Facebook Twitter Google RSS

Wednesday, September 20, 2017

भारत के सबसे महान और गज़ब के अनसुलझे रहस्य

अनुचर     1:15 PM  No comments
हमारे देश मे कुछ ऐसी रहस्यमयी घटनाएँ या रहस्यमयी चीजें है जिनका उत्तर आजतक नहीं मिल सका  । आज जानते हैं  भारत की ऐसी ही दस प्रमुख रहस्यमयी घटनाओं के बारे मे।

ऐसी ही एक घटना । सन 2001 के बीच की बात है दिल्ली मे अलग अलग जगह से मंकी मेन को देखे जाने की खबरें आने लगी जिन जिन लोगों ने इसे देखा उन्होने बताया की बंदर जैसा दिखाई देने वाला एक राक्षस रात को आता है और लोगों पर हमला करता है। कोई कहता था की वह चार फीट का है। किसी ने बताया की वो काले बालों से ढका हुआ है । किसी ने बताया की वो हेलमेट पहनता है । किसी ने बताया की उसकी चमकती हुई लाल लाल आंखे हैं । लेकिन कुछ लोगों का कहना था की वो 8 फीट लंबा, हस्ट पुष्ट शरीर का राक्षस है । किसी ने बताया की वह एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर आसानी से कूद जाता है ।

कई लोगों ने अपने आपको मंकी मेन के हमले से घायल होना बताया । उन्होने मंकी पेन के पंजों से होने वाले स्क्रेच दिखाये । कुछ रिपोर्टों के अनुसार तो तीन लोग मारे भी गए।

धीरे धीरे ये घटनाएँ कम होने लगी और एक दिन इन घटनाओं का होना बिलकुल बंद हो गया। मंकी मेन की पहेली आज भी अनसुल्झा रहस्य है

सारी रहस्यमयी घटनाएँ जानने के लिए देखिये ये विडियो



Monday, September 18, 2017

भारत की 10 ऐसी रोचक बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं

अनुचर     7:51 AM  No comments
हम दुनिया के सबसे तेज बढ्ने वाली अर्थव्यवस्था हैं

हम प्रगति कर रहे हैं लेकिन आज भी विदेशों मे हमे गरीब देश समझा जाता है

वे सोचते हैं की हमारा देश गरीब है, बीमार हैं, यहाँ वहाँ भिखारी घूमते रहते हैं



आइये जानते हैं की आखिर हम हैं क्या 
सवा सौ करोड़ की आबादी मे से आधे यानि की 50 परसेंट लोग 25 साल के हैं इससे भी बड़ी बात ये हैं की देश के दो तिहाई लोग 35 साल से कम के हैं। इसका एक ही मतलब है की हमारा देश धीरे धीरे ही सही लेकिन मजबूती से युवा शक्ति की ताक़त से विकास कर रहा है। युवा शक्ति के नित नए विचार और निर्णय दुनिया को हमारे देश के प्रति नजरिया बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं ।

एक समय था जब हमारे देश मे एक भी विदेशी निवेशक नहीं आता था। लेकिन आज हमारा देश विदेशी निवेशको के लिए स्वर्ग हैं।
 



हमारा देश कृषि प्रधान देश हैं और हम सब ये जानते हैं की खेती बाड़ी किसी भी प्रकार के टेक्स से मुक्त है, इस पर कोई टेक्स नहीं देना पड़ता है। हमाए देश की आधी से अधिक जनसंख्या गांवों मे निवास करती है और लगभग लगभग उनका एक ही व्यवसाय है , वो है खेतीबाड़ी, इसका एक ही अर्थ है की उनको टेक्स नहीं देना पड़ता ।  

आइये देखते हैं विस्तारपूर्वक ये विडियो 


Thursday, September 14, 2017

आओ याद करते हैं 1990 का वो सुनहरा समय, जब देश बदल रहा था

अनुचर     7:32 AM  No comments
1990 का वो दौर कमाल का था। ये वो समय था जब देश आश्चर्यजनक रूप से बदल रहा था। जितना जबर्दस्त परिवर्तन 1990 से सान 2000 के बीच मे हुआ है उतना कभी नहीं हुआ।
शेयर बाजार हो, या टेलीविज़न हो, बारी मस्जिद का टूटना हो या पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या हो , ऐसी कई गजाब की घटनाएँ इस काल मे भारत मे घट रही थी।
ये वो समय था जब हमारे देश मे नए नए लोग उभर रहे थे, जैसे की सचिन तेंदुलकर, ऐश्वर्या राय, एआर रहमान।  

