Showing posts with label व्यवसाय. Show all posts
Showing posts with label व्यवसाय. Show all posts
Monday, May 8, 2017
Friday, November 27, 2015
Thursday, October 29, 2015
‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में भारत 12 पायदान ऊपर
अनुचर
8:47 AM
No comments
189 देशों की सूची में भारत 130वें नंबर पर, पिछले साल भारत 142वें स्थान पर था
विश्वि बैंक की ईज ऑफ डुइंग
बिजनेस की रैंकिंग में भारत 12
पायदान ऊपर आ गया है। कुल
189 देशों की सूची में भारत
130वें नंबर पर है। पिछले
साल भारत 142वें स्थान पर
था। विश्व बैंक की रिपोर्ट के
मुताबिक 2004 में यहां बिजनेस
शुरू करने में 127 दिन लगते थे,
अब 29 दिन लगते हैं। इसके
लिए 13 प्रक्रियाएं पूरी करनी
पड़ती हैं। फैक्टरी के लिए बिजली
कनेक्शन लेना आसान हो गया
है। कर्ज वसूली ट्रिब्यूनल से फंसे
कर्ज (एनपीए) 28% घटे हैं।
बड़े कर्ज सस्ते हुए हैं। हालांकि
कर व्यवस्था अब भी बिजनेस
करने की राह में बड़ी बाधा है।
रैंकिंग में टॉप 10 देश
सिंगापुर, न्यूजीलैंड, डेनमार्क,
द.कोरिया, हांगकांग, ब्रिटेन,
अमेरिका, स्वीडन, नॉर्वे और फिनलैंड।
चीन की रैंकिंग 90 से सुधर कर 84
हो गई है। पाकिस्तान 138वें स्थान पर
है। पिछले साल इसकी रैंकिंग 128 थी।
अगले साल टॉप 100 में संभव : बसु
विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और सीनियर वाइस
प्रेसिडेंट कौशिक बसु ने कहा कि भारत जैसी बड़ी
अर्थव्यवस्था के लिए एक साल में रैंकिंग में इतना
सुधार बड़ी उपलब्धि है। अगले साल टॉप 100 में जगह
बनाना असंभव नहीं है। आर्थिक नीतियां बनाने के लिए
बेहतरीन प्रोफेशनल सोच की जरूरत है। अच्छी बात
है कि रघुराम राजन और अरविंद सुब्रमणियन जैसे
लोग सरकार से जुड़े हैं। नीतियां बनाने में इनकी मदद
ली जानी चाहिए।
सुधारों का असर अगले साल दिखेगा
विश्व बैंक की ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की रैंकिंग में अगले साल और सुधार
होगा। नई रैंकिंग 1 जून तक के हिसाब से है। आर्थिक सुधार के बहुत से कदम
ऐसे हैं जिनका असर अगले साल दिखेगा।
Friday, October 17, 2014
एपल ने इंडिया में लॉन्च किया आईफोन-6 और आईफोन-6 प्लस, एपल स्टोर्स के बाहर जुटी ग्राहकों की भीड़
अनुचर
9:14 AM
No comments
एपल के नए स्मार्टफोन एपल आईफोन के दीवानों के लिए खुशखबरी है. ऐपल के नए आईफोन 6 और 6 प्लस की भारत में बिक्री गुरुवार की आधी रात से शुरू हो गई. आईफोन-6 और 6 प्लस को लॉन्च करने के लिए कपनी ने रात 12 बजे का समय चुना. आईफोन-6 की कीमत 53,000 और आईफोन-6 प्लस की कीमत 62,000 रुपए है.
आपको बता दें कि दो साल पहले आईफोन5 के लिए पहले 24 घंटे में 20 लाख प्री ऑडर्स बुक हुए थे. पहले एक हफ्ते में 50 लाख फोन बिके थे, जबकि पिछले साल जब एपल ने एक साथ दो स्मार्टफोन आईफोन 5S और आईफोन 4C लान्च किया था तो पहले हफ्ते में 90 लाख फोन बिके थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में दो करोड़ से ज्यादा नए आईफोन प्री-ऑर्डर किए गए हैं. इसी के साथ चीन ऐपल के सबसे बड़े मार्केट अमेरिका को भी पीछे छोड़ सकता है.
आईफोन6 और आईफोन6 प्लस के कुछ खास स्पेशिफिकेशन पर एक नज़र
कैमरा: आइफोन 6 और आईफोन 6 प्लस का कैमरा 8 मेगा पिक्स्ल isight 1.5µ है. यह एक ऐसी तकनीक है जो एक एसएलआर कैमरे की तरह बताएगा कि आपकी फोटो फोकस में है या नहीं.इसी के साथ ही इसमें ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइजेशन की टेक्नोलॉजी है ( केबल आईफोन 6 प्लस में) जो कम लाइट में भी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देगी. आईफोन के कैमरे में ऑटो इमेज़ स्टैबलाइजेशन, पैनोरैमा, बर्स्ट मोड के साथ कई और भी खूबियां हैं.
