सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आडे हाथों लेते हुए कहाकि देश का नेतृत्व कमजोर व्यक्ति के हाथ में है जिसके चलते पड़ोसी देश चीन देश में घुसपैठ करता है और पाकिस्तान भारतीय सीमा में घुसकर सैनिकों के सिर काट ले जाता है। आज देश को अटल बिहारी जैसे दृढ इच्छाशक्ति वाले नेतृत्व की आवश्यकता है क्योंकि कमजोर इच्छाशक्ति वाला नेतृत्व देश का भला नहीं कर सकता।
उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में छह वर्षों तक महंगाई को रोके रखा जिसके चलते विश्व स्तर के अर्थशाçस्त्रयों को भी यह कहना पड़ा कि यदि भारत की अर्थव्यवस्था इसी प्रकार चलती रही तो आने वाले वक्त में भारत विश्व स्तर पर सिरमौर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सबसे अधिक कांग्रेस का शासन रहा है। आजादी के बाद भारत विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ देशों में शामिल था लेकिन आज दुनिया का भ्रष्टतम देश बन गया है।
रेल से लेकर खेल, कोयले से लेकर अंतरिक्ष तक नित नए घोटाले हो रहे हैं। राष्ट्र्रपति तथा प्रधानमंत्री के पद पर बैठे व्यक्तित्व को नैतिकरूप से ईमानदार होना चाहिए लेकिन अबके प्रधानमंत्री कितने ही घोटालों में नाम आने के बाद भी सत्ता का मोह नहीं छोड़ते जबकि पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने एक रेल दुर्घटना पर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दे दिया था।
गोहाना में जनसंघर्ष रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा की केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने पूंजीपतियों को साढ़े पांच लाख करोड़ रूपए की सब्सिडी देकर देश के किसान-मजदूर का गला घोंटने का काम किया है। उन्होंने शनिवार को "कांग्रेस हटाओ देश बचाओं" अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कृषि क्षेत्र के दयनीय हालात के चलते ढाई लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। यदि यह राशि कृषि क्षेत्र पर खर्च की जाती तो देश की तस्वीर कुछ और ही होती।
0 comments :
Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com