आइये जानते हैं की 1990 मे हमारे देश मे क्या क्या गज़ब परिवर्तन हुए



Thursday, September 7, 2017

उत्तर कोरिया के घिनोने कानून

अनुचर     2:50 PM  No comments


उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है जिसने सारी दुनिया मे तनाव कर रखा है।

उत्तर कोरिया बार बार मिसाइल टेस्ट करता है
लेकिन हालिया हाइड्रोजन बम के परीक्षण से तो सारी दुनिया सकते मे आ गयी है।
खास तौर से अमरीका को उत्तर कोरिया ने जबर्दस्त रूप से परेशान कर रखा है।

नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है जो गहरे अंधेरे मे छुपा हुआ है, इस देश की ज़्यादातर बातें बाहर नहीं आ पाती। ये देश एक ऐसा देश है जिसकी वजह से आप इशवर को धन्यवाद कर सकते हैं की ईश्वर ने आपको उत्तर कोरिया मे पैदा नहीं किया।

इस देश मे नीली जींस पर पाबंदी है। अगर आप नॉर्थ कोरिया मे हैं। अगर आपने नीली जींस पहन ली। तो समझिए की आपकी शामत आ गयी। 


पूरा विडियो यहाँ देखिये 

  

Friday, September 1, 2017

मात्र 15 मिनट पैदल चलने से हमारे शरीर पर कितना फर्क पड़ता है

अनुचर     4:45 PM  No comments
वे लोग जो अपने कार्यालय मे कुर्सी 5-6 घण्टे बैठते हैं , उन्हे दिन मे कम से कम 15 मिनट के लिए पैदल जरूर से जरूर चलना चाहिए
क्योंकि एक ही जगह पर दिन भर बैठा रहना आपके शरीर मे गंभीर खतरे उत्पन्न कर सकता है।
अब जबकी बैठकर काम करना आपकी मजबूरी है तो फिर आपको जरूर से जरूर एक दिन मे 15 मिनट कम से चलना चाहिए।
सिर्फ 15 मिनट का पैदल चलना आपके शरीर के लिए कितना अच्छा होगा, ये आपको कुछ ही दिनों मे महसूस हो जाएगा।
एक ब्रिटिश पत्रिका मे छपे अध्ययन मे यह पाया गया है की 15 मिनट के लिए  नियमित रूप से  पैदल चलने से शरीर मे मस्तिष्क मे बहुत अच्छे प्रभाव पड़ते हैं।

ये अध्ययन 60 लोगों पर किया गया।
प्रत्येक को प्रतिदिन 15 मिनट व्यायाम करने के लिए कहा गया।
इससे उनकी मृत्यु का खतरा उन लोगों की तुलना मे 22 % कम हो गया जो की व्यायाम नहीं करते हैं
इस अध्ययन के अनुसार मात्र 15 मिनट पैदल चलने से आप अधिक समय तक जीवित रहते हैं
इस तथ्य से सभी डॉक्टर भी अवगत हैं और वे हमे एक सप्ताह मे कम से कम 150 मिनट तेज चाल से पैदल चलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं


15 मिनट प्रतिदिन पैदल चलने से आपका हृदय मजबूत होता है
ये वजन नियंत्रण मे सहायक  है
विटामिन D का स्तर बढ़ता है
दर्द से मुक्ति मिलती है
अलग अलग तरह के केनसर जैसे की कोलोन, ब्रेस्ट या लाँग केनसर से बचते हैं
सबसे बड़ी बात यह है की इससे आपका मूड अर्थात मन उत्साहित और प्रफुल्लित रहता है

अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 15 कम से कम चलिये

Thursday, August 3, 2017

चीन ने पहली बार आधिकारिक रूप से भारत को सशर्त सेना हटाने के लिए बयान जारी किया

अनुचर     7:08 AM  No comments
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स मे छपी रिपोर्ट के अनुसार चीन ने भारत को चेतावनी दी है की भारत जल्दी से जल्दी डोकलाम से बिना किसी शर्त के सेना हटा ले। चीन का कहना है की भारत के 400 सैनिकों को वापस नहीं लौटाने के कारण संकट गहरा गया है।

हालांकि चीन का अखबार ग्लोबल टाइम्स पिछले महीने से कई बार ऐसी गीदड़ भभकियाँ भारत को दे रहा था लेकिन इस बार पहली बार चीन की सरकार ने 15 पन्नो का आधिकारिक बयान जारी कर भारत को ठोस कार्यवाही करने के लिए कहा है।

चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स मे डोकलाम मे सीमा को चीन ने अपनी मन मर्जी से रेखांकित करके पेश किया है। दो चित्रों मे चीन ने भारत के सेना को चीनी क्षेत्र मे बताया है।

फोटो ग्लोबल टाइम्स से
चीन का कहना है की यह विवाद भूटान और चीन के बीच का है इसमे भारत को बीच मे नहीं आना चाहिए। इससे भारत का कोई लेन-देन नहीं है। भारत को इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकारी नहीं है।चीन ने अपने इस नए बयान में आरोप लगाया है कि भारत, चीन के साथ सीमा विवाद में भूटान का इस्तेमाल कर रहा है।

Tuesday, August 1, 2017

द ब्लू व्हेल गेम - एक खतरनाक खेल

अनुचर     9:31 AM  No comments
यह ऑनलाइन खेल द ब्लू व्हेल गेम या ब्लू व्हेल चेलेंज के नाम से जाना जाता है। इस गेम को रूस के एक व्यक्ति ने बनाया था जो की अभी जेल मे है। यह बहुत ही खतरनाक खेल है। इस गेम के ऊपर आरोप है की इस गेम मे खिलाड़ियों को 50 दिनों मे कुछ टास्क दिये जाते हैं जो की बहुत ही खतरनाक होते हैं। इस गेम मे मिलने वाला अंतिम टास्क अत्महत्या का होता है। 

यह गेम रूस के सोशल नेटवर्क मे मौजूद एक ग्रुप "डेथ ग्रुप" मे आरंभ हुआ। इस गेम के कारण 2015 मे पहली आत्महत्या हुई। फिलिप नामक एक साइकोलोजी के एक छात्र पर इस गेम को बनाने के कारण यूनिवरसिटी ने निकाल दिया। फिलिप का कहना है की वह दुनिया की सफाई कर रहा है, वह उन्हे अत्महत्या के लिए उकसाता है, जिन लोगों की सोसाइटी मे कोई महत्व नहीं है।


16 लोगों ने इस गेम की वजह से आत्महत्या कर ली। फिलिप को इस गेम को बनाने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस गेम मे एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा खिलाड़ियोंकों चेलेंज दिये जाते हैं जिनहे खिलाड़ियों कों पूरा करना ही होता है। शुरुआती छोटे छोटे चेलेंज के बाद प्रतिदिन खतरनाक चेलेंज दिये जाने लगते हैं, जैसे की सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर जागना, क्रेन पर चडना, हाथ या पैर मे सुई घुसाना, छट या पूल पर खड़ा होना, संगीत सुनना, एडमिन द्वारा भेजे गए विडियो देखना। लेकिन अंतिम टास्क स्वयं को समाप्त करने की होती है।

जुलाई 2017 मे भारत मे भी एक किशोर ने इस गेम की वजह से अत्महत्या कर ली।

मेरा ये पोस्ट लिखने का सिर्फ यही उद्देश्य है की माता-पिता को अपने बच्चों पर निगाह रखनी चाहिए, माता पिता को ध्यान रखना चाहिए की उनका बच्चा मोबाइल मे कौनसा गेम खेल रहा है। आजकल फोन सिर्फ बात करने के लिए ही नहीं है, बल्कि मे बहुत खतरनाक हो चुके हैं। 

और बच्चों से भी सलाह है की वे रचनात्मक गेम खेलें, दुनिया के लिए कुछ करना है, अपने घर परिवार का, अपने शहर का, अपने देश का नाम चमकाना है। सेना मे जाना है, डॉ बनना है, इंजीनियर बनना है, रेडियो जोकि बनना है, CA बनना है। 
ज़िंदगी बहुत बड़ी होती है, इसे आनंद के साथ गुजरना चाहिए। 




(“Big mama (Blue whale) 2012” by Gwenn Seemel is licensed under CC BY 2.0)

Saturday, July 15, 2017

हीमोग्लोबिन और आयरन के स्तर को सुधारने के प्राकृतिक उपाय

अनुचर     1:43 PM  No comments
लाल रक्त कोशिकाएं हमारे शरीर के अंगों के स्वस्थ कामकाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। हमारे शरीर के सभी अंगो तक आक्सीजन पहुंचाना इनका प्रमुख कार्य होता है। लाल रक्त कोशिकाएं हमारे फेंफड़ों से आक्सीजन एकत्रित करती है और उसके बाद ये हृदय के स्पंदन के माध्यम से शरीर की सारी कोशिकाओं मे इस आक्सीजन को पहुँचाती है। एक चक्र समाप्त होने के बाद ये पुनः हृदय मे पहुँच जाती है।