एपल पे: इस फीचर की मदद से आप फोन के एक टच से खरीदी गई चीजों का पेमेंट कर सकते हैं. इस फीचर की वजह से आपका फोन एक क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है. हालांकि, यह फीचर फिलहाल अमेरिका में है. भारत में यह फीचर कब से शुरू करेगा, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं किया गया है.
स्क्रीन लॉक: आईफोन6 और आईफोन6प्लस से पहले सभी आईफोन्स में नंबर लॉक की सुविधा होती थी पर इस बार आईफोन6 में फिंगर प्रिंट टच लॉक होगा. ये लॉक आपकी ऊंगली के प्रिंट को स्कैन कर लॉक खोलेगा.
Thursday, March 13, 2014
हुंडई ने लॉन्च की कॉम्पैक्ट सेडान कार एक्सेंट
अनुचर
12:12 PM
No comments
हुंडई मोटर इंडिया ने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में प्राइस वॉर की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने बुधवार को नए मॉडल एक्सेंट को 4.66- 7.38 लाख रुपये में पेश किया। कंपनी का यह मॉडल मारुति सुजुकी की डिजायर, होंडा की अमेज और टाटा मोटर्स की आगामी कार जेस्ट से मुकाबला करेगा। एक्सेंट 1200 सीसी पेट्रोल इंजन और 1100 सीसी के डीजल इंजन में मिल रही है।
फिलहाल, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारुति की डिजायर मार्केट लीडर है। दिल्ली में इसका एक्स-शोरूम प्राइस 4.85 लाख रुपये से 7.32 लाख रुपये के बीच है। एक्सेंट कंपनी की कॉम्पैक्ट कार ग्रैंड आई10 के प्लेटफॉर्म पर है और यह इसी कार का सेडान वर्जन है। पिछले साल सितंबर में हुंडई ने इसे लॉन्च किया था। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनजिंग डायरेक्टर और सीईओ बी एस सेव ने बताया, 'इस कार को हुंडई मोटर की बेहतरी टेक्नोलॉजी के जरिए डिवेलप किया गया है। एक्सेंट क्वॉलिटी, डिजाइन, स्पेस, फीचर्स और ड्राइविंग के के मामले में नया स्टैंडर्ड स्थापित करेगी। हमने कम कीमत में बेहतरीन वैल्यू के लिए जबरदस्त कोशिश की है।'
Thursday, October 17, 2013
महंगा हुआ राजधानी, शताब्दी, दूरंतो का सफर
अनुचर
7:55 AM
No comments
गुरुवार को जब आप राजधानी, शताब्दी या दूरंतो का टिकट लेंगे या यात्रा करेंगे तो आपको बढ़ी दरों से किराया अदा करना पड़ेगा। इन ट्रेनों की खानपान दरें बढ़ाए जाने के बाद इनके किरायों में 17 अक्टूबर से वृद्धि हो गई है। पहले की दर से टिकट खरीदकर यात्रा करने वालों को ट्रेन में टीटीई को अतिरिक्त किराया अदा करना होगा। नया टिकट खरीदने वालों को टिकट खिड़की या नेट पर ही नई दरें अदा करनी पड़ेंगी।
रेल मंत्रालय अधिकारियों के मुताबिक, कैटरिंग चार्ज में वृद्धि के हिसाब से राजधानी और दूरंतो के किरायों में 0.83 से लेकर 4.77 फीसद तक की वृद्धि हुई है। चूंकि शताब्दी ट्रेनों में खाने का शिड्यूल उनकी समय सारणी के अनुसार तय होता है। इसलिए उनकी विविधतापूर्ण किराया सूची बुधवार रात या गुरुवार सुबह से ही उपलब्ध हो पाएगी।
पहली बार इन ट्रेनों में कांबो मील का नया कॉन्सेप्ट शुरू किया गया है। यानी जिन ट्रेनों में दोपहर और शाम का खाना मिलता है, उनमें यात्री दोनों के बीच का कांबो मील चुन सकते हैं। ऐसे में किराया कम भी हो सकता है। शताब्दी ट्रेनों में राजधानी, दूरंतो के मुकाबले किरायों में ज्यादा वृद्धि संभावित है।
अधिकारियों के मुताबिक, कैटरिंग दरें बढ़ाए जाने के साथ ही खाने की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। गड़बड़ी पाए जाने पर कैटरिंग ठेकेदारों पर ज्यादा कड़ी कार्रवाई के प्रावधान भी किए गए हैं। अब बेस किचन का आइएसओ 22000:2005 प्रमाणित होना जरूरी कर दिया गया है। ब्रांडेड फूड आइटमों को प्रमुखता दी जाएगी। इनका एफपीओ, एगमार्क चिह्नित होना जरूरी होगा। साथ ही, कैटरर्स को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया का प्रमाणपत्र भी लेना होगा। रेलवे के अलावा समय-समय पर बेस किचन और फूड आइटमों की स्वतंत्र एजेंसी से भी जांच कराई जाएगी। ट्रेनों में शिकायत पुस्तिका रखना व यात्रियों की मांग पर उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। शिकायत के लिए यात्री टोल फ्री नंबर 1800111321 पर संपर्क कर सकते हैं।
Thursday, September 26, 2013
अब एक देश, एक नंबर का आया जमाना, मोबाइल नंबर बदलने के झंझट से मिलेगी मुक्ति
अनुचर
8:10 AM
No comments
