![]() |
file photo |
दिल्ली के वीवीआईपी इलाके अशोक रोड पर शनिवार देर रात सड़क पर स्टंट कर रहे बाइकर्स पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से बाइक के पीछे बैठे एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या बाइकर्स को रोकने के लिए गोली मारना ही पुलिस के पास एक मात्र विकल्प था?
इस बीच इस गोलीकांड के न्यायायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इस गोलीकांड में मारे गए करण की मां मंजू ने पुलिस पर करण की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को गोली नहीं चलानी चाहिए थी। पुलिस उसे डंडे मार सकती है। उन्होंने कहा कि करण के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
यह घटना शनिवार देर रात करीब ढाई बजे नई दिल्ली के अशोक रोड इलाके की है। पुलिस का कहना है कि शनिवार रात 2 बजकर 20 मिनट पर फोन आया कि अशोक रोड इलाके में विंडसर पैलेस के पास 35 से 40 बाइकर्स स्टंट कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पीसीआर वै न घटनास्थल की ओर रवाना की गई।
0 comments :
Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com