लापता होने एवं हत्या किए जाने, हिंदू महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और धार्मिक उग्र हिंसा जैसे अन्य अपराध के बढऩे से सिंध अब मानवीय संकट में है। 
कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की वेबसाइट सिंधी में शुरू करने में मुख्य भूमिका निभा चुके सांसद ब्रैड शरमान ने कहा, हम सिंध और अमेरिका के अवाम के बीच रिश्ते बना रहे हैं। हम चाहते हैं कि अमेरिका सरकार सिंध के लोगों को सिंधी भाषा में संबोधित करे।
हम अब भी वायस ऑफ अमेरिका का प्रसारण सिंधी भाषा में करने में सफल नहीं हुए हैं। शरमान ने कहा कि अमेरिका की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान से ज्यादा अहम कोई दूसरा देश नहीं है और पाकिस्तान के सिंधी भाषी समुदाय से ज्यादा कोई सहिष्णु समुदाय नहीं है।
सांसद एडम शिफ ने भी इस ब्रीफिंग में हिस्सा लिया। अमेरिकी सांसदों और संसदकर्मियों को सिंध के मौजूदा हालात की जानकारी देते हुए न्यूयार्क आधारित पत्रकार एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता हसन मुज्तबा ने कहा कि मदरसों में इजाफा सांप्रदायिक एवं धार्मिक कट्टर समूहों के लिए पनाहगाह बन रहा है।
मुज्तबा ने आरोप लगाया, हाफिज सईद और उनकी जमात-उल-दावा को सिंध प्रांत में, खास कर भारत से लगे थार रेगिस्तान के इलाकों और टूटा के तटीय इलाकों में अपनी सरगर्मियां चलाने की खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने आरोप लगाए, सईद के संगठन जमात-उल-दावा ने अवैध रूप से थरपरकार जिले के मिज्तबा में एक महिला कालेज की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है जहां एक मदरसा बनाया गया है।
डिपलो, नगरपारकर, मिज्तबा जैसे जिलों और सिंध के अन्य हिस्सां में सामाजिक कल्याण संगठन की आड़ में मस्जिदों का प्रबंधन किया जा रहा है।  एम्नेस्टी इंटरनेशनल के अमेरिका निदेशक टी कुमार ने कहा कि सिंध में पिछले पांच साल से लापता होने का सिलसिला चल रहा है लेकिन कोई इसपर ध्यान नहीं दे रहा है।

रूस ने सीरिया में IS की कमान चौकी को हमला कर नष्ट किया

अनुचर     12:05 PM  No comments
रूसी हवाई हमले में सीरिया में राका के पास इस्लामिक स्टेट की एक कमान चौकी सहित कई अन्य ठिकाने नष्ट हो गये। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया, ‘पिछले 24 घंटों में सीरिया में रूसी सुखोई-34 और सुखोई-24 एम लड़ाकू विमानों ने आईएस के नौ से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं।

सुखोई 34 लड़ाकू विमानों ने एक ‘बेताब 500’ बम आईएस के गढ़ राका इलाके में एक कमान चौकी पर गिराया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि बंकर में एक जबरदस्त विस्फोट होने का मतलब है कि इसे भारी मात्रा में गोलाबारूद का भंडार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा था।
मंत्रालय ने बताया कि सुखोई-24 बमवर्षकों ने पश्चिमोत्तर सीरिया के इदलीब प्रांत स्थित जिस्र अल शुगुर के पास पर्वतों में एक गोदाम को भी नष्ट कर दिया जहां गोलाबारूद का भंडार था। बयान में बताया गया है कि रूसी मानवरहित विमान इस्लामिक स्टेट संगठन के नियंत्रण वाले इलाकों की निगरानी कर रहे हैं।


Monday, September 14, 2015

भारत और आस्ट्रेलिया की नौसेना का संयुक्त अभ्यास

अनुचर     2:13 PM  No comments
आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम भारतीय और अशट्रेलिया की नौसेना संयुक्त अभ्यास कर रही है। शनिवार से आरंभ हुआ ये संयुक्त अभ्यास पूरे सप्ताह चलेगा। दो देशों के नौसेनाओ का एक साथ होने वाला ये पहला अभ्यास है। 10000 किलोमीटर चलने के बाद आस्ट्रेलिया की नौसेना के सिरियस, आरुनता और शीयन नामक युद्धपोत  विशाखापट्टनम पहुँच चुके हैं। 