शहर और प्रदेश बदलते ही मोबाइल नंबर बदलने की मजबूरी से अब जल्दी ही आपको निजात मिलने जा रही है। दूरसंचार नियामक ट्राई की चली तो अगले छह माह में फुल मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) को राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत ग्राहकों को एक टेलीकॉम सर्किल से दूसरे सर्किल में जाने पर भी अपना नंबर बरकरार रखते हुए दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर की सेवा लेने की सुविधा मिलेगी। ट्राई ने ग्राहकों को एमएनपी का असली लाभ दिलाने के लिए यह सिफारिश की है।
एमएनपी के तहत अभी तक ग्राहकों को केवल एक ही सर्किल में ऑपरेटर बदलने की सुविधा है। राष्ट्रीय स्तर पर एमएनपी लागू होने के बाद सर्किल बदलने पर ग्राहकों को मोबाइल नंबर बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उदाहरण के तौर पर आंध्र प्रदेश का कोई ग्राहक कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा या किसी अन्य प्रदेश में भी अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करा सकता है।
ट्राई ने फुल एमएनपी लागू करने के तरीके को लेकर इसी साल विभिन्न संबंधित पक्षों से राय मांगी थी। साथ ही इसके लिए मौजूदा नियमों में बदलाव की जरूरतों पर भी राय मांगी गई थी। नियामक ने एक बयान में कहा कि विभिन्न मसलों पर विचार-विमर्श के बाद फुल एमएनपी के लिए सिफारिशें दूरसंचार विभाग (डॉट) को सौंपी गई हैं। इन सिफारिशों को लागू करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटरों को छह माह का समय दिया जाएगा।
ट्राई ने कहा कि फुल एमएनपी लागू होने पर ऑपरेटर को किसी भी लाइसेंस सर्विस एरिया (एलएसए) के ग्राहक की एमएनपी रिक्वेस्ट स्वीकार करनी होगी। फुल एमएनपी लागू करने के लिए डॉट एमएनपी सर्विस लाइसेंस के मौजूदा नियमों में जरूरी बदलाव कर सकता है। नियामक ने कहा कि डॉट ऑपरेटरों की मांगो पर विचार करके स्वीकार्यता परीक्षण शुल्क में 25 फीसद की कमी कर सकता है।
जीरो फीसदी फाइनेंस पर अब नहीं मिलेगा टीवी, फ्रिज
अनुचर
7:08 AM
No comments
शायद आपने यह सुना हो : यहां फ्री लंच जैसी कोई ऐसी चीज नहीं! ये बात उस चीज पर लागू होती है जिस पर मुफ्त या 'जीरो' पर्सेट (फीसद) लिखा रहता है। इस शब्द या कहें स्कीम का मकसद ग्राहकों को खरीदारी के लिए उकसाना है। हालांकि, यह ग्राहकों के लिए खरीदारी का सुविधाजनक साधन तो है लेकिन सस्ता नहीं है। जीरो देखकर ही हमें विश्वास हो जाता है कि यह तो हमें फ्री में मिलने वाला है, लेकिन फाइनेंस की भाषा बड़ी चतुर होती है। आइये हम आपको उन तथ्यों से रूबरू कराते हैं जो इस जीरो के पीछे छिपे बैठे हैं।
जीरो पर्सेट फाइनेंस स्कीम कई ग्राहकों को आकर्षित करती है। उनके मन में मुफ्त का भ्रम भी पैदा करती है। हालांकि, रिजर्व बैंक के कड़े नियमों की वजह से कई बैंकों ने इस प्रकार की स्कीम बंद कर दी है। लेकिन विभिन्न नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (एनबीएफसी) ये काम कर रही हैं। जीरो पर्सेट फाइनेंस और इंस्टॉलमेंट का मतलब यही समझता जाता है कि आपको कोई ब्याज नहीं देना होगा लेकिन ऐसा होता नहीं। आप असल में ज्यादा पैसे खर्च देते हैं।
पहले तो इस जीरो पर्सेट स्कीमों में छिपी लागत का पता नहीं चलता। सबसे बड़ा नुकसान यही है कि आपको खरीदी गई वस्तु पर कैश डिस्काउंट नहीं मिलता। यदि आप 48,000 रुपये का एलईडी टीवी खरीदने का फैसला लेते हैं। इसे लेने के लिए यदि आप जीरो पर्सेट स्कीम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको छह माह तक प्रति माह 8,000 रुपये की ईएमआई देनी होगी।
अब आप देखें की आपको कितना और देना पड़ेगा जिसे आपको बताया नहीं जाएगा। आपको शुरुआत में ही 1,000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ेगी और जैसे कि आप जीरो पर्सेट स्कीम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2,000 रुपये का कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। इसका मतलब आपको मुफ्त के नाम पर 3 हजार रुपये का नुकसान होगा।
हालांकि, अब अगर आप इस त्योहारी मौसम में फोन या टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इंट्रेस्ट फ्री स्कीम के भरोसे मत रहिएगा। यह स्कीम वापस ली जा रही है। आरबीआई ने बैंकों से महंगी शॉपिंग के बिल को क्रेडिट कार्ड इंस्टॉलमेंट में बदलने से मना किया है। आरबीआई ने कहा है कि यह ग्राहकों को एक तरह से भुलावे में रखना है। रिजर्व बैंक का मानना है कि जीरो पर्सेट स्कीम से कंज्यूमर्स को बेवकूफ बनाया जा रहा है। खरीदारों को लगता है कि इस स्कीम में बैंक फ्री में लोन दे रहे हैं। इसलिए आरबीआई इसे रोकना चाहता है।
Wednesday, September 25, 2013
