Facebook Twitter Google RSS

Friday, August 23, 2013

चीनी घुसपैठ सामने आया विडियो - सीमा पर धक्कामुक्की

Yugal     2:34 PM  No comments



भारतीय सीमा में घुसपैठ करते चीनी सैनिक पहली बार एक विडियो में रंगे हाथ पकड़े गए हैं। एक ऐसा विडियो सामने आया है, जिसमें चीनी सैनिक भारतीय सीमा के बहुत अंदर तक घुसे हुए हैं। विडियो में भारतीय सैनिकों के रोकने पर वह जोर-जबर्दस्ती व हाथापाई भी करते नजर आते हैं। भारतीय सैनिक बाद में उन्हें वापस भेज रहे हैं। यह विडियो भारत के किस इलाके का है, यह तो अभी साफ नहीं हुआ है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह अरुणाचल प्रदेश के तवांग का हो सकता है।

हमारे सहयोगी चैनल 'टाइम्स नाउ' ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ का यह एक्सक्लूसिव विडियो जारी किया है। इसमें एक दर्जन के करीब चीनी सैनिकों की टुकड़ी भारतीय सीमा में घुसी हुई है और भारतीय सैनिक उन्हें वापस जाने को कह रहे हैं।

विडियो में भारतीय कमांडर चीनी कमांडर से कह रहा है कि तुम हमारी सीमा में बहुत अंदर तक घुस आए हो। यह हमारी जमीन है। आगे बढ़ने की इजाजत नहीं मिलेगी। आपको वापस जाना होगा। इन चीनी सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने घेरा हुआ है। इसके बाद वे एक जगह बैठकर माइक्रोफोन से अपने कमांडरों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। विडियो में भारतीय कमांडर सभी चीनी सैनिकों को एक जगह जमा होने और अपने इलाके में जाने को कहता है। चीनी कमांडर इस पर काफी बहस करता दिखता है, लेकिन आखिरकर भारतीय कमांडर को सिगरेट ऑफर करता हुआ वापस जाने को तैयार दिखता है।

गौरतलब है कि 13 अगस्त को चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश में 20 किलोमीटर तक घुसपैठ की थी। चीनी सेना की टुकड़ियां अरुणाचल की सीमा में 20 किलोमीटर तक दाखिल हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिक टुकड़ियां 3-4 दिन तक रुकी रही थी। 15 अप्रैल को भी चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी की पूरी पलटन ने 10 किलोमीटर अंदर आकर भारतीय जमीन पर तंबू गाड़ दिए थे। पिछले एक साल में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में कई बार चीनी सैनिक भारतीय हिस्से में दाखिल हो चुके हैं।


Yugal


खतरनाक खबरचोर से संबन्धित
View all posts by Anuchar Bharat →

0 comments :

Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com

विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.