Saturday, September 12, 2015

मक्का की मुख्य मस्जिद में क्रेन गिरी, 107 की मौत, दो भारतीय

अनुचर     10:25 AM  No comments
सऊदी अरब के मक्का शहर की मुख्य मस्जिद अल हरम में क्रेन गिर गई। इसकी चपेट में आने से 107 लोगों की मौत हो गई। इसमे से दो भारतीय हैं। हज अभी शुरू नहीं हुआ है। इसलिए ज्यादा भीड़ नहीं थी। हज 21 से 26 सितंबर के बीच होना है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक तेज आंधी की वजह से क्रेन गिरी।


Monday, June 22, 2015

Paul Walker's 16-year-old daughter Meadow shared this touching tribute to the late actor on Father's Day

अनुचर     2:06 PM  No comments
Meadow, 16, posted a throwback photo of the Fast and Furious actor kissing her on the cheek when she was a baby. 
"Happy Father's Day," she captioned it.

Meadow, whose mother is Rebecca Soteros, is Walker's only child. This is Meadow's second Father's Day since Paul's November 2013 death. 
Furious 7 was released in April, with Paul's brothers serving as stand-ins in certain scenes. Vin Diesel and girlfriend Paloma Jimenez welcomed their third child in March, whom they named Pauline, after Paul Walker.

her photo on Instagram 


A photo posted by Meadow Walker (@meadowwalker) on

Wednesday, June 10, 2015

Awesome Day for Indian's

अनुचर     11:04 AM  No comments

  1. ISRO bags Pioneer Award
  2. INDIAN ARMY FIGHTS BACK


2015 Space Pioneer Award was presented to ISRO for Mars Orbiter Mission


Space Pioneer award for the year 2015 was presented to Indian Space Research Organisation (ISRO) in the Science and Engineering category during the 34th Annual International Space Development Conference held at Toronto in Canada during May 20 -24, 2015.
National Space Society (NSS) of USA presented this award in recognition of ISRO’s efforts in accomplishing Mars Mission in its very first attempt.
India realised her mission to Mars in the very first attempt, an historical feat by any space faring individual nation. Team “Mars Orbiter Mission (MOM)” has built the spacecraft with five scientific payloads within a record time of 18 months and launched on November 5, 2013. The spacecraft and its payloads have performed as designed during the 300 days journey, traversing about 666 million kilometer in interplanetary space before entering the Mars Orbit on September 24, 2014.  The spacecraft is in an elliptical orbit and the high resolution camera onboard MOM is configured to take full-disk color imagery of Mars at apoareion and close-ups at periareion.  MOM has outlived the “Prime” mission life of 6 months in Mars orbit and continues to deliver scientifically significant datasets.   Team MOM has proficiently handled the scientific, technical, managerial and financial aspects of the mission. 
In 2009, NSS has presented similar award to ISRO in recognition of the great accomplishment they have made in the success of the Lunar Probe, Chandrayaan-1.
National Space Society (NSS) is an independent nonprofit educational membership organisation dedicated to the creation of a space faring civilisation.
The Space Pioneer Award consists of a silvery pewter Moon globe cast by the Baker Art Foundry in Placerville, California, from a sculpture originally created by Don Davis, the well-known space and astronomical artist.

Army strikes back at northeast militants inside Myanmar



Following the attack on our security personnel on 04 Jun 2015 in Chandel, Manipur, Indian Army has been on a high alert. In the course of the last few days, credible and specific intelligence was received about further attacks that were being planned within our territory. These attacks were to be carried out
Indian Army FB page
by some of the groups involved in earlier attacks on our security personnel and their allies.

In view of the imminent threat, an immediate response based on intelligence, operations were conducted to counter these planned assaults. Early this morning, the Indian Army engaged two separate groups of insurgents along the Indo-Myanmar border at two locations, along the Nagaland and Manipur borders. Significant casualties have been inflicted on them. As a consequence, threats to our civilian population and security forces were averted.
Indian Army is in communication with the Myanmar authorities on this matter. There is a history of close cooperation between our two militaries. We look forward to working with them to combat such terrorism.
While ensuring peace and tranquility along the border and in the border states, any threat to our security, safety and national integrity will meet a firm response

Wednesday, April 15, 2015

The burden fetching water in dark jone is solved

अनुचर     3:28 PM  No comments
Photo : The Q Drum

The burden of fetching water, invariably over long distances by cumbersome and far too often, unhygienic means, is all too evident in developing countries... 

The Q Drum is user friendly and the unique longitudinal shaft permits the drum to be pulled using a rope tied through the hole. There are no removable or breakable handles or axles, and the rope can be repaired on the spot or easily replaced...

Even a child can pull 50 liters of water over flat terrain for several kilometers without undue strain, and could shift the burden of water collection away from adult women.

