भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा की कांग्रेस ने नौ वर्षो के शासन में जनता को ठगने का काम किया है। आज हम धनवान देश के गरीब नागरिक हैं। पूरा देश महंगाई, भ्रष्टाचार व आतंकवाद से त्रस्त है। इसका खामियाजा कांग्रेस को आगामी चुनाव में भुगतना होगा। गडकरी ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का अर्थ बदलकर देश के मुसलमानों को डराया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि जितना दंगा कांग्रेस शासित राज्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में हुआ। उतना कभी भी भाजपा शासित राज्यों में नहीं हुआ। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी धर्मनिरपेक्ष राजनीति करती है। यदि भाजपा सत्ता में आती है तो जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा के आधार पर फर्क किए बिना पूरे देश के नागरिकों को विकास का समान अवसर प्रदान करेगी।
उन्होने कहा की जिस कांग्रेस से पूरा देश त्रस्त है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए उसी से प्रभावित हो गए। वह अपनी राजनीति करें, इससे भाजपा को एतराज नहीं है पर पार्टी के बारे में गलत टिप्पणी नहीं करें।
0 comments :
Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com