![]() |
उभरा हुआ टापू |
पाकिस्तान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। असर इतना भयावह था कि पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह के सामने समुद्र में 40 फीट ऊंचा टापू उभर आया।
भारत के उत्तरी इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि भारतीय क्षेत्र में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप मंगलवार की शाम 4.29 बजे आया। इसका केंद्र बलूचिस्तान प्रांत में आवारन से 69 किमी. की दूरी पर था। इसका सबसे अधिक असर खुजदार जिले पर पड़ा। यहां सैकड़ों मकान और दुकानें ढह गईं। इससे 45 लोगों की मौत हुई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आए भूकंप की वजह से ग्वादर बंदरगाह के पास समुद्र में एक द्वीप (निकल आया है। बताया जा रहा है कि यह द्वीप झंडा नामक तट से करीब 600 मीटर दूर है। यह करीब 40 फीट ऊंचा और 100 फीट चौड़ा है।
ऐसे बना द्वीप
अमेरिकी भूगर्भ विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि यूरेशियन प्लेट में बिखराव हुआ है। यह बिखराव माकरान सबडक्शन जोन में हुआ है। यहां पर मौजूद चारों प्लेट्स में लगातार टकराव या बिखराव की स्थिति बनी हुई है। जब एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे खिसकती है तो उसके ऊपर मौजूद सतह ऊंचाई प्राप्त करती है। इसीलिए यह द्वीप समुद्र के अंदर से निकल कर बाहर आ गया है।
पाकिस्तान बसा है यूरेशियन प्लेट पर
पाकिस्तान यूरेशियन प्लेट पर बसा हुआ है। उसके नीचे तीन तरफ इंडियन, अरेबियन और अफ्रीकन प्लेट है। इंडियन और यूरेशियन प्लेटों में लगातार हलचल हो रही है।
क्या है यूरेशियन प्लेट
यह दो टेक्टोनिक प्लेट के बीच का स्थान होता है। यहां बिखराव होने पर बड़े पैमाने का भूकंप और टकराव पर बड़ी सुनामी की आशंका रहती है।
वैज्ञानिकों ने दी थी चेतावनी: मई 2013 में साउथहैम्पटन यूनिवर्सिटी और कनाडा के पैसिफिक जियोसाइंस सेंटर के वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की थी। उन्होंने बताया था कि माकरान सबडक्शन जोन में काफी ज्यादा हलचल हो रही है। इसी वजह से पाकिस्तान, ईरान, ओमान और भारत को खतरा है।
टापू निकलने के पुराने मामले
फरवरी 2010 : जापान के कोस्टगार्ड ने टोक्यो से 1999 किमी दूर समुद्र में एक द्वीप उभरा हुआ देखा। यह एक ज्वालामुखी था। यह 30 मंजिला ऊंचा था।
दिसंबर २०११ : यमन के तट से थोड़ी दूर समुद्र में रग्ड और हेकॉक द्वीप के पास एक नया द्वीप निकल आया था। यह करीब 530 मीटर चौड़ा और 710 मीटर लंबा था।
0 comments :
Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com