The 50L Q Drum is manufactured from Linear Low Density Polyethylene by means of rotational moulding and has a high compatibility with foodstuffs and water.







Tuesday, February 24, 2015

मदर टेरेसा कुछ भी रही हों लेकर वह एक संत नहीं थीं

अनुचर     10:50 AM  No comments
'मदर टेरेसा कुछ भी रही हों लेकर वह एक संत नहीं थीं।' यह दावा मदर टेरेसा पर रिसर्च करने वाले कनाडा के रिसर्चर्स ने किया है। उन्होंने मदर टेरेसा के दीन-दुखियों के मदद के तरीके को संदेहास्पद करार देते हुए कहा कि उन्हें प्रभावशाली मीडिया कैंपेन के जरिए महिमामंडित किया गया। यहीं नहीं, उन्होंने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किए जाने पर वेटिकन पर भी सवाल उठाए हैं। रिसर्चर्स ने मदर टेरेसा के फाउंडेशन के पैसे के लेने-देन को भी संदेहास्पद करार दिया है।

यह स्टडी धर्म और विज्ञान पर आधारित मैगजीन 'रिलीजस' में इस महीने छपने वाली है। स्टडी में कहा गया है कि वेटिकन ने मदर टेरेसा के अहम मानवीय पक्ष को नजरंदाज किया। बीमार लोगों को मिलने वाली राहत के बजाय उनकी पीड़ा को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता था। रिसर्चर्स का कहना है कि बीमार को ठीक करने का चमत्कार मदर टेरेसा नहीं बल्कि दवाई ने किया। रिसर्चरों का कहना है कि मदर टरेसा को महिमामंडित वेटिकन ने खाली होते चर्चों को देखते हुए किया। जिससे लोगों को धर्म की ओर लौटाया जा सके।

यह रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ मॉंन्ट्रियल्स के सर्गे लेरिवी और जेनविएव और यूनिवर्सिटी ऑफ ओटावा के करोल ने की है। उन्होंने अपनी स्टडी में मदर टेरेसा के बारे में छपे लेखों का अध्ययन किया। स्टडी में दावा किया कि मदर टेरेसा की इमेज दरअसल खोखली थी। यह तथ्यों के आधार पर नहीं थी। बेहतर मीडिया कैंपेन के जरिए उनको महिमामंडित किया गया।

लेरिवी ने दावा किया कि वेटिकन को धन्य घोषित करने से पहले गरीबों की सेवा के उनके संदेहास्पद तरीके पर गौर नहीं किया गया। उनके पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट्स, फाउंडेशन को मिल रहे पैसे के संदेहास्पद हिसाब पर भी गौर नहीं किया गया।

Friday, October 17, 2014

मुशर्रफ ने फिर उगला भारत और मोदी के खिलाफ जहर

अनुचर     9:23 AM  No comments
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का भारत के खिलाफ जहरीला बयान आया है. मुशर्रफ ने कहा है कि कश्मीर में लोगों को उकसाने की जरूरत है.



1999 में कारगिल युद्ध शुरू करने के जिम्मेदार मुशर्रफ ने एक बार फिर अपने नापाक मनसूबे जाहिर किए हैं.  मुशर्रफ ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से कहा है कि कश्मीर में पाकिस्तान की सेना के अलावा भी हमारे सूत्र हैं. कश्मीर में लोग भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं. हमें सिर्फ उन्हें उकसाने की जरूरत है .
 
मुशर्रफ ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध के लिए तैयार है. और लाखों पाकिस्तानी कश्मीर की खातिर युद्ध चाह रहे हैं. मुशर्रफ ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी बयानबाजी की है. मुशर्रफ ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कश्मीर के लोगों को थोड़ा भड़काने की जरूरत है और पाकिस्तान से भी लाखों लोग वहां लड़ने के लिए तैयार हैं. मुशर्रफ ने इस इंटरव्यू में मोदी पर भी निशाना साधा.

 
 
मुशर्रफ ने कहा है कि नरेंद्र मोदी मुसलमान विरोधी और पाकिस्तान विरोधी हैं. उनमें कोई तब्दीली नहीं आई है. दिक्कत हमारे साथ है. हम उनके शपथग्रहण समारोह में शिरकत करने को बेताब रहे, हमें हमारी प्रतिष्ठा कायम रखनी चाहिए .
 
मुशर्रफ ने कारगिल युद्ध के वक्त पाकिस्तान के थल सेना प्रमुख थे. युद्ध में पाकिस्तान की हार के बाद मुशर्रफ ने नवाज शरीफ सरकार का तख्ता पलट कर दिया था.



विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.