Facebook Twitter Google RSS

Thursday, September 26, 2013

पाक ने पुंछ सेक्टर में की गोलीबारी

अनुचर     8:20 AM  No comments

संघर्ष विराम का नए सिरे से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम भारतीय चौकियों पर आज रात बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी इसका करारा जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता एस एन आचार्य ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे और स्वचालित हथियारों से पुंछ जिले के भीमभेरगली उप सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर रात आठ बजकर 40 मिनट पर गोलीबारी शुरू की।

भारतीय सैनिकों ने भी इसका जवाब दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से देर रात तक गोलीबारी होती रही। प्रवक्ता ने बताया कि किसी के भी हताहत होने का समाचार नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि इस साल सितंबर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की यह 19वीं घटना है। उन्होंने कहा कि इस साल 25 सितंबर तक पाकिस्तान 120 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।

, ,

अनुचर


खतरनाक खबरचोर से संबन्धित
View all posts by Anuchar Bharat →

0 comments :

Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com

विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.