Facebook Twitter Google RSS

Saturday, September 28, 2013

पाकिस्तान में भूकंप से अब तक 515 लागों की मौत

Yugal     9:35 AM  No comments


पाकिस्तान के बलूचिस्तान को हिलाकर रख देने वाले भूकंप में अब तक कुल 515 लोगों की जान जा चुकी है। रेस्क्यू टीम अभी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। टीम भूकंप के केंद्र रहे अवरान जिले सहित कई दूरदराज के इलाकों में भी पहुंच गई है। इस बीच, भूकंप प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को भी 5 रिक्टर स्केल तेजी के झटके महसूस किए गए।

बलूचिस्तान के चीफ सेक्रेटरी ने 515 लोगों के मरने की पुष्टि की है। सबसे ज्यादा मौतें अवरान जिले में हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कुदरत के इस कहर में 700 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। शुक्रवार को भी भूकंप की मार झेल रहे इलाकों में राहत के सामान की सप्लाई करने जा रहे सेना के एक हेलिकॉप्टर पर संदिग्ध आतंकवादियों ने फायरिंग की। हालांकि इस फायरिंग में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस इलाके में सेना के हेलिकॉप्टर पर यह दूसरा हमला था। इससे पहले गुरुवार को भी हेलिकॉप्टर पर रॉकेट से हमला किया गया। इस हमले में सेना के दो टॉप अफसर और नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुखिया बाल-बाल बचे। इसके अलावा बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ राहत अभियान के लिए जा रहे डॉक्टरों पर भी फायरिंग की गई।

भूकंप से प्रभावित इलाकों में एक हजार से ज्यादा टुकड़ियां भेज दी गई हैं। अंदेशा है कि अब भी भूकंप में गिरी इमारतों के मलबों में हजारों लोग दबे हुए हैं।

,

Yugal


खतरनाक खबरचोर से संबन्धित
View all posts by Anuchar Bharat →

0 comments :

Thanks for comment. Please keep visit chokanna.com

विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.