नोएडा मे दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के उदघाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मेट्रो मे सफर किया
देखिये विडियो
देखिये विडियो
जिस महिला ने बेटी जन्मी, उसे एक बार कुछ समय के लिए बेटा मिल गया। इस कारण अब उसने अपनी बेटी की दूध पिलाने तक से इनकार कर दिया है।
सीता ने बताया कि उसने बेटा जन्मा था। ऑपरेशन के बाद उसके परिजनों को बेटा ही दिया था। बाद में उसकी मां जेमा से बेटा छीनकर बेटी दे दी है। सीता ने कहा कि बेटी मेरी है ही नहीं है तो मैं दूध क्यों पिलाऊं। मैं इसे दूध नहीं पिलाऊंगी। सीता के परिजन गजेंद्र ने कहा कि गुरुवार को गांव के सरपंच को बुलाया है, तभी कोई निर्णय होगा। तब तक परिजन बच्ची को नहीं अपनाएंगे।नीरा के परिजनों ने कहा कि उनकी बहू ने बेटा जन्मा है, अभी उनके पास बेटा है। उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हां, पहले बेटी दी थी। इसे अस्पताल वालों ने वापस ले लिया है। साथ ही कहा कि जिनके बेटी हुई, वे फालतू में झगड़ा कर रहे हैं।
गलती हुई थी। मेरे ओटी से बाहर आने पर पता चल गया था। इस कारण तत्काल इसमें सुधार कर दिया गया। परिजनों को भी समझा दिया था। मैंने जो डिलेवरी कराई, उसके बेटा हुआ था। डॉ. हुमड़ की डिलेवरी में फीमेल चाइल्ड था। -डॉ. फूलचंद यादव
बच्चे बदल गए थे, कुछ मिनट में ही सही परिजनों को उनके बच्चे दे दिए गए। फीमेल चाइल्ड की मां, बच्चे को दूध नहीं पिला रही है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। इसके बाद भी मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. दीपक नेमा, पीएमओ