रोमिंग फ्री सेवा की तैयारी में एमटीएनएल, बीएसएनएल
अनुचर
9:36 AM
No comments
दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली देश की दो सरकारी कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) ने उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सेवायें प्रदान करने और आधारभूत सुविधाओं की भागीदारी करने के लिए मंगलवार को एक करार किया।
दूरसंचार सचिव एमएफ फारूकी की मौजूदगी में बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके उपाध्याय और एमटीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एके गर्ग ने इस संबंध में करार पर हस्ताक्षर किये। इस करार के तहत मोबाइल संचार एक-दूसरे की आधारभूत सुविधाओं का उपयोग करने और कारोबारी सेवाओं के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार सेवाओं की भागीदारी की जायेगी।
इस अवसर पर उपाध्याय ने कहा कि इस करार के तहत दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को किफायती दर पर राष्ट्रीय स्तर पर सेवायें उपलब्ध करायेंगी और एक-दूसरे के संसाधनों का उपयोग किया जायेगा, जिससे परिचालन लागत में कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियां एक-दूसरे के संसाधनों जैसे भवन टावर इंटेलीजेंट नेटवर्क सर्विसेस और टोल फ्री सेवाओं का उपयोग करेंगी। इससे बीएसएनएल और एमटीएनएल को उपभोक्ता सेवाओं में सुधार पर ध्यान केन्द्रित करने में मदद मिलेगी।
उन्होने कहा, 'एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दिल्ली को छोड़कर जहां भी बीएसएनएल के ग्राहक रोमिंग पर हैं, उनसे रोमिंग शुल्क नहीं वसूला जाता। हम इसका विस्तार करना चाहेंगे ताकि हमारे मोबाइल ग्राहकों को रोमिंग के लिए शुल्क न देना पड़े।'
Tuesday, September 24, 2013
ब्लैकबेरी भी अब बिकने को तैयार
Yugal
12:56 PM
No comments
हैदराबाद के प्रेम वत्स बन सकते हैं ब्लैकबेरी के नए मालिक
![]() |
अब ब्लैकबेरी भी बिकने को तैयार है। ब्लैकबेरी ने बताया कि निवेशकों के एक समूह ने कंपनी को 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 295 अरब रुपए) में खरीदने की पेशकश की है, जिस पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आगे बढ़ने को कहा है। इस सौदे के बाद भारत के प्रेम वत्स ब्लैकबेरी के नए मालिक होंगे।
फेयरफैक्स फाइनैंशल होल्डिंग्स की अगुआई में कंपनियों के एक ग्रुप ने हर शेयर के लिए 9 डॉलर की पेशकश की है। ब्लैकबेरी की सबसे बड़ी शेयर होल्डर कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स है, जिसके पास 10 फीसदी शेयर हैं। भारत के हैदराबाद में पैदा होने पाले प्रेम वत्स फेयरफैक्स फाइनैंशनल होल्डिंग्स के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ हैं। इन्वेस्टर के तौर पर प्रेम वत्स को कनाडा का वॉरन बफे कहा जाता है।
ब्लैकबेरी ने जब अगस्त में यह कहा कि वह अपने लिए खरीदार खोज रही है, तब प्रेम वत्स ने ब्लैकबेरी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। प्रेम वत्स ने कहा है, 'इससे ब्लैकबेरी, इसके कस्टमर्स, कैरियर्स और एंप्लॉयीज़ के लिए नया अध्याय खुलेगा।'
ब्लैकबेरी ने कहा है कि वह फेयरफैक्स से बातचीत जारी रखेगी लेकिन दूसरे विकल्पों के लिए भी रास्ता खुला है। सारी जानकारी मिलने के बाद 4 नवंबर को इस बारे में ऐलान होने की उम्मीद है।

पिछले हफ्ते ब्लैकबेरी ने 4500 कमर्चारियों की छंटनी करने का फैसला किया था। बिक्री में गिरावट की वजह से ब्लैकबेरी को 1 अरब डॉलर के घाटे का अनुमान है।
इंटरनैशनल डेटा कॉर्पोरेशन के मुताबिक ब्लैकबेरी का ग्लोबल मार्केट शेयर घटकर 3.7 फीसदी हो गया है, जो कि ट्रैकिंग शुरू किए जाने के बाद से अब तक का सबसे निचला स्तर है।
इंटरनैशनल डेटा कॉर्पोरेशन के मुताबिक ब्लैकबेरी का ग्लोबल मार्केट शेयर घटकर 3.7 फीसदी हो गया है, जो कि ट्रैकिंग शुरू किए जाने के बाद से अब तक का सबसे निचला स्तर है।
Wednesday, September 18, 2013
गोल्ड पर लोन देने वाली कंपनियों पर शिकंजा
अनुचर
9:51 AM
No comments
बढ़ते चालू खाते घाटे के लिए सोने की अत्यधिक मांग को एक प्रमुख वजह बता रहे रिजर्व बैंक ने इसके प्रति लोगों का आकर्षण कम करने की कोशिशें तेज कर दी है।
नई व्यवस्था के तहत गोल्ड लोन देने के नियमों को सख्त बनाते हुए रिजर्व बैंक ने गोल्ड देने वाली कंपनियों को अब सोने की कुल कीमत का 60 फीसदी तक ही लोन देने के निर्देश दिए हैं।
