Facebook Twitter Google RSS

Thursday, August 15, 2013

‘केजरीवाल भी भ्रष्टाचार में शामिल’

Yugal     1:11 PM  No comments



नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के निकट सहयोगी उमेश कुमार ने बगावत का झंडा उठाते हुये उन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया है तथा लोगों से उन्हें चंदा नहीं देने की अपील की है। उमेश कुमार ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने प्रारंभ में पार्टी में पारदॢशता रखने की बात कही थी लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मनमाने ढंग से उम्मीदवारों का चयन किया गया। कुमार ने खुद को भारतीय आम आदमी परिवार का अध्यक्ष बताया।

उनके साथ संगठन के महासचिव पुनेश कुमार भी उपस्थित थे। दोनों आप से भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के प्रथम चरण के आंदोलन के दौरान जो राशि जुटाई गई थी। वह अब आप के संचालन पर खर्च की जा रही है जिसकी वह हकदार नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्ना एसएमएस कार्ड एक करोड रपये का बेचा गया और यह राशि केजरीवाल पार्टी के प्रचार प्रसार पर खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्ड के माध्यम से लोगों को हजारे के कार्यक्रमों की जानकारी दी जानी थी लेकिन दो-तीन संदेशों के बाद लोगों को कोई जानकारी नहीं दी गयी जो कार्ड खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी हैं।

, ,

Yugal


खतरनाक खबरचोर से संबन्धित
View all posts by Anuchar Bharat →

0 comments :

Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com

विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.