लाल रक्त कोशिकाओं मे पाये जाने वाले प्रोटीन को हीमोग्लोबिन कहते हैं। हीमोग्लोबिन ही इन्हे लाल रंग देता हैं और यह ही फेंफड़ों से आक्सीजन एकत्रित करने के लिए उत्तरदायी होता है। इससे हम समझ सकते हैं की हीमोग्लोबिन हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमे स्वस्थ हमारे ऊतकों तक आक्सीजन ले जाने वाली रक्त कोशिकाएं कम हो जाती है। एनेमिक व्यक्ति को थकान, कमजोरी, चक्कर आना महसूस करता है या सांस लेने मे तकलीफ होती है।

हमे थकान और बालों के झड़ने के लक्षणों को हल्के मे नहीं लेना चाहिए। ये किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं। एनीमिया के तीन कारण हो सकते हैं -रक्त नष्ट होना, अस्थि मज्जा द्वारा लाल रक्त कोशिकाओं का कम उत्पादन या हमम्रे शरीर की कोशिकाएं स्वयं ही लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर रही हो। इसका सबसे आम कारण किसी दुर्घटना मे अधिक रक्त बहना होता है। हमारे रक्त मे आयरन की कमी या विटामिन बी12 की कमी भी इसका कारण होती है। आयरन स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। आयरन की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन मे कमी आ जाती है। आयरन की कमी पूरा करने के लिए हम आयरन की खुराक ले सकते हैं। आयुर्वेद मे इसके लिए बहुत प्रभावी उपाय बताए गए हैं। जड़ी बूटियाँ आयरन की कमी को पूरा कर सकती है।

जब जांच मे आपके हीमोग्लोबिन का स्तर कम पाया जाये तो इसका मतलब है की आपके शरीर मे आयरन की कमी हो गयी है। हीमोग्लोबिन के स्तर को सही करने के लिए हम प्राकृतिक उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। आयरन की कमी के लिए हर्बोग्लोबिन केपसूल का उपयोग बहुत ज्यादा चलन मे है। ये केपसूल जड़ी बूटियों से तैयार होते हैं जो की पूरी तरह से दुष्प्रभाव रहित हैं। इन केपसूलों मे शिलाजित्म अश्वगंधा, सफ़ेद मूसली, तज, हिराबोल, काहू, गजवान, लोह भस्म, स्वर्ण भस्म, जव, केसर, गोदन्ती, हड़ताल, और लोंग होते हैं। ये सभी जड़ी बूटियाँ हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने बहुत कारगर है।

हर्बोग्लोबिन केपसूल को दिन मे दो बार भोजन के बाद लेना चाहिए, हर्बोग्लोबिन केपसूल आपकी कई प्रकार से मदद करता है जैसे की -
  • हीमोग्लोबिन के कमी को दूर करता है
  • एनीमिया का उपचार करता है
  • रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को सुद्रड़ करता है
  • दर्द भरे अनियमित ऋतुस्त्राव का इलाज करता है
  • हड्डियों की भंगुरता और सुस्ती का इलाज करता है
  • तनाव, मानसिक थकावट और सर दर्द का इलाज करता है


क्या यह सुरक्षित है ?


हार्बोग्लोबिन केपसूल मे उपस्थित शक्तिशाली जड़ी बूटियाँ हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने के लिए आयुर्वेद उपचार मे विश्वसनीय जड़ी बूटियाँ हैं। ये केपसूल 100 प्रतोषत प्राकृतिक और रसायन मुक्त हैं, ये केपसूल गुणवत्ता मे उत्तम हैं। किसी भी आयु के स्त्री या पुरुष इन अत्यंत प्रभावी केपसूलों को ले सकते हैं। क्यूंकी ये केसपुल रसायन मुक्त है और इन्कस कोई दुष्प्रभाव नहीं है इसलिए आप इन्हे लंबे समय तक ले सकते हैं। तीन से चार महीने तक इन्हे लेने पर इनके अच्छे परिणाम दिखाई देने लगते हैं।

Sunday, July 9, 2017

देखिये स्वच्छता रखने वाले इस हाथी को

अनुचर     3:47 PM  No comments
देखिये स्वच्छता रखने वाले इस हाथी को




ईर्ष्या मे जल रही है बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पाकिस्तानी वीना मलिक

अनुचर     3:40 PM  No comments
ईर्ष्या मे जल रही है बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पाकिस्तानी वीना मलिक
देखिये ये विडियो




विशेष

Gallery

Events

Recent Comments

Proudly Powered by Blogger.