यानी, गिरवी रखे गए सोने के आभूषण के बदले अब उसकी कीमत का 60 फीसदी तक लोन ग्राहक को मिल सकेगा।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, गोल्ड लोन देने वाली गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) को गिरवी रखे गए सोने की कीमत बांबे बुलियन एसोसिएशन (बीबीए) द्वारा 30 दिन पूर्व निर्धारित 22 कैरेट सोने के बंद भाव के अनुपात पर तय करनी होगी।
वहीं, अब यदि कोई व्यक्ति 20 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण गिरवी रखता है, तो उसे सोने पर मालिकाना हक का सबूत गोल्ड देने वाली कंपनी के यहां पेश करना होगा।
ऐसे व्यक्ति की पहचान का पुख्ता प्रमाण रखना एनबीएफसी की जिम्मेदारी होगी।
रिजर्व बैंक का यह भी कहना है कि कर्ज देने वाली कंपनी को सोना गिरवी रखते समय उसके रिजर्व प्राइस का खुलासा करना जरूरी होगा, ताकि किसी कारणवश यदि कर्ज लेने वाला ऋण चुकाने में असमर्थ रहता है, तो उसके द्वारा रखे गए सोने की नीलामी में सहूलियत हो।
यदि गिरवी रखने गए सोने के आभूषण की शुद्धता 22 कैरेट से कम है, तो एनबीएफसी को इसका 22 कैरेट के अनुरूप शुद्धता व वजन में आकलन कर रिजर्व प्राइज तय करना होगा।
रिजर्व बैंक ने मुताबिक, एक लाख रुपए या उससे अधिक के गोल्ड लोन का भुगतान अब चेक के जरिए ही करना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही एनबीएफसी को पांच लाख से अधिक का गोल्ड लोन लेने वाले व्यक्ति के पैन कार्ड की फोटो कॉपी रखनी होगी।
गोल्ड लोन से जुड़े भ्रामक विज्ञापनों पर भी नकेल कसते हुए रिजर्व बैंक ने एनबीएफसी द्वारा 2-3 मिनट में लोन उपलब्ध कराने के दावे करने वाले विज्ञापनों पर रोक लगा दी है।
नए दिशानिर्देशों के तहत रिजर्व बैंक ने गोल्ड लोन देने वाली एनबीएफसी के लिए नई शाखाएं खोलने के नियम भी सख्त कर दिए हैं।
अब गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों को 1,000 से अधिक शाखाएं खोलने के लिए रिजर्व बैंक की पूर्व अनुमति लेनी होगी।

गरीब की थाली से फिर बाहर हुई प्याज
अनुचर
9:50 AM
No comments
प्याज के दाम एक बार फिर आसमान छूने लगे हैं। तीन दिन पूर्व तक प्याज 50 रुपये किलो बिक रही थी, लेकिन अब प्याज का भाव 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। जबकि अन्य सब्जियों के दामों में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।
प्याज के दामों में हो रही वृद्धि से लोगों के खाने का स्वाद बिगड़ रहा है। इतनी महंगी प्याज खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं है। वहीं छोटे होटलों व ढाबों में परोसे जाने वाले सलाद से भी प्याज गायब हो गई है। प्याज के दामों में एकाएक बढ़ोत्तरी से लोगों ने प्याज खरीदना बंद कर दिया है। तीन दिन पहले तक जो प्याज 50 रुपये के भाव से बिक रही थी, वही प्याज मंगलवार को 70 रुपये किलो प्रति किलो के हिसाब से बिकी। हालांकि अन्य सब्जियों के दामों में भी वृद्धि हुई है, लेकिन वह ना के बराबर है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सब्जियों की नयी फसल नवंबर माह तक आएगी। इसके बाद ही दामों में गिरावट होगी। उनका यह भी कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों से प्याज बढे़ दाम पर ही मंडी में आ रही है।
Tuesday, September 17, 2013
सेमसंग गेलेक्सी नोट-3 अब भारत में
Yugal
9:40 AM
No comments
दुनिया की नं 1 मोबाइल कंपनी सेमसंग अपना लेटेस्ट मॉडल गेलेक्सी नोट-3 अब 17 सितम्बर को भारत में उतारेगी हालांकि मार्केट में बिक्री के लिए यह 25 सितम्बर से ही उपलब्ध होगा। इसकी ऎसेसरी के रूप में सेमसंग गेलेक्सी का स्मार्ट वॉच भी आ रहा है जो कि आसानी से फोटो,हैंड्स फ्री कॉल एवं इंस्टांट मैसेजिंग जैसे फंक्शन निभा सकता है।
गेलेक्सी नोट 3 ने इस बार इसके पॉवरफुल हार्डवेयर को ध्यान में रखते हुए स्मूथ फंकशनिंग के लिए नेचर यूएक्स ओेएस इस्तेमाल किया है।
प्रोसेसर
गेलेक्सी नोट 3 में मौजूद लेटेस्ट कोरटेक्स ए-15 प्रोसेसर 1.9 गीगा हर्ट्ज की स्पीड से इसकी भारी भरकम प्रोसेसिंग को हैंडल कर सकता है। इसका दूसरा प्रोसेसर कोरटेक्स ए-7,1.3 गीगा हर्ट्ज की स्पीड से इसके ऑप्रेटिंग सिस्टम एवं यूजर इंटरफेस को मैनेज कर सकता है जो आपको शानदार परफॉरमेंस व बैटरी सेविंग प्रदान करता है।
स्टोरेज
गेलेक्सी नोट 3 में 3 जीबी आरएएम 32 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। साथ ही इसका 64 जीबी का माइक्रो एस डी कार्ड आपको एक्सटेंडिड स्टोरेज देता है।
कैमरा
