छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सीट से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जूदेव का बुधवार शाम गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह लीवर और किडनी की बीमारी से पीडि़त थे।
उनकी मौत के बाद से उनकी पत्नी माधवी इस कदर टूट गईं की उन्होंने बुधवार की रात ही खुद को मारने की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पातल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लोकसभा के सांसद और जूदेव का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह 64 वर्ष के थे। जूदेव किडनी और लीवर में संक्रमण की वजह से पिछले 45 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।
जशपुर राजघराने के राजकुमार दिलीप सिंह जूदेव के परिवार में पत्नी माधवी देवी और दो पुत्र प्रबल प्रताप सिंह और युद्धवीर सिंह है। युद्धवीर सिंह छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और अन्य नेताओं ने जूदेव के निधन पर दुख व्यक्त किया। जूदेव के निधन की खबर मिलते ही भाजपा के दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। जूदेव उस वक्त विवादों के घेरे में आये थे जब वर्ष 2003 में एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान उन्हें रिश्वत लेते पकड़े गया था। उस समय वह केंद्रीय मंत्री भी थे। खदानों से संबंधित मामले में ऑस्ट्रेलिया की कंपनी से घूस लेते समय वीडियो में उन्हें यह कहते देखा गया था कि 'पैसा खुदा तो नहीं पर खुदा कसम खुदा से कम भी नहीं'। राष्ट्रीय स्तर पर यह मामला काफी चर्चित हुआ था। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी।
0 comments :
Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com