पाकिस्तान: पाँच बंदूकधारीयों ने दो बहनो 15 वर्षीय नूर बसरा, 16 वर्षीय नूर जहां की हत्या कर दी। उन पर आरोप लगाया की उन्होने बारिश मे नहाते हुए नृत्य किया और वीडियो बनाया। ऐसा माना जा रहा है की उनके ही सौतेले भाई ने इनकी हत्या की है। इस घटना मे इनकी माँ की भी हत्या कर दी गयी।
इन लड़कियों का अपराध मात्र इतना सा था की इनहोने बारिश की फुहारों मे नहाने का आनंद लिया और वीडियो बनाया। जबकि नहाने के दौरान दोनों बहनो ने अपने पारंपरिक वस्त्र पहन रखे थे और सर को दुपट्टे से ढँक रखा था।
इस वीडियो मे लड़कियों ने पारंपरिक सलवार-कमीज और हरे और बेंगनी रंग की चुन्नी से सर ढँक रखा था। वीडियो मे एक लड़की थोड़ी सी मुस्कुराइ थी।
0 comments :
Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com