आप इसके 13 एम पी कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड से अल्ट्रा एच डी विडियो एवं 60 फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड से फुल मोशन वीडियो आसानी से ले सकते हैं।
सिक्यारिटी
गेलेक्सी नोट 3 का किेनॉक्स फीचर आपके डाटा को सुरक्षित रखता है व आप इसमें कई प्रकार की सिक्यारिटी सेंसिटिव एपलिकेशन भी चला सकते हैं।
अन्य फीचर्स
-वाइ-फाइ
-नियर फील्ड कम्यूनिकेशन
-ब्लू-टूथ 4.0 एलई
-आइआर एलईडी ब्लास्टर
-जीपीएस विद ग्लासनोस सपोर्ट

शुरुआती कारोबार में रुपये में सुधार
Yugal
9:36 AM
No comments
निर्यातकों की ओर से डॉलर बिकवाली और पूंजी प्रवाह बढऩे से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज डॉलर की तुलना में रुपया 90 पैसे की मजबूती के साथ चार सप्ताह के उच्चतम स्तर 62.58 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान रुपया दो पैसे के मामूली सुधार के साथ 63.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फॉरेक्स बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर की तुलना में रुपये की विनिमय दर 90 पैसे के सुधार के साथ 62.58 रुपये
प्रति डॉलर पर पहुंच गई।
प्रति डॉलर पर पहुंच गई।
Monday, September 16, 2013
डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, 62.50 पर खुला, सेंसेक्स में भी तेजी
अनुचर
10:22 AM
No comments
रुपये में आई शानदार रिकवरी और एशियाई बाजारों की जोरदार उछाल से घरेलू बाजारों को जबर्दस्त सहारा मिला है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 62.50 के स्तर तक मजबूत हुआ है।
वहीं बैंक, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, पीएसयू, ऑटो, पावर और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी के बल पर भारतीय बाजारों में उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि फार्मा शेयरों में बिकवाली हावी है। दिग्गजों में आई उछाल के चलते मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 330 अंक यानि 1.5 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 20,064 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 96 अंक यानि 1.6 फीसदी की मजबूती के साथ 5,947 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान एक्सिस बैंक, डीएलएफ, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी और जिंदल स्टील सबसे ज्यादा 3.3-2.5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि रैनबैक्सी 27 फीसदी तक गिर गया है। साथ ही दिग्गज शेयरों में एचसीएल टेक 1.5 फीसदी, विप्रो 0.6 फीसदी और इंफोसिस 0.2 फीसदी तक गिरे हैं।
मिडकैप शेयरों में ईआईडी पैरी, रेडिंग्टन इंडिया, सिंटेक्स इंडस्ट्रीज, आईआरबी इंफ्रा और साउथ इंडियन बैंक सबसे ज्यादा 4.5-3.4 फीसदी तक चढ़े हैं। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में मन इंडस्ट्रीज, एचसीएल इंफो, आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग, सिम्प्लेक्स इंफ्रा और ग्रैविटा इंडिया 12.6-7.2 फीसदी तक उछले हैं।
हालांकि मिडकैप शेयरों में स्ट्राइड्स आर्कोलैब, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, वैबको इंडिया, इंडियन इंफोटेक और रेलिगेयर एंटरप्राइजेज सबसे ज्यादा 4.8-1.5 फीसदी तक गिर गए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में श्री ग्लोबल ट्रेड, इंडियन मेटल्स, एल्डर फार्मा, हटसन एग्रो और सीलन एक्सप्लोरेशन 8.7-2.8 फीसदी तक टूटे हैं।
इधर, एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का बाजार निक्केई आज बंद है। वहीं कोरिया का बाजार कोस्पी 0.5 फीसदी ऊपर है। एसजीएक्स निफ्टी में 95.5 अंक यानि 1.5 फीसदी से ज्यादा की जोरदार उछाल के साथ 5970 पर कारोबार हो रहा है।
हालांकि शंघाई कम्पोजिट 0.25 फीसदी गिरा है, जबकि हैंग सेंग में 1 फीसदी से ज्यादा की अच्छी तेजी देखी जा रही है। स्ट्रेट्स टाइम्स में भी 1.5 फीसदी की उछाल आई है, जबकि ताइवान इंडेक्स में 1.2 फीसदी की मजबूती आई है।
Saturday, September 14, 2013
आधी रात से 1.63 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
Yugal
9:19 AM
No comments
लगभग हर महीने बढ़ रहे पेट्रोल के दामों से आम जनता बेहद परेशान है. एक बार फिर पेट्रोल की कीमत शुक्रवार आधी रात से 1.63 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है. हालांकि इसमें राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स शामिल नहीं किया गया है.
