माफिया विजय आनंदगिरी गोस्वामी उर्फ विक्की गोस्वामी का बचपन से लेकर जवानी तक का सफर अहमदाबाद में ही बीता। अहमदाबाद के पालडी इलाके में स्थित लक्ष्मीकुंज सोसायटी के बंगला नं. 6 विक्की गोस्वामी का घर था। आज भी यहां विक्की का परिवार रहता है। हालांकि अब परिवार ने विक्की से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं।
युएई की पुलिस ने 1997 में ड्रग्स रखने के आरोप में विक्की को गिरफ्तार किया था। विक्की को 25 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उसके अच्छे बर्ताव और मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के चलते वह 5 सालों में ही बरी हो गया था।
उसके साथ ही उसकी पत्नी ममता कुलकर्णी ने भी इस्लाम धर्म अपना लिया है जो की बॉलीवूड की अभिनेत्री रही है। बताया जाता है कि विक्की जब जेल में था, तभी ममता कुलकर्णी ने उससे शादी कर ली थी। इनका अफेयर काफी पुराना है। विक्की जब जेल में था, तब उसका होटल बिजनेस ममता ही संभाला करती थी।
11 साल तक बॉलीवूड मे काम करने के बाद ममता माफिया की मोहब्बत मे फंस गयी।

एक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार दुबई में आजीवन कारावास 25 वर्ष का होता है। लेकिन आरोपी इससे बचने के लिए अपील कर सकता है। इसमें आरोपी का अच्छा बर्ताव और कुरआन की आयतें पढ़ना सीखकर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने वाले व्यक्ति की सजा बहुत कम कर दी जाती है। विक्की ने इसी सजा से बचने के लिए मुस्लिम धर्म अंगीकार किया था। उसने जेल में ममता से मुस्लिम रीति-रिवाज से ही शादी की थी।
विकी की दया याचना की अपील पर विरोधी पक्ष के वकील ने काफी मजबूत तथ्य पेश किए थे। वकील ने यहां तक कहा था कि यह एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी है। इसलिए उसे माफी नहीं मिलनी चाहिए। लेकिन इस्लाम धर्म अंगीकार कर लेने के चलते विक्की को 5 साल में ही जेल से रिहाई मिल गई थी।
0 comments :
Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com