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने घोषणा करते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मोटर स्पिरिट (एमएस) की कीमत बढ़ने और रुपये की कीमत में अस्थिरता की वजह से कीमत बढ़ानी पड़ी है. रुपये और डॉलर की विनिमय दर और मोटर स्पिरिट के मूल्य में स्थिरता आने के बाद कीमत वापस घटा दी जाएगी.
कंपनी के मुताबिक जो घटनाक्रम फिलहाल चल रहा है उसका असर आगे की कीमत में शामिल कर लिया जाता है. गौरतलब है कि तीन सरकारी तेल कंपनियों ने भी 1 सितंबर को कीमत बढ़ाई थी. तब पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2.35 रुपये और 0.50 रुपये प्रति लीटर बढाए गए थे.
विदेशी मुद्रा भंडार घटकर हुआ 274.8 अरब डॉलर
Yugal
9:16 AM
No comments
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 68.51 करोड़ डॉलर घटकर 274.81 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में कमी आने की वजह से मुद्रा भंडार में यह कमी आई।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 65.65 करोड़ डॉलर घटकर 246.74 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, स्वर्ण भंडार 21.72 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा। (एजेंसी)
Wednesday, September 4, 2013
हुंडई ने लांच की ग्रैंड आई10
अनुचर
8:01 AM
No comments
हुंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने मंगलवार को कांपैक्ट कार 'ग्रैंड आई10' को लांच करने की घोषणा की। कंपनी ने कार की कीमत दिल्ली में शोरूम पर 4.29 लाख रुपए से 6.21 लाख रुपए के निर्धारित की है। कंपनी का कहना है कि नई लांचिंग से कंपनी को बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने ग्रैंड आई10 के डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करण पेश किए हैं। इनमें 1100 सीसी डीजल और 1200 सीसी पेट्रोल इंजन है।
पेट्रोल ग्रैंड आई10 की कीमत 4.29-5.47 लाख रुपए तथा डीजल 5.23-6.41 लाख रुपए के बीच है। एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी बी एस सेवो ने कहा,'ग्रैंड आई10 विश्वस्तरीय कार है जो भारतीय बाजार के लिए विकसित की गई है।
ग्रैंड हुंडई भारतीय ग्राहकों के लिए आइडियल कार है जिसके जरिए उच्चस्तरीय क्वालिटी, ड्यूरेबिलिटी और रिलायबिलिटी की पेशकश की गई है। यह शहरों में घूमने के लिए एक आदर्श कार है और स्टाइल से लेकर प्रदर्शन तक में संपूर्ण पैकेज के साथ यह कॉम्पैक्ट हाई एंट्री वर्ग में नए मानक रचेगी।
हमें उम्मीद है कि ग्रैंड अपनी बेहतरीन पेशकश के साथ भारत में एक बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंचेगी।' कंपनी नए ग्रैंड आई10 के साथ बाजार की प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को कड़ी प्रतिस्पर्धा देने की तैयार कर रही है।
जानकारों का मानना है कि हुंडई की यह नई कार मारुति स्विफ्ट और फोर्ड फिगो जैसी कारों को टक्कर देगी। कंपनी ने इसे आई10 और आई20 के बीच रखा है। इसमें पीछे भी एसी का झरोखा दिया गया है। कार की पिछली खिड़की को भी नया रूप दिया गया है। भारतीय जरूरतों के हिसाब से कंपनी ने कार की लंबाई ज्यादा रखी है साथ ही इसका व्हील बेस भी बड़ा रखा गया है।
Sunday, September 1, 2013
मनमोहन सिंह ने मुख्य मुद्दों पर कुछ बोला ही नहीं: गोदरेज
अनुचर
9:14 AM
No comments
गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संसद में दिए गए बयान पर असंतोष जताया है। गोदरेज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कारोबारियों की मुश्किलों से जुड़े मसलों की उपेक्षा की है। पिछली तारीख से टैक्स लगाए जाने के प्रस्ताव जैसे मामलों का प्रधानमंत्री ने अपने बयान में उल्लेख नहीं किया।
एक साक्षात्कार के दौरान गोदरेज ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री ने कुछ तथ्यों को नजरअंदाज किया है। हमारी सबसे बड़ी गलती तब हुई थी जब दो साल पहले के बजट में पिछली तारीख से टैक्स लगाने का संशोधन प्रस्ताव पेश किया गया था। प्रधानमंत्री इस सबसे बड़ी समस्या का जिक्र करना भूल गए, जिसके कारण देश में कारोबार करना मुश्किल बना हुआ है।'
गोदरेज के मुताबिक, पिछली तारीख से टैक्स लगाने के प्रस्ताव से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बारे में बड़े पैमाने पर नकारात्मक धारणा बनी। आर्थिक चिंताओं के परिणामस्वरूप अर्थव्यस्था की आज यह हालत हुई है।
अर्थव्यवस्था की बदहाली पर चुप्पी तोड़ते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में बयान दिया था। इसमें मनमोहन ने सुधारों को वापस लेने और किसी तरह के पूंजी नियंत्रण के उपाय लागू करने की संभावना से इन्कार किया था।
Wednesday, August 28, 2013
अब चुनाव ही आखिरी रास्ता - बीजेपी
Yugal
2:39 PM
No comments
रुपये की कमजोरी ने सरकार को एक बार फिर विपक्षी दलों के निशाने पर ला खड़ा किया है. बीजेपी नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अब अर्थव्यवस्था को बचाने का एक ही रास्ता बचा है कि समय रहते चुनाव करा लिए जाएं.
यशवंत सिन्हा ने कहा, 'मैं कई दिनों से बिना राजनीति से प्रेरित हुए यह कह रहा हूं कि सरकार ने अर्थव्यवस्था से नियंत्रण खो दिया है. अब एक ही उपाय बचा है कि सरकार चुनाव कराए.'
सिन्हा ने यह भी कहा कि यह हालत किसी और देश में होती तो लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर होते और सरकार से कहते कि तुम अब जाओ, अब चुनाव होगा. उन्होंने कहा, 'रुपया आज 68 पर है, कल कहां जाएगा, परसों कहां जाएगा, कहना मुश्किल है.'
सबसे बड़ा है डॉलर: नकवी
लुढ़कते रुपये पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बड़े ही काव्यात्मक अंदाज में चुटकी ली. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'डॉलर की डोली पर रुपये की रुखसती पर कांग्रेस जश्न मना रही है.' उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, 'बाप, बड़ा न भैया, सबसे बड़ा है डॉलर'...यह है भारत निर्माण.'
गौरतलब है कि बुधवार को कमजोरी का नया रिकॉर्ड बनाते हुए रुपया डॉलर के मुकाबले 69 के करीब पहुंच गया. फूड बिल पारित होते ही उससे होने वाले राजकोषीय खर्च के बोझ तले शेयर बाजार भी दब गया. 462 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 17,505 के आंकड़े पर पहुंच गया. इतना ही नहीं,. दस ग्राम सोने की कीमत भी 34,420 रुपये तक पहुंच गई
बकवास कर रहे हैं चिदंबरम: CPI
सीपीआई नेता गुरुदास दास गुप्ता ने भी तीखे शब्दों में सरकार पर नाराजगी जताई. उन्होंने यहां तक कह डाला कि चिदंबरम बकवास कर रहे हैं. सीपीआई नेता ने कहा, 'रुपया गिर रहा है, अभी और गिरेगा. लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही. सिर्फ बकवास कर रही है. सदन में भी चिदंबरम ने बकवास की. अब कोई इनवेस्टमेंट नहीं होगा और पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि हमारे यहां कैसे आर्थिक हालात हैं. मुनाफाबाजी करने वाले लोग दाम को आगे बढ़ाएंगे.'
क्या सोना गिरवी रखेगी सरकार!
इससे पहले मंगलवार को बदहाल इकोनॉमी को सही रास्ते पर लाने के लिए सरकार ने सोना गिरवी रखने के संकेत दिए थे. वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने कहा था, 'हमारे पास 31000 टन सोना है. अगर हम 500 टन सोने को गिरवी रखकर नकद उगाहने की कोशिश करते हैं तो चालू खाता घाटे का निपटारा हो सकता है. यह एक सुझाव मात्र है. 2009 में भी हमने ऐसा किया था.'
क्या कहते हैं विशेषज्ञ:
आकाश जिंदल: अगर वक्त रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो देश अब तक की सबसे बड़ी मंदी में प्रवेश कर सकता है.
सुनील शाह: यह गिरावट आने वाले दिनों में भारी महंगाई ला सकती है.
राकेश बंसल: गिरावट अभी और गहरा सकती है. इस वक्त तो आईटी सेक्टर में भी मुनाफावसूली करके बाहर बैठना ही ठीक है.

विशेष
Contact
तकनीक
We Welcome Writers
If you want to write for Chokanna.